आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने वाले है जो आपको तेज गर्मी की चिलचिलाती धूप और बेरहम लू से बचा सकती है। इस ड्रिंक का नाम है Aam Panna जो केरी से बनाया जाता है जिसका स्वाद और फ्लेवर सभी को बहुत पसंद है।
आम पन्ना की लोकप्रियता
Aam Panna एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट ड्रिंक है जिसे लगभग हर कोई गर्मी से निजाद पानी के लिए पीना पसंद करता है। ये ड्रिंक आपको जूस सेंटर्स में मिल जाएगा।
आम पन्ना का स्वाद और फ्लेवर
Aam Panna एक स्वादिष्ट और मजेदार ड्रिंक है जिसे हर कोई पीना पसंद करता है। ये पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें केरी के अलावा भुना हुआ जीरा भी डाला जाता है जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से गुड या चीनी डाल सकते है। गुड डालने पर इसका रंग गाढ़ा होता है और चीनी डालने से इसका रंग नीम्बू के जैसा लगता है।
आम पन्ना की खासियत
Aam Panna एक स्वादिष्ट और मजेदार ड्रिंक है जिसका मज़ा गर्मियों में बहुत आता है। ये ड्रिंक गर्मियों में रोज पिया जाता है ताकि हम अपने आप को गर्मियों में बचा सके। कुछ लोग इसे घर पर बनाकर पी लेते है लेकिन कुछ ऐसे भी है जिन्हें आम पन्ना बनाना नही आता। वो लोग इसका मज़ा लेने के लिए जूस सेण्टर जाते है और वहां पर पैसा खर्च करके आम पन्ना पीते है। इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है और इसे बनाने के लिए समय भी कम लगता है। इस ड्रिंक को बनाने में मात्र 15 मिनट का समय चाहिए। गर्मी में जब भी मन करे आप इस ड्रिंक का मजा ले सकते है। गर्मियों में आम बाजारों में आसानी से मिल जाते है वो भी काफी सस्ते इसलिए बिना झिझक इस दिश का मज़ा ले और घर पर बनाकर सबको जरुर सर्व करे।
आम पन्ना को सर्व कैसे करे
Aam Panna को आप शाम के वक्त सर्व कर सकते है।
घर आए मेहमानो को आप सर्व कर सकते है।
इसे ठंडा-ठंडा सर्व करे, आपको और बाकी लोगो को भी इसे पीने में बहुत मजा आएगा।
दोपहर की गर्मी को झेलने के लिए भी आप इस ड्रिंक का मजा ले सकते है।
आम पन्ना के फायदे
आम पन्ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते है क्या है इसके फायदे-
- गर्मियों में आम पन्ना पीने से हमे ठंडक मिलती है।
- आम पन्ना के सेवन से हम अपने आप को गर्मी के मौसम की खतरनाक लू से बचा सकते है।
- ये ड्रिंक गर्मियों में होने वाली पेट की परेशानियों से बचाए रखता है।
आम का पना रेसिपी (Aam Panna) बनाने की विधि हिंदी में
Aam Panna Recipe in Hindi (आम का पना)
आम पन्ना एक लजीज और लाजवाब ड्रिंक है जो किसी भी परिचय का मोहताज नही है क्योकि इसके बारे में हर कोई जानता है और सब ने कभी न कभी इस ड्रिंक को जरुर पिया होगा। आज हम इसी मजेदार ड्रिंक को घर पर बनाने आसानी से बनाना सीखने वाले है। इसको बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इसे आप एक बार पढकर ही सीख सकते है। इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी सबको आनी ही चाहिए ताकि आप अपने आप को और अपने परिवार को बेरहम गर्मी से कुछ हद तक बचा सके।
Ingredients for आम का पना रेसिपी (Aam Panna)
- कच्चे आम यानि केरी – 2
- पानी – 2 कप
- चीनी या गुड – 1.5 कप
- इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- काला नमक – 2 टी स्पून
How to Make आम का पना रेसिपी (Aam Panna)
-
सबसे पहले केरी को तीन से चार पानी से अच्छा से धो ले।
-
अब केरी यानि कच्चे आम को कुकर में डाले।
-
अब कुकर में 2 कप पानी डाले और कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर रखे।
-
अब आंच मध्यम करे और कुकर में दो सीटी बजने तक केरी को पका ले।
-
दो सीटी बजने के बाद आंच बंद करे और भाप को अपने आप निकलने दे।
-
जब भाप निकल जाए एक बर्तन के ऊपर छन्नी रखे कुकर को उस पर पलट दे।
-
अब उबले और पके आम को ठंडा होने दे।
-
अब इन आमो को एक बाउल में रखे।
-
जब कच्चा आम ठंडा हो जाए आम का छिलका निकाल ले। छिलका आसानी से निकल जाएगा।
-
अब आम का पल्प निकालकर बाउल में निकाले। चम्मच या चाकू की मदद से केरी के छिल्को में से भी पल्प निकाल ले।
-
अब छिलके और केरी के बीच को निकालकर साइड में रख दे।
-
अब हम इस पल्प में गुड या चीनी मिलाएगे। इसमें आप जितना पल्प बना है उसका दुगना गुड या चीनी मिला दे। उदाहरण के तौर पर अगर एक कप पल्प निकला है तो दो कप गुड या चीनी डाले।
-
गुड या चीनी डालने के बाद आप इसमें 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, 1 टी स्पून इलायची पाउडर, 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून काला नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब इसे ब्लेंडर या कोई और टूल का इस्तेमाल करके इस मिश्रण को अच्छे से मिला ले।
-
अब इस तैयार मिश्रण को किसी साफ़ बोतल में भर ले।
-
अब जब आपको आम पन्ना पीना हो गिलास में 2 टेबल स्पून आम पन्ना डाले और फिर इसमें एक गिलास पानी डाले।
-
अब चम्मच की मदद से अच्छे से मिश्रण को मिक्स करे।
-
अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाले और ठंडा ठंडा सर्व करे।
Notes
-
आप Aam Panna में मिठास अपनी हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।
-
केरी को कुकर के अलावा दूसरे बर्तन में भी पका सकते है, बस कुकर से थोडा ज्यादा समय लगेगा।
-
आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से गुड या चीनी डाल सकते है। अगर आप डाइट पर है तो आप गुड का इस्तेमाल करे और अगर आपको गुड पसंद नही है तो आप चीनी का इस्तेमाल करे।