अगर पुछा जाए आप आज नाश्ते में क्या खाना पसंद करेंगे तो ९० प्रतिशत लोगो का जवाब होगा आलू के पराठे। जी हाँ आलू के पराठे से शुरवात उनका दिन बना देती है। आलू के पराठो पर घर का बना देसी मक्खन, इतना सुनते ही मुंह में पाने आ गया।
आलू के पराठे की लोकप्रियता
आलू का पराठा एक लजीज और स्वादिष्ट व्यंजन है जो हर भारतीय को बेहद पसंद है। इसे भारत में सुबह नाश्ते में बनाया जाता है। बच्चे तो ज्यादातर ये ही पराठे खाना पसंद करते है। ये डिश वैसे तो पंजाब में सबसे ज्यादा बनाया और खाया जाता है पर इसके स्वाद के दीवाने पूरे भारत देश में मिलेंगे। ये इतने लोकप्रिय हैं कि हर कोई अपनी सुबह की शुरुवात इन टेस्टी आलू के पराठो के साथ करना चाहता है।
आलू के पराठे का स्वाद और फ्लेवर
आलू के पराठे का स्वाद नमकीन होता है। कई लोग इसे तीखा बनाना पसंद करते है और कुछ लोग कम तीखा। कुछ लोग इसमें पुदीना डालकर उसके फ्लेवर का भी आनन्द पराठे खाते वक्त उठाते है। इसका स्वाद मक्खन के साथ कई गुना बढ़ जाता है। कह सकते है मक्खन के बिना आलू का पराठा अधुरा अधुरा सा लगता है।
आलू के पराठे का परिचय
इस टेस्टी और मजेदार आलू के पराठे को हर कोई खाना चाहता है। कई लोग तो सुबह नाश्ते में तीन चार आलू के पराठे खा जाते है। आप भी खाने लगेंगे क्योकि आज की Aloo Paratha In Hindi को पढकर जब आप स्टेप बाए स्टेप फॉलो करेंगे आपका पराठा भी किसी ढाबे के एक्सपर्ट कूक जैसा बनने लगेगा।
आलू के पराठे से जुड़े कुछ जरुरी सुझाव
- पराठे का आटा नरम गूंथना जरुरी है ताकि पराठे नरम बने और बेलने में भी आसानी हो, पर ज्यादा नरम न करे।
- आप आटे को पानी की जगह दूध से भी गूँथ सकते है।
- आप नीम्बू के रस की जगह अमचुर के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें आप कई तरह की सब्जियां डाल सकते है, जैसे शिमला मिर्च, गाजर,मटर, गोभी या पालक।
- कई लोग आलू के मसाले को तेल में जरा सा भून लेते है और इसमें थोड़ी सी हल्दी भी डाल देते है।
- पराठो को जब भी सेकख रही हो चारो तरफ तेल या घी डालना जरुरी है, इससे पराठे क्रिस्पी बनेंगे।
- पराठा बेलते समय कई लोगो के पराठो में से मसाला बाहर आने लगता है।ऐसा न हो इसके लिए जरुरी है कि आलू अच्छे से मसले जाए। इसमें आलू के टुकड़े नही होने चाहिए।
- अगर आप अपने प्यारे बच्चो या बुढो के लिए आलू के पराठे बना रहे है तो इसमें हरी मिर्च नही डाले। क्योकि पराठे को खाते वक्त अगर उनके मुंह में हरी मिर्च आ गयी तो उनको तकलीफ हो सकती है।
- अगर आपको पुदीने का फ्लेवर पसंद है तो आप इसमें पुदीना बारीक काट के डाल दे।
- आप इसमें बारीक कटा प्याज भी डाल सकते है।
- कई लोगो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट भी डालते है ताकि आलू का पराठा और भी ज्यादा चटपटा हो जाए।
- आलू के पराठो को कम या ज्यादा आंच पर सेकना है वो तवे पर भी निर्भर करता है। अगर पतला तव है तो कम आंच पर सेकना है और अगर मोटा है तो मध्यम आंच पर सेकना है।
- आलू का पराठा सेव कैसे करे
- ज्यादतर लोग आलू के पराठे को दही के साथ सर्व करते है।
- आप पराठे हरी चटनी के साथ या रायते के साथ भी सर्व कर सकते है।
- इसे आप चाय के साथ सुबह नाश्ते के समय सर्व कर सकते है।
- अगर बच्चो को टिफिन में आलू के पराठे दे रहे है तो उसे एल्युमीनियम फॉयल में अच्छे से फोल्ड करके दे।
आलू का पराठा रेसिपी (Aloo Paratha Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
आलू के पराठे की खासियत
आलू के पराठे की खासियत है इसका स्वाद और इसको बनाने के तरीके का इतना आसान होना। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। आपके द्वारा बनाया हुआ पराठा बिलकुल किसी पंजाबी ढाबे पर मिलने वाले आलू के पराठे जैसा होगा। आलू के पराठे आप जब मन चाहे बना सकते है क्योकि इसको बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजे आसानी से घर पर मिल जाती है। भारतीय रसोई में तो आलू मिलते ही है।
Ingredients for आलू का पराठा रेसिपी (Aloo Paratha Recipe)
- गेहूं का आटा - 1 1/2 कप
- हरा धनियाँ- 4 टेबल स्पून
- नीम्बू का रस – 1 टी स्पून
- चीनी – 1 टी स्पून
- हरी मिर्च- 2
- गरम मसाला पाउडर- 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर -1 टी स्पून
- अदरक- 1 टी स्पून
- मक्खन
- तेल – 2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make आलू का पराठा रेसिपी (Aloo Paratha Recipe)
आटा तैयार करने की विधि
-
एक परात या थाल ले और उसमे गेहू का आटा करीबन 2 कप, तेल 1 टी स्पून और स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब नरम आटा गूँथ लीजिए।
-
अब गुंथे आटे के ऊपर तेल डाले करीबन 1/2 टी स्पून और आटे को अच्छे से मसले। जब आटा चिकना हो जाए तब इसे एक साफ़ कपडा से 2० मिनट के लिए ढक दे।
आलू का मसाला तैयार करने की विधि
-
आलू को उबाल ले।
-
अब इन उबले आलू को छीले और अच्छे से मैश कर ले।
-
अब इसमें कद्दूकस करके रखा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नीम्बू का रस, चीनी और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिक्स कर ले।
-
अब थोडा सा मसाला अपने हाथ में ले और आटे की लोई जितना गोला बना ले।
-
इसी तरह सभी आलू मसाले के गोले बना ले।
आलू का पराठा बनाने की विधि
-
अब आटे की लोई बनाए और सूखे आटे का पलेतन लगाकर रोटी बेल ले।
-
अब इसमें आलू के मसाले वाला गोला रख दे।
-
अब इसे चारो तरफ से उठाते हुए बंद करे।
-
अब इस आटे और आलू के गोले को चकले पर रखे और हल्का सा दबाए।
-
अब इसके ऊपर जरा सा सूखा आटा डाले।
-
अब इसे धीरे धीरे गोल बेल ले। पराठा ज्यादा पतला न बेले।
-
अब आंच पर तवा रखे और गरम होने दे।
-
अब बेलकर रखे पराठे को तवे पर डाले।
-
जब आपको ऊपर से पराठे पर छोटे छोटे बुलबुले दिखे इसे पलटे।
-
अब आंच को कम करे और पराठे के किनारों पर थोडा थोडा सा तेल डाले।
-
अब इसे करीबन 3० सेकंड्स तक सिकने दे।
-
अब पराठे को पलटे और बड़े चम्मच की मदद से सभी किनारों से दबा दबाकर सेके।
-
जब पराठे में आपको गोल्डन कलर की चित्ती दिखे इसे प्लेट में निकाल ले।
-
इसी तरह सभी पराठे बनाए और सेके।
-
अब पराठे पर मक्कन डाले और प्लेट में दही या अचार या हरी चटनी के साथ सर्व करे।
Notes
आपका स्वादिष्ट आलू का पराठा तैयार है।