दोस्तों आज हम आपके लिए आंवला मुरब्बा बनाने की रेसिपी लेकर आए है। आप सभी जानते है आंवला हमारी सेहत के लिए कितना अच्छा होता है। इसको रस के रूप में या किसी और तरीके से खाना हर कोई पसंद नही करता लेकिन हाँ आंवला का मुरब्बा बनाकर इसे खाया जा सकता है। ये इस रूप में काफी टेस्टी होता है और काफी पसंद किया जाता है।
आंवला मुरब्बा की लोकप्रियता
Amla Murabba एक फेमस डिश है जिसे बहुत ज्यादा तो नही लेकिन सेहत के लिए फिक्रमंद लोग जरुर खाना पसंद करते है। ये मुरब्बा आपको हर शहर में मिल जाएगा। ये खासकर सर्दियों के मौसम में बनाया और खाया जाता है।
आंवला मुरब्बा का स्वाद और फ्लेवर
Amla Murabba स्वादिष्ट और मीठा होता है। इसमें काला नमक डाला जाता है जिस वजह से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें काली मिर्च भी डाला जाता है जिस वजह से इसका स्वाद और अच्छा बन जाता है। इसमें इलायची पाउडर का फ्लेवर भी जबरदस्त लगता है।
आंवला मुरब्बा की खासियत
Amla Murabba एक टेस्टी और लाजवाब स्वीट मुरब्बा है। ये आंवला से बनता है जिसे कई तरह की दवाइयों बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। ये आँख, लीवर और पेट के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर होता है इसलिए इसे कई लोग इसे रोज में जरुर खाते है। इसे आंवला, चीनी, इलायची को मिलाकर बनाया जाता है। आंवला मुरब्बा खाने में तो बहुत मजेदार है लेकिन इसे बनाना हर कोई नही जानता। इस मुरब्बा को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है लेकिन इसे पूरा तैयार करने में बहुत समय लगता है क्योकि इसे दो दिन पहले पानी में भिगोया जाता है और फिर इसे फिटकरी के पानी में भिगोया जाता है। इसे बनाने के लिए इसे पानी में उबाला जाता है जिससे इसका खट्टापन थोडा कम हो जाता है। ये मुरब्बा 5 दिन में तैयार होता है इसलिए इसे बनाने के लिए खूब सारा धीरज चाहिए। इस मुरब्बा का मजा सर्दियों के मौसम में उठाया जाता है क्योकि आंवला सर्दियों के मौसम में बहुत मिलता है। इन दिनों ये काफी सस्ता मिलता है। आप बहुत सारा बनाकर काफी समय तक इसका सेवन कर सकते है।
आंवला का मुरब्बा कैसे सर्व करे
- आंवला का मुरब्बा आप खाना खाने के बाद खा सकते है।
- रोज में एक आंवला जरुर खाना चाहिए।
आंवला मुरब्बा के फायदे
- आंवला मुरब्बा एक टेस्टी डिश है जो विटामिन सी का प्रमुख स्रोत माना जाता है।
- जिनको एसिडिटी की शिकायत है उनको आंवला खाना चाहिए।
- आंवला पेट से सम्बंधित बीमारियों से निजाद दिलाता है।
- जिनको पथरी होती है उहोने आंवला का सेवन करना चाहिए।
- रोज आंवला लेने से हिमोलोगिन की कमी दूर की जा सकती है।
- आंवला आखो की रौशनी बढाने के लिए फायदेमंद है।
- उल्टी और हिचकी होने पर भी आंवला का सेवन फायदा पहुंचता है।
आंवला मुरब्बा रेसिपी (Amla Murabba) बनाने की विधि हिंदी में
Amla Murabba Recipe in Hindi (आंवला मुरब्बा)
Amla Murabba एक टेस्टी और लाजवाब मुरब्बा है जिसका सेवन आपको जरुर करना चाहिए। आपने बाज़ार से मंगाकर कई बार खाया होगा लेकिन बाज़ार में आंवला का मुरब्बा महंगा मिलता है। आप इस मुरब्बे का मजा घर पर उठा सके इसके लिए हम आपके लिए मुरब्बा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए है। हम जो रेसिपी लाए है वो पारंपरिक रेसिपी है। सालो से इसी तरीके से आंवला का मुरब्बा बनाया जा रहा है। आप इसे बहुत मात्रा में बना सकते है क्योकि घर पर बनाने में ये काफी सस्ता पड़ता है।
Ingredients for आंवला मुरब्बा रेसिपी (Amla Murabba)
- 1 किलो – आंवले
- 1.5 किलो – चीनी
- 8 – इलायची
- 1/2 टी स्पून – केसर
- 1/2 टी स्पून – काली मिर्च पावडर
- 1 टी स्पून – काला नमक
- 1/2 टी स्पून - फिटकरी
How to Make आंवला मुरब्बा रेसिपी (Amla Murabba)
-
सबसे पहले आंवला को धो ले और 2 दिन के लिए पानी में भिगो दे।
-
दो दिन बाद आंवले निकाले और फोक की मदद से इसमें छोटे छोटे छेद करे।
-
अब एक बर्तन में फिटकरी डाले और मिक्स करे।
-
अब आंवलो को 2 दिन के लिए फिटकरी के पानी में भिगो दे।
-
2 दिन बाद फिटकरी के पानी में से आंवले निकाले और अच्छे से धो ले। कम से कम दो से तीन बार धो ले।
-
अब गैस पर पैन रखे और उसमे पानी उबालने रखे।
-
अब इसमें आंवला डाले उबाल ले। कम से दो मिनट उबाले।
-
अब इस बर्तन को ढक्कन लगाकर रख दे, कम से कम 10 मिनट के लिए ढक दे।
-
अब एक छन्नी की मदद से आंवलो को छान ले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
अब गैस पर एक बर्तन रखे और उसमे 1/2 लीटर पानी डाले और उबाल ले।
-
अब इसमें 1.5 किलो चीनी डाले और चाशनी बनाने के लिए उबाल ले।
-
जब चाशनी एक तार की हो जाए इसमें उबले हुए आंवले डाले और पका ले।
-
जब आंवला अच्छे से पक जाए और चाशनी गाढ़ी हो जाए आंच बंद कर दे। ध्यान रखे चाशनी को शहद जितना गाढ़ा होने तक पकाना है।
-
अब आंवला ठंडा करे और इसमें 1/2 टी स्पून काली मिर्च, 1/2 टी स्पून इलायची, 1/2 टी स्पून केसर और 1 टी स्पून काला नमक डाले और मिक्स करे।
-
आपका मुरब्बा यानी Amla Murabba तैयार है। इसे ठंडा करके कांच की शीशी में भरकर स्टोर कर ले।
-
जब भी मुरब्बा खाना हो बस बरनी में से निकाले और खा ले।
Notes
जब भी आंवला पानी में डालकर आप उबाल रहे है दो मिनट से ज्यादा न उबाले, वरना आंवले टूट जाएगे।
चाशनी को अच्छे से पकाना जरुरी है। शहद जितना गाढ़ा होने तक पकाना है।
आंवलो को फोक की मदद से गोदना जरूरी है। अगर आप ऐसा नही करेगे तो आपका मुरब्बा नरम नही बनेगा।
अगर तैयार आंवला मुरब्बा की चाशनी कुछ दिन बाद आपको पतली लगे तो आंवला को और पका ले।
अच्छे आवलो का प्रयोग करे।