दोस्तों आज हम टेस्टी और क्रीमी Banana Smoothie की रेसिपी सीखने वाले है। चलिए शुरु करते है।
बनाना स्मूदी की लोकप्रियता
बनाना स्मूदी एक टेस्टी और फेमस ड्रिंक है। ये डिश विदेशो में तो फेमस है ही, भारत में भी इसके दीवाने बढ़ते जा रहे है। ये ड्रिंक कई सारे जूस सेंटर्स और रेस्टोरेंट में मिल जाता है।
बनाना स्मूदी का स्वाद और फ्लेवर
Banana Smoothie एक टेस्टी, क्रीमी और लाजवाब ड्रिंक है। इसका क्रीमी टेक्सचर और बेमिसाल स्वाद इसका सबसे बढ़ा प्लस पॉइंट है। इसमें हरी इलायची पीसकर डाली जाती है जिस वजह से इसका अरोमा और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें अखरोट भी डाला जाता है जिस वजह से इसे पीते वक्त बहुत मजा आता है। कुछ लोग इसमें बाकी ड्राई फ्रूट्स जैसे पिस्ता, काजू, किशमिश आदि डालकर इसे और सुन्दर और टेस्टी बना देते है। इसमें शहद का टेस्ट और फ्लेवर भी जबरदस्त लगता है।
बनाना स्मूदी की खासियत
Banana Smoothie बनाने से पहले आपको आइये बताते है कुछ स्मूदी के बारे में। कुछ लोगो के लिए रोज में एक बार स्मूदी पीना उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा है। ये स्मूदी टेस्टी तो होते ही है साथ ही इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते है। रोज में एक गिलास स्मूदी आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का संचार कर देता है। इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। कह सकते है कि ये एक क्विक रेसिपी है, बस कुछ ही मिनट और ये स्मूदी तैयार हो जाती है। जिन लोगो को केला पसंद है उनको तो स्मूदी बहुत पसंद आती है। ये ठंडी होने की वजह से दिल और मन दोनों को सुकून देती है। शाम की हल्की भूख को दूर करने के लिए बनाना स्मूदी एक बहुत अच्छा विकल्प है।
अगर इस ड्रिंक से दिन की शुरवात की जाए तो आप दिनभर अपने अन्दर ताकत महसूस करेंगे। जब भी आप बहुत थके हो तब भी आप इस ड्रिंक का सेवन करे, इससे आप अपने अन्दर कुछ आराम महसूस और थकान कुछ ही देर में दूर हो जाएगी क्योकि ये एक हेल्दी ड्रिंक है। मैं सबको सलाह दूँगी कि इस डिश का मजा रोज में जरुर ले, खासकर गर्मी के मौसम में। इस डिश का मज़ा आप तब भी ले सकते है जब आपके घर में केला हो। लगभग हर व्यक्ति केला खाने का शौक़ीन होता है इसलिए खुद के लिए और अपने परिवार के लिए वो केला जरुर लेता है। ये सस्ते भी होते है और आसानी से अच्छी क्वालिटी के केले बाज़ार में मिल जाते है।
इस डिश को बनाने के लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की जरुरत पड़ती है जैसे केला, दूध, दही और शहद। आप इसमें अपने हिसाब से कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते है। कुछ लोग इसमें संतरा भी डालते है। कुछ लोग इसे गार्निश करने के लिए बहुत सारे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करते है। कुछ लोग इसे गार्निश करने के लिए इसमें ऊपर फ्रूट्स डालते है इसलिए जब केले का मौसम हो, घर पर केला रोज जरुर लाए और बनाना स्मूदी जरुर बनाए। घर पर केले होंगे तो आप जब मन चाहे, दिन में किसी भी वक्त बनाना स्मूदी बनाकर अपनी फेवरेट ड्रिंक का मज़ा ले सकते है। इसको बनाने में हम चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करते है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
बनाना स्मूदी सर्व कैसे करे
- बनाना स्मूदी हमेशा चिल्ड ही सर्व करे।
- इसे आप सुबह नाश्ते के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप शाम को भी ले सकते है।
- घर पर आए मेहमानों का स्वाद आप Banana Smoothie से कर सकते है।
- इसे आप बच्चो को सुबह शाम पिला सकते है।
- इसे आप अपने घर की पार्टीज में एक स्पेशल ड्रिंक के तौर पर सर्व कर सकते है।
- साल में आने वाले त्योहारों पर भी इस स्पेशल स्मूदी को आप बनाकर सर्व कर सकते है।
बनाना स्मूदी पीने के फायदे
- रोज में बनाना यानी केला खाने के लिए कई फायदे है। आइये जानते है कुछ फायदों के बारे में-
- ये केले से बनता है जिसमे विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन B6 और फाइबर बहुत मात्रा में पाया जाता है। इसे रोज में पीने वाले का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है।
- केले में पोटैशियम और कार्बोहायड्रेट होता है जिससे शरीर में ताकत का संचार होता है, इसलिए ये सभी के लिए बहुत फायदेमंद है खासकर खिलाडियों के लिए।
- केले के सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
- केले में एंटासिड होता है जिससे पेट में अलसर होने का खतरा कम हो जाता है।
- इसमें शहद डाला जाता है जिसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक माना जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाने में मदद करता है। शहद को एक एनर्जी फ़ूड भी माना जाता है।
- इसमें दूध भी डाला जाता है जो हड्डियों, दिल और स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
- इसमें दही यानि योगर्ट भी डाला जाता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।
बनाना स्मूदी रेसिपी (Banana Smoothie) बनाने की विधि हिंदी में
Banana Smoothie Recipe in Hindi (बनाना स्मूदी)
बनाना स्मूदी का परिचय एक टेस्टी और लाजवाब ड्रिंक है जिसकी रेसिपी आज हम आपको बताने वाले है। इसे बनाना बहुत आसान है, आप आसानी से सीख जाएगे।
Ingredients for बनाना स्मूदी रेसिपी (Banana Smoothie)
- 1 – केला
- 1 कप – फट योगर्ट
- 1/4 कप – लो फट दूध
- 2 टेबल स्पून – शहद
- 1 - हरी इलायची
- 1/4 कप - अखरोट
- टूटी फ्रूटी
How to Make बनाना स्मूदी रेसिपी (Banana Smoothie)
-
सबसे पहले मिक्सी के जार में केला छीलकर और तोडकर डाले।
-
अब इसमें 1/4 कप अखरोट डाले।
-
अब इसमें 1 टी स्पून इलायची पाउडर डाले।
-
अब इसमें 1 कप योगर्ट डाले।
-
अब इसमें 1/4 कप लो फैट दूध डाले।
-
अब इसमें 2 टेबल स्पून शहद डाले।
-
अब इस सभी मिश्रण को बारीक पीस ले।
-
आपका बनाना स्मूदी तैयार है।
-
सर्व करते समय इसमें थोड़े से अखरोट डाले।
Notes
आप इसमें अपनी पसंद का एस्सेंस डाल सकते है,वैसे रोज एस्सेंस इसमें सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
आप इसमें ऊपर गार्निश करने के लिए अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है।
आप इसमें तरबूज के बीज भी डाल सकते है।