भिन्डी दो प्याजा एक भारतीय तीखी सब्जी है जिसमे भिन्डी को पहले आधा पकाया जाता है और फिर उससे सब्जी बनाई जाती है। इस वेज सब्जी को सभी पसंद करते है और बड़े चाव से खाते है। इस सब्जी में बाकी सब्जियों से ज्यादा प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप उन लोगो में से है जिन्हें प्याज बहुत पसंद है तो आप इस सब्जी को जरुर बनाना। आपको इसे खाने में बड़ा मजा आएगा। कई शादी और खास मौको पर दी गई पार्टी में आपको भिन्डी दो प्याजा मिलेगी। प्याज, टमाटर, भिन्डी और नीम्बू का रस और कई सूखे मसालों को मिलाकर बनाई जाने वाली ये टेस्टी डिश किसी भी मौके पर बनाए जाने के लिए उपयुक्त है।
भिन्डी दो प्याजा की लोकप्रियता
आपको भिन्डी दो प्याजा कई रेस्टोरेंट में और ढाबो की रेसिपी लिस्ट में जरुर लिखा मिलेगा। इतनी बड़ी रेसिपी लिस्ट में से भिन्डी दो प्याजा आर्डर किया जाता है,ये इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। इस सब्जी का नाम भिन्डी दो प्याजा इसलिए पढ़ा क्योकि इस सब्जी को बनाने में थोड़ी नही बल्कि काफी सारी प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी को लगभग हर शहर में बनाया जाता है और हर शहर में इसके स्वाद और बनाने के तरीके अलग अलग होते है।
भिन्डी दो प्याजा की खासियत
भिन्डी दो प्याजा सब्जी एक आसान डिश है जिसे हर कोई फटाफट बना सकता है। नाम सुनकर घबराइए नही, इस सब्जी को बनाना बहुत आसान है। इस सब्जी को हफ्ते में दो बार तो जरुर बनाए क्योकि भिन्डी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। भिन्डी में प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन्स जैसे विटामिन ए, विटामिन बी १, विटामिन बी २, विटामिन बी ३ और विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते है।
भिन्डी दो प्याजा को सर्व कैसे करे
इस सब्जी को आप नान, रुमाली रोटी और रोटी के साथ सर्व कर सकते है। इसके साथ आप रायता या पुलाव भी सर्व कर सकते है। आप सब्जी को सर्व करते समय इसके ऊपर हरा धनियाँ भी डाल सकते है। दाल चावल, दही के साथ भिन्डी दो प्याजा की सब्जी खाने का मजा ही कुछ और होगा। आप अगर फ्राइड राइस बनाती है तो आप दही के अलावा भिन्डी दो प्याजा भी सर्व कर सकते है।
भिन्डी दो प्याजा का स्वाद और फ्लेवर
भिन्डी की इस सब्जी का स्वाद तीखा और मसालेदार होता है। इसमें डले मसालों की वजह से इसे खाते वक्त बहुत अच्छा स्वाद आता है। इस सब्जी में डला ज्यादा प्याज भिन्डी के स्वाद को कई गुना बड़ा देता है। इसमें नीम्बू का रस भी डाला जाता है जिससे इसका फ्लेवर और खुशबु बहुत अच्छी हो जाती है।
भिन्डी दो प्याजा रेसिपी से जुड़े कुछ जरुरी सुझाव
- जब भी भिन्डी बनाए सबसे पहले उसे बहते पानी में धो ले और फिर साफ़ कपडे से उसकी सारी नमी सुखा ले। अगर आप धोने के बाद सीधे ही भिन्डी को काटेंगे तो भिन्डी में लस्सा लस्सा हो जाएगा। बनाते वक्त भी सब्जी बेकार हो जाएगी और खाने में इसका स्वाद अजीब सा हो जाएगा।
- भिन्डी की सब्जी में कभी भी पानी नही डाले, लेकिन ऐसी कोई सब्जी है जिसमे पानी डालना पड़ेगा तो भिन्डी को पहले तल ले और उसके बाद सब्जी बनाए।
- भिन्डी दो प्याजा को ढक्कन लगाकर पकाने की कोशिश न करे। सब्जी में ज्यादा नमी आ जाएगी।
- सब्जी के दो टुकड़े ही करे, ज्यादा ज्यादा छोटे छोटे टुकड़े न करे।
भिन्डी दो प्याजा रेसिपी (Bhindi Do Pyaza Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
आज की डिश है भिन्डी दो प्याजा। इस सब्जी को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। सिर्फ कुछ सिंपल स्टेप्स और भिन्डी की ये टेस्टी और लजीज स्वाद वाली सब्जी फटाफट बन जाएगी। तली भिन्डी खा खाकर अगर बोर हो गए है तो आज भिन्डी दो प्याजा बनाए। इस सब्जी को बनाने के लिए बाकी सब्जियों से कई ज्यादा प्याज डाली जाती है जिस वजह से इसका स्वाद बाकी की भिन्डी की सब्जियों में से सबसे अलग और अच्छा होता है। ये सब्जी वैसे तो आप कभी भी बना सकते है लेकिन जब आप बहुत जल्दी में हो तो ये सब्जी बनाए क्योकि इसको सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
Ingredients for भिन्डी दो प्याजा रेसिपी (Bhindi Do Pyaza Recipe)
- भिन्डी – 250 ग्राम
- प्याज – 2
- हरी मिर्च – 2
- टमाटर – 1
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्ची पाउडर ओ 1/2 टी स्पून
- धनियाँ पाउडर – 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
- नीम्बू का रस – 1/2 नीम्बू
- स्वादानुसार नमक
- तेल
- हरा धनियाँ
How to Make भिन्डी दो प्याजा रेसिपी (Bhindi Do Pyaza Recipe)
-
सबसे पहले भिन्डी को धोए और साफ़ कपडे से पोछ ले।
-
अब भिन्डी के आगे और पीछे से कुछ टुकड़ा निकाल दे और भिन्डी के दो बराबर टुकड़े काट ले।
-
अब पैन या कड़ाई में तेल डाले और गरम करे।।
-
अब आंच को मध्यम करे और इसमें कटी भिन्डी डाले और अच्छे से पका ले।
-
जब भिन्डी गहरी हरी हो जाए भिन्डी एक प्लेट में निकाल ले।
-
अब पैन में तेल डाले करीबन 2 टेबल स्पून और गर्म करे।
-
अब इसमें जीरा डाले और भूने।
-
जब जीरा तडकने लगे तब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डाले और अच्छे से मिलाते हुए भूने।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डाले और अच्छे से मिला ले।
-
जब प्याज हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनियाँ पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें बारीक कटे टमाटर डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें भिन्डी जो आपने पकाकर रखी है वो डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक और नीम्बू का रस डाले।
-
2 से 3 मिनट तक पकाए और फिर आंच बंद कर दे।
Notes
टेस्टी भिन्डी दो प्याजा बन गयी है। इसे गरमगरम सर्व करे। ऊपर बताई गई रेसिपी को फॉलो करते हुए Bhindi Do Pyaza बनाए, बहुत टेस्टी और लजीज सब्जी बनेगी।