आज की रेसिपी है टेस्टी और लाजवाब भिन्डी मसाला ग्रेवी। भिन्डी वो भी ग्रेवी में, आप सोच में पड गए होंगे लेकिन जी हाँ भिन्डी भी ग्रेवी में बनाई जा सकती है। ग्रेवी में होने के बाद भी इसका स्वाद बहुत अच्छा और मजेदार होता है। इसे बनाने के लिए टमाटर का ज्यादा प्रयोग होता है जिस वजह से इसका स्वाद बाकी सब्जियों से थोडा सा अलग होता है। इसी टेस्टी और अलग स्वाद वाली bhindi masala gravy की सब्जी आज हम सीखने वाले है।
भिन्डी मसाला ग्रेवी की लोकप्रियता
भिन्डी हम सबकी फेवरेट सब्जी है, इसलिए भिन्डी के साथ कई तरह की सब्जियां बनाई जाती है। उनमे से एक है भिन्डी मसाला ग्रेवी। ये सब्जी सूखी भी बनाई जाती है। इंडिया के हर रेस्टोरेंट में आपको भिन्डी की ये bhindi masala gravy जरुर मिलेगी क्योकि ये डिश सबसे ज्यादा आर्डर की जाने वाली सब्जियों में से एक है।
भिन्डी मसाला का स्वाद और फ्लेवर
भिन्डी मसाला ग्रेवी का स्वाद क्रीमी और करी जैसा होता है। इसमें टमाटर ज्यादा डाला जाता है जिस वजह इसके स्वाद में खट्टास भी होती है। इस चटपटी, मसालेदार और क्रीमी सब्जी को खाने में बड़ा मजा आता है। इस सब्जी का स्वाद और फ्लेवर इतना अच्छा होता है कि इसे खाने के कई दिनों बाद तक इसका स्वाद व्यक्ति को याद रह जाता है।
भिन्डी मसाला ग्रेवी की खासियत
भिन्डी मसाला ग्रेवी की खासियत है उसका स्वाद और क्रीमी टेक्सचर।ये सब्जी खाने में तो लाजवाब है ही साथ इसे सर्व करके समय ये बहुत सुन्दर भी लगती है। इस डिश को बच्चे से लेकर बड़े सभी बड़े चाव से खाते है। मेहमानों को सर्व करने के लिए ये बेस्ट सब्जी हो सकती है। इसे बनाने के लिए खड़े मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे इसका स्वाद और अरोमा गजब का होता है।
भिन्डी मसाला ग्रेवी को सर्व कैसे करे
- भिन्डी मसाला ग्रेवी को आप रोटी, पराठा और नान के साथ सर्व कर सकते है।
- भिन्डी मसाला ग्रेवी सब्जी को सर्व करते समय इस पर हरा धनियाँ जरुर डाले।
- इस सब्जी को आप चावल के साथ भी सर्व कर सकते है।
- इस सब्जी को बाकी की दूसरी सब्जियों के साथ एक साइड डिश के रूप में सर्व कर सकते है।
भिन्डी मसाला ग्रेवी (Bhindi Masala Gravy) बनाने की विधि हिंदी में
भिन्डी मसाला एक टेस्टी और स्वादिष्ट डिश है जो हम में से कई लोगो की फेवरेट है। भिन्डी की सब्जी वो सब्जी है जो हर दूसरे दिन हर घर में बनाई जाती है क्योकि बच्चे भी इस सब्जी को बडे मन से पेटभर कर खाते है वो भी बिना परेशान किए। इस सब्जी को बनाना बहुत आसान है और bhindi masala gravy बनाने के लिए आपको अपने बिजी समय में से सिर्फ कुछ मिनट ही निकालने पड़ेगे।
Ingredients for भिन्डी मसाला ग्रेवी (Bhindi Masala Gravy)
- बारीक कटे लाल टमाटर – 3
- अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
- लहुसन – 5 कलियाँ
- हरी मिर्च – 2
- दही – 2 टेबल स्पून
- लौंग – 2
- छोटी इलायची – 1
- दालचीनी – 1/2 इंच टुकड़ा
- जावित्री – 1
- भिन्डी – 250 ग्राम
- बारीक कटी प्याज – 1/2 कप
- क्रश करके रखी कसूरी मेथी – 1/2 टी स्पून
- बारीक़ कटा हरा धनियाँ -2 टेबल स्पून
- तेज पत्ता – 1
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- धनियाँ पाउडर – 1/2 टी स्पून
- जीरा पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
- तेल – 2+2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make भिन्डी मसाला ग्रेवी (Bhindi Masala Gravy)
-
सबसे पहले भिन्डी को बहते पानी में अच्छे से धो ले और फिर इसे किसी छन्नी में रखे ताकि इसका अतिरिक्त पानी निकला जाए और फिर इसे पंखे के नीचे सुखाने रख दे या किसी साफ़ सूती कपडे से अच्छे से पोछकर सुखा दे।
-
अब भिन्डी की टोपी और पूँछ काटे और बाकी भी भिन्डी के मोटे मोटे टुकड़े काट ले।
-
अब मिक्सी के जार में 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, 3 कटे लाल टमाटर, और 2 कटी हुई हरी मिर्च डाले।
-
अब इसमे 2 चम्मच दही, 1/2 इंच दाल चीनी का टुकड़ा, 2 लौंग, 1 जावित्री और 1 छोटी इलायची डाले।
-
अब इस मिश्रण को बारीक पीस ले। इसे पीसते वक्त पानी डालने की जरुरत नही है।
-
अब एक पैन या कड़ाई में करीबन 2 चम्मच तेल डाले और गरम करे।
-
आंच कम करे और इसमें कटी भिन्डी डाले और भूने।
-
जब भिन्डी गल जाए, हल्की सी गोल्डन ब्राउन हो जाए और सिकुड़ जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल ले।
-
अब इसी पैन या कड़ाई में थोडा और तेल डाले करीबन 2 चम्मच और गरम करने रखे।
-
अब इसमें तेज पता डाले और भूने।
-
कुछ सेकंड्स के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डाले और भूने।
-
जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर और 1/2 चम्मच धनियाँ पाउडर डाले और भूने।
-
अब सभी मसालों को अच्छे से मिलाए और आंच या तो बिलकुल कम कर दे या फिर बंद कर दे ताकि मसाले जले नही।
-
अब इन मसालों में टमाटर का पेस्ट डाले और अच्छे से भूने।
-
जब मसाला और तेल अलग हो जाए इसमें अपने हिसाब से पानी डाले और अच्छे से मिला ले। गाढ़ी ग्रेवी चाहिए तो कम पानी डाले और अगर मध्यम गाढ़ी चाहिए तो करीबन 1/2 कप पानी डाले।
-
अब ग्रेवी को अच्छे से पका ले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब इसमें पकाकर रखी भिन्डी डाले और अच्छे से मिला ले।
-
जब सब्जी में उबाल आ जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए आंच बंद करे। बहुत ज्यादा देर तक भिन्डी को न भूने वर्ना भिन्डी ज्यादा नर्म हो जाएगी।
-
अब इसमें क्रश करके रखी कसूरी मेथी डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब सब्जी को किसी बाउल में निकाले और ऊपर से हरा धनियाँ डाले और सर्व करे।
आपकी टेस्टी भिन्डी मसाला ग्रेवी तैयार है खाने और खिलाने के लिए।
Notes
- इसमें इस्तेमाल दही ज्यादा खट्टी नही होनी चाहिए वरना सब्जी ज्यादा खट्टी हो जाएगी।
- अगर आपको सब्जी को ज्यादा तीखा बनाना है तो हरी मिर्च थोड़ी ज्यादा डाल दे।
- कुछ लोग इस सब्जी के खट्टेपन को संतुलित करने के लिए इसमें एक चम्मच चीनी डालते है।
- भिन्डी को धोने के बाद सुखाना बहुत जरुरी है, अन्यथा भिन्डी काटते वक्त चिपचिपी हो जाएगी।
- भिन्डी छोटी और कच्ची इस्तेमाल करे, न कि पीले और पकी हुई।