दोस्तों, Chana Dal Paratha एक टेस्टी पराठा है जिसको आप आज घर पर आसानी से बनाना सीखने वाले है।
चना दाल पराठा एक फेमस पराठा है लेकिन इसे बनाना बहुत कम लोगो को आता है। ये पराठे आपको ढाबो पर आसानी से खाने को मिल जाएगे।
Chana Dal Paratha का स्वाद नमकीन और थोडा सा स्पाइसी होता है। इस डिश में चना दाल को भिगोया जाता है, फिर उसे दरदरा पीसा जाता है और फिर इसमें मसाले मिलाकर भरावन तैयार किया जाता है। फिर ये भरावन रोटी में भरकर हल्के हाथ से पराठा बेला जाता है और फिर अच्छे से पकने और क्रिस्पी होने तक सेका जाता है जिस वजह से ये खाने में मजेदार बनता है।
Chana Dal Paratha की खासियत है इसका स्वाद और फ्लेवर। इसको खाते समय चना दाल का मसाला बहुत टेस्टी लगता है। इस बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है, बस इसे बनाते वक्त थोडा ध्यान रखना पड़ता है क्योकि अगर पराठो को ज्यादा जोर से बेल दिया तो मसाला पराठे से बाहर आने के चांसेस ज्यादा हो जाते है। इस डिश को आप साल में कभी भी बना सकते है क्योकि चना दाल हमेशा बाज़ार में मिल जाती है। इसे आप जब मन चाहे बना सकते है क्योकि हर घर में चना दाल होती ही है।
चना दाल पराठा कैसे सर्व करे
- चना दाल पराठा को आप दही के साथ सर्व कर सकते है।
- Chana Dal Paratha आप अचार के साथ सर्व कर सकते है।
- आप इसे ब्रेकफास्ट में और शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है।
चना दाल पराठा रेसिपी (Chana Dal Paratha) बनाने की विधि हिंदी में
Chana Dal Paratha Recipe in Hindi (चना दाल पराठा)
चना दाल पराठा एक टेस्टी और लाजवाब पराठा है जिसे हर किसी को जरुर बनाना सीखना चाहिए। इस पराठे की सिंपल रेसिपी को आप आसानी से समझ सकते है और घर पर आसानी से बना सकते है।
Ingredients for चना दाल पराठा रेसिपी (Chana Dal Paratha)
- 2 कप – गेहू का आटा
- 1/2 कप – चना दाल
- 2 टेबल स्पून - बारीक कटा हरा धनियाँ
- तेल
- 1 छोटा चम्मच – धनियाँ पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 टी स्पून – जीरा
- 1 चुटकी- हींग
- 1 – हरी मिर्च
- 1/2 इंच टुकड़ा – अदरक
- 1/4 टी स्पून – अमचूर पाउडर
- 2 चुटकी – लाल मिर्च पाउडर
How to Make चना दाल पराठा रेसिपी (Chana Dal Paratha)
-
सबसे पहले चना दाल को तीन से चार बार पानी से अच्छे से धो ले और फिर 5 घंटे के लिए भिगो दे। अगर सुबह बनाना है तो रात को भिगो दे।
-
अब थाल या परात में 2 कप गेहू का आटा डाले।
-
अब इसमें 2 टी स्पून तेल और 1/2 टी स्पून नमक डाले।
-
अब थोडा थोडा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूँथ ले।
-
अब इस आटे को ढके और 20 से 25 मिनट के लिए ढककर रख दे।
-
अब भिगोकर रखी दाल को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
अब कुकर में दाल डाले और इसमें 1/4 कप पानी डाले और उबालने के लिए गैस पर रखे।
-
जब कुकर में एक सीटी बजे आंच कम करे और 5 मिनट कम आंच पर उबाल ले।
-
अब आंच बंद करे और कुकर में से भाप अपने आप निकलने दे। इससे चना दाल अच्छे से गल जाएगी।
-
जब कुकर में से भाप अपने आप निकाल जाए ढक्कन खोले और चना दाल को ठंडा होने दे।
-
अब चना दाल मिक्सी के जार में डाले और दरदरा पीस ले। इसमें पानी न डाले।
-
अब गैस पर पैन रखे और 2 टी स्पून तेल डालकर गरम करने रखे।
-
अब इसमें जीरा और हींग डाले और भूने।
-
अब इसमें अदरक को कद्दूकस करके डाले और भूने।
-
अब इसमें दरदरी पिसी दाल, धनियाँ पाउडर, स्वादानुसार नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाले।
-
अब दाल और मसालों को मिक्स करते हुए भूने।
-
जब दाल हल्की सी भुन जाए इसमें बारीक कटा हरा धनियाँ डाले और मिक्स करे।
-
अब इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल ले।
-
अब आटे का ढक्कन हटा दे और अपने हाथो पर थोडा सा तेल लगाकर आटे को मसले और चिकना करे।
-
अब गैस पर तवा गरम करने रखे।
-
अब आटे में से थोड़ी सा आटा ले और उसकी लोई तैयार कर ले।
-
अब लोई को सूखे आटे में लपेटे और चकले पर रखे।
-
अब बेलन की मदद से रोटी बेल ले।
-
अब चना दाल के तैयार मिश्रण में से एक चम्मच या दो चम्मच मिश्रण पराठे के बीच में डाले।
-
अब चारो तरफ से रोटी को उठाकर बंद करे।
-
अब उंगली से भरी हुई लोई को हल्का सा दबा दे और लोई को थोडा बड़ा कर ले। ऐसा करने से अन्दर का मसाला रोटी के अन्दर अच्छे से फैलता है।
-
अब इस भरी हुई लोई पर सूखा आटा डाले और हल्के हाथ से पराठा बेल ले।
-
अब तवे पर थोडा सा तेल डाले और फिर इस पराठे को तवे पर डाले।
-
जब पराठा नीची की तरफ से सिक जाए पराठे को ध्यान से पलटे।
-
अब इस तरफ घी या तेल लगा ले।
-
जब दूसरी तरफ से भी पराठा सिक जाए पराठा पलट दे।
-
अब इस तरफ भी घी या तेल लगा ले।
-
अब आंच कम करे और पराठे को कुरकुरा होने तक सेक ले।
-
अब तैयार कुरकुर पराठे को प्लेट में निकाले और गरमगरम सर्व करे।
Notes
-
सॉफ्ट पराठा बनाने के लिए आटा सॉफ्ट गुंथा हुआ होना चाहिए।
-
रोटी में चना दाल का मिश्रण भरने के बाद और पराठे का मुंह बंद करने के बाद उंगलियों से हल्का सा जरुर दबाए। अगर आप ऐसा नही करेगे तो आपका पराठा बेलते वक्त फट सकता है।
-
आप इसमें मिर्च अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।
-
Chana Dal Paratha को कुरकुरा होने तक पका ले, पर ध्यान रहे जले नही।