आज हम एक टेस्टी पंजाबी दिश बनाने वाले है जिसको खाने में आपको बहुत मजा आएगा। आप इसे बनाना आसानी से सीख जाएगे।
चना पुलाव की लोकप्रियता
Chana Pulao एक चावल की प्रख्यात दिश है जिसको ज्यादातर उत्तर भारत में बनाया जाता है। ये पुलाव कई ढाबो पर आसानी से मिल जाता है।
चना पुलाव का स्वाद और फ्लेवर
चना पुलाव एक स्वादिष्ट और मजेदार दिश है जिसे जो भी एक बार खाता है, वो इसे बार बार खाने की इच्छा रखता है। इस दिश को बनाने में काबुली चनो का इस्तेमाल होता है जिस वजह से इसे खाते समय बहुत मजा आता है। इसमें कई सारे साबुत मसाले भी डाले जाते है जिस वजह से इसका फ्लेवर बेहद गजब का हो जाता है। इन मसालों से इसका अरोमा भी जबरदस्त हो जाता है। इसको खाते समय इसमें से पुदीना का फ्लेवर भी आता है। कुल मिलाकर ये दिश एक लजीज दिश है जिसे आप जब भी खाए मजा ही आएगा। अगर आप इसके साथ दही परोसेगे तो खाने का मजा दुगना हो जाएगा।
चना पुलाव की खासियत
Chana Pulao एक टेस्टी और लाजवाब चावल से बनी दिश है जिसे बहुत लोग पसंद करते है। जो लोग छोले की सब्जी बहुत पसंद करते है उनको तो ये दिश बहुत पसंद आती है। इस पुलाव को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नही करनी पडेगी क्योकि इस रेसिपी को बनाना बेहत आसान है। इस दिश को आप साल मैं कभी भी बना सकते है क्योई इसे बनाने के लिए आपको जो भी सामग्री चाहिए वो आसानी से आपको घर पर मिल जाएगी। छोले तो घर पर होते ही है। छोलो की वजह से इसे खाते समय बहुत ज्यादा मजा आता है। रोज दाल चावल खाकर बोकर हो गए हो तो कल ही चना पुलाव बना ले।
चना पुलाव को सर्व कैसे करे
- चन पुलाव को आप दही के साथ सर्व कर सकते है।
- चना पुलाव को आप रायते के साथ सर्व कर सकते है।
- इसके साथ अगर पापड़ सर्व किया जाए तो चन पुलाव को खाने का मजा दुगना हो जाता है।
- इसे आप दोपहर के खाने में सर्व कर सकते है।
- इसे आप रात को भी सर्व कर सकते है।
- जब घर पर गेस्ट आए तो उनको भी आप अपने हाथो का बना चन पुलाव खिलाए। वो आपकी तारीफ जरुर करेगे।
चना पुलाव रेसिपी (Chana Pulao) बनाने की विधि हिंदी में
चना पुलाव एक मजेदार और बेमिसाल स्वाद लिए चावल की एक दिश है जिसे आप जब भी खाएगे और खिलाएगे सभी को मज़ा आएगा। इस दिश को आप आसानी से सीख सकते है क्योकि इसे हमने बहुत ही सिंपल भाषा में लिखा है।
Ingredients for चना पुलाव रेसिपी (Chana Pulao)
- काबुली चना – 3/4 कप
- बासमती चावल – 1 कप
- प्याज – 1
- टमाटर – 1
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- गरम मसाला पाउडर – 1 चुटकी
- हल्दी – 1 चुटकी
- केसर – 1 चुटकी
- नीम्बू का रस – 1/2 टी स्पून
- घी – 2 टेबल स्पून
- पानी – 1.75 कप
- कुछ पुदीना के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- शाही जीरा – 1/2 टी स्पून
- बड़ी इलायची – 1
- हरी इलायची – 2
- जावित्री – 2
- तेज पत्ता – 1
- लौंग – 2
- दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
- अदरक – 3/4 इंच टुकड़ा
- लहसुन – 3
- पुदीना पत्ते – 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ – 3 टेबल स्पून
- हरी मिर् – 1
- पानी – 1 टेबल स्पून
How to Make चना पुलाव रेसिपी (Chana Pulao)
-
काबुली चना को अच्छे से धो ले और रात भर पानी में भिगो दे।
-
सुबह काबुली चना को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
अब भिगोकर रखे इन काबुली चनो को कुकर में डाले और उसमे 3 कप पानी डाले।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून नमक डाले और ढक्कन पका दे।
-
जब कुकर में 12 सीटी बजने तक चना पका ले, ताकी काबुली चना अच्छे से गल जाए।
-
जब काबुली चनो के उबलने की खुशबु आने लगे तब आंच बंद करे और भाप अपने आप निकलने दे।
-
जब भाप निकल जाए काबुली चनो को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल ले।
-
अब चावल को अच्छे से धो ले और आधे घंटे के लिए भिगो दे।
-
अब मिक्स के जार में 3 लहसुन, 3/4 इंच का टुकड़ा, पुदीना पत्ते 1 टेबल स्पून, 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च और 3 टेबल स्पून बारीक कटा हरा मिर्च डाले और दरदरा पीस ले।
-
अब कुकर में घी डाले और गरम करे।
-
अब इसमें 1 बड़ी इलायची, 1/2 टी स्पून काला जीरा, 2 जावित्री, 2 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, और 1 तेज पत्ता डाले और भूने।
-
जब साबुत मसालों के भुनने की खुशबु आने लगे इसमें पतली लम्बी कटी प्याज डाले और भूने।
-
जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए इसमें हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाले और भूने।
-
अब इसमें कटे टमाटर डाले और 2 मिनट के लिए भूने।
-
अब इसमें 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी हल्दी पाउडर, 1 चुटकी गरम मसाला डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें भिगोकर रखे बासमती चावल डाले और मिक्स करे।
-
अब चावल को एक मिनट भून ले।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून नीम्बू का रस डाले।
-
अब इसमें 1 चुटकी केसर डाले और सभी चीजो को चम्मच की मदद से मिक्स करे।
-
अब इसमें उबालकर छानकर रखे काबुली चने डाले।
-
अब चावल में 1.75 कप पानी डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब कुकर का ढक्कन लगाए और पकाने रख दे।
-
जब 2 सीटी बज जाए आंच बंद करे और भाप अपने आप निकले दे।
-
जब भाप अपने आप निकल जाए ढक्कन खोले और फोक की मदद से चना पुलाव को ऊपर नीचे करे।
-
अब तैयार Chana Pulao को बाउल में निकाले और इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनियाँ डाले और गार्निश करे।
-
अब टेस्टी और लाजवाब चना पुलाव को गरमागरम सर्व करे।
Notes
- चावल को बनाने से पहले जरुर भिगो दे।
- Chana Pulao बनाने के लिए बासमती चावल का इस्तेमाल करे।