आज हम एक टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश बनाना सीखने वाले है। डिश का नाम है Cheese Sandwich। ये सैंडविच चीज़ से बनता है जो आप सबकी फेवरेट सामग्री है। आज इसी फेवरेट सामग्री से टेस्टी सैंडविच बनाकर जब आप खुद खाएगे और अपने प्यार दोस्तों और घरवालो को खिलाएगे वो बहुत खुश हो जाएगे और आपकी तारीफ़ करने लगेगे। आप इसे नाश्ते में बाकी डिशेस के साथ सर्व कर सकते है।
चीज़ सैंडविच की लोकप्रियता
Cheese Sandwich एक स्वादिष्ट और पोपुलर डिश है जो ज्यादातर नाश्ते में सर्व की जाती है। इस सैंडविच को बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते है, उनके सामने अगर चीज़ सैंडविच रखा जाए तो वो ख़ुशी ख़ुशी सारा खा जाते है। इस सैंडविच को बढे भी बहुत पसंद करते है।
चीज़ सैंडविच का स्वाद और फ्लेवर
Cheese Sandwich का स्वाद बेहतरीन और क्रीमी होता है। इसको बनाने की मुख्य सामग्री है चीज़, जो आजकल हर बच्चे की पहली पसंद है। इस सैंडविच में भुना हुआ जीरा डाला जाता है जो इसके स्वाद को बढ़ा देता है। इसमें काली मिर्च पाउडर भी डाला जाता है जो इसके स्वाद को चार चाँद लगा देता है। इसमें चाट मसाला डाला जाता है जिससे इसका स्वाद इतना बढ़ जाता है कि खाने वाले को मजा आ जाता है।
चीज़ सैंडविच की खासियत
चीज़ सैंडविच कैसे सर्व करे
- Cheese Sandwich को आप टोमेटो सॉस के साथ सर्व करे।
- इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करे।
- चीज़ सैंडविच आप सुबह नाश्ते में सर्व करे।
- चीज़ सैंडविच आप शाम के वक्त नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- मेहमान आने पर उनके सामने चीज़ सैंडविच रख सकते है।
- बच्चो को टिफ़िन में चीज़ सैंडविच दे सकते है।
चीज़ के फायदे
इस डिश को बनाने के लिए चीज़ का इस्तेमाल होता है जो काफी गुणकारी होता है। आइये जानते है हम कुछ फायदों के बारे में –
- चीज़ में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है इसलिए ये दांतों को मजबूत करने में काफी मदद करता है।
- इसमें लाक्टोज़ होता है जो दांतों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
- इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
- जिनका वजन कम होता है उनको अपना वजन बढ़ाने के लिए चीज़ का सेवन करना चाहिए।
- चीज़ का सेवन हमारी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
- माइग्रेन से आराम दिलाने में चीज़ फायदेमंद होता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप कम बीमार पड़ेगे और हमेशा स्वास्थ्य रहेंगे।
- चीज़ तनाव को कम करने के लिए फायदेमंद है क्योकि इसमें एमिनो एसिड होता है जो स्ट्रेस कम करने और नीद की समस्या दूर करने में मदद करता है।
चीज़ सैंडविच रेसिपी (Cheese Sandwich) बनाने की विधि हिंदी में
Cheese Sandwich Recipe in Hindi (चीज़ सैंडविच)
चीज़ सैंडविच एक टेस्टी और मजेदार ब्रेकफास्ट की डिश है जिसे आप सीखने वाले है। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है। बस कुछ स्टेप्स है और बस आपके सामने टेस्टी सैंडविच तैयार हो जाती है। आप जब इस टेस्टी और लाजवाब डिश को बनाकर खाएगे और खिलाएगे, मुझे पूरा भरोसा है आप इसे बार बार जरुर बनाकर खाएगे।
Ingredients for चीज़ सैंडविच रेसिपी (Cheese Sandwich)
- ब्रेड स्लाइस – 10
- मक्खन – 1 टेबल स्पून
- चेडर चीज़ – 1 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 टेबल स्पून
- चाट मसाला – 1 टेबल स्पून
How to Make चीज़ सैंडविच रेसिपी (Cheese Sandwich)
-
सबसे पहले चीज़ को कद्दूकस करके रखे।
-
अब हर ब्रेड पर मक्खन लगा ले।
-
अब एक ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस करा चीज़ डाले।
-
अब इसमें ऊपर भुना हुआ जीरा पाउडर छिडके।
-
अब इसके ऊपर चाट मसाला छिडके।
-
अब इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर छिडके।
-
अब इन चीज़ वाली ब्रेड स्लाइस के ऊपर मक्खन लगी स्लाइस रखे।
-
अब ऊपर रखी स्लाइस के ऊपर मक्खन लगा ले।
-
अब ग्रिल को पहले से गरम करके रखे।
-
अब चीज़ भरा ब्रेड स्लाइस ध्यान से ग्रिल पर रखे। ऊपर लगा मक्खन वाल हिस्सा नीचे होना चाहिए। ध्यान रखे क्योकि ग्रिल गरम होगा और ध्यान न देने पर आपको लग सकती है।
-
अब ब्रेड पर ऊपर से मक्खन लगा दे।
-
अब ब्रेड को दो से तीन मिनट के लिए ग्रिल करे।
-
जब ब्रेड गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए, सैंडविच प्लेट में निकाल ले।
-
अब इस टेस्टी चीज़ सैंडविच को हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करे।
Notes
Cheese Sandwich बनाने के लिए हमेशा फ्रेश ब्रेड का ही इस्तेमाल करे।
इसे गरम गरम बनाकर खा ले, क्योकि ठंडा खाने में ज्यादा मजा नही आएगा। गरमागरम चीज़ सैंडविच खाने का अपना ही एक अलग मजा है।