चिकन 65 डिश नॉन वेजीटेरियन लोगो की पसंद की लम्बी लिस्ट में जरुर शामिल होती है। वो लोग Chicken 65 स्नैक्स के रूप में खाना बहुत पसंद करते है।
चिकन 65 की लोकप्रियता
चिकन 65 एक प्रख्यात डिश है जिसके दीवाने आपको पूरे देश में और विदेश भी भी मिल जाएगे। इस डिश को खास हैदराबादी डिश भी कहा जाता है। इस डिश को कई तरीको से बनाया जाता है और हर तरीके से बना चिकन 65 स्वाद में बेमिसाल होता है। ये डिश आपको हर रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाती है।
चिकन 65 का स्वाद और फ्लेवर
Chicken 65 एक क्रिस्पी, स्वादिष्ट स्नैक है जिसका मज़ा सुबह या शाम दोनों समय लिया जा सकता है। इस डिश में चिकन को मसाले में मेरिनेट किया जाता है जिस वजह से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। डिश को अगर रात भर मेरिनेट किया जाए तो इसके स्वाद में चार चाँद लग जाते है। इसमें तडके के लिए जीरा, लहसुन डाला जाता है जिस वजह से इसका फ्लेवर बहुत अच्छा आता है। इसमें करी पत्ता भी इस्तेमाल होता है जिसका अरोमा मुझे बहुत पसंद है। ये डिश क्रिस्पी होने के साथ साथ सॉफ्ट भी होती है।
चिकन 65 की खासियत
ये डिश स्वाद और फ्लेवर के लिए फेमस है। ये डिश बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। अगर चिकन को पहले ही मेरिनेट करके रखा जाए तो इसे बाद में फटाफट तला जा सकता है। इसलिए अगर घर पर मेहमान आने वाले हो तो एक रात पहले ही चिकन को मेरिनेट करके रखे ताकि मेहमानों के आने पर आप आसान से फटाफट बनाकर उनको सर्व कर सके। इस डिश को घर के सभी लोग पसंद करेंगे इसलिए ये डिश जरुर बनानी चाहिए। जब भी सुबह इस टेस्टी डिश को खाने का मन हो रात को चिकन को मेरिनेट करके रख दे। Chicken 65 को आप साल में कभी भी बना सकते है क्योकि इसको बनाने के लिए जो भी सामान चाहिए वो बाज़ार में हमेशा उपलब्ध होता है।
चिकन 65 को कैसे सर्व करे
-
चिकन को आप प्याज और चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
-
इसे आप सुबह नाश्ते में या शाम के नाश्ते के समय सर्व कर सकते है।
-
मेहमानों के आने पर इसे सर्व कर सकते है।
-
इसके साथ गोल गोल कटी प्याज जरुर सर्व करे।
चिकन 65 रेसिपी (Chicken 65 Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
चिकन 65 एक टेस्टी और लाजवाब डिश है जिसकी रेसिपी आज हम लेके आए है। नाम सुनकर लग रहा होगा इसे बनाना मुश्किल है, लेकिन नही। इसे बनाना बहुत आसान है, बस एक तरीका है जिसके हिसाब से आपको डिश को बनाना है। स्टेप्स को ठीक से फॉलो करते हुए जब आप डिश बनाएगे तो आपका चिकन 65 किसी भी मास्टर शेफ के चिकन 65 को मात दे देगा।
Ingredients for चिकन 65 रेसिपी (Chicken 65 Recipe)
- बोनेलेस चिकन – 250 ग्राम
- अंडा – 1
- कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
- चावल का आटा – 1 टेबल स्पून
- तलने के लिए तेल
- लहसुन और अदरक का पेस्ट – 1/2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून + 3/4 टी स्पून
- दही – 1 1/2 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून + 1/2 टी स्पून
- हल्दी – 1/८ टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- करी पत्ता – 10
- बारीक कटी लहसुन – 1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च – 2
- चीनी – 1/2 टी स्पून
- लौंग और लहसुन का पेस्ट -2
- स्वादानुसार नमक
- दही – 2 टेबल स्पून
How to Make चिकन 65 रेसिपी (Chicken 65 Recipe)
-
सबसे पहले चिकन को बहते पानी के नीचे रखे और अच्छे से साफ करे और धो ले।
-
अब एक कटोरी में चिकन डाले और उसमे 1 1/2 टेबल स्पून दही, 1/2 टेबल स्पून लहसुन और अदरक का पेस्ट, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 1/८ टी स्पून हल्दी और थोडा सा नमक डाले और मिक्स करे। आप चाहे तो इसमें आप बारीक कटे करी पत्ता भी डाल सकते है।
-
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे और एक घंटे के लिए ढककर रख दे। वैसे तो पूरी रात अगर मेरिनेट करके रखा जाए तो ज्यादा अच्छा होता है।
-
अब एक कटोरी में थोड़ी सी चीनी, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट , दही, नमक डाले। अब इसमें 2 टेबल स्पून पानी डाले और मिक्स करे।
-
अब एक बाउल ले और उसमे अंडा और चावल का आटा डाले और अच्छे से फेटते हुए घोल तैयार कर ले।
-
इस मिश्रण को फ्रिज के कुछ देर के लिए रख दे।
-
अब आपके पास मेरिनेट करके रखा चिकन और घोल दोनों तैयार है।
-
अब गैस पर पैन या कड़ाई रखे और उसमे तेल डाले और गर्म करने रखे।
-
जब तेल गर्म हो जाए आंच को मध्यम करे।
-
अब चिकन के पीस को घोल में डुबो दे और फिर तेल में धीरे से डाले और तल ले।
-
जब चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे टिश्यू या न्यूज़ पेपर बिछी प्लेट में निकाल ले।
अब हम तड़का लगाएगे
-
एक पैन में 1 चम्मच तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें बारीक कटी लहसुन डाले और भूने।
-
जब लहसुन का रंग थोडा सा बदल जाए इसमें जीरा, करी पत्ता और लम्बी कटी हरी मिर्च डाले।
-
जब करी पत्ता क्रिस्पी हो जाए इसमें लाल मिर्च वाला मिक्सचर डाले जो हमने पहले तैयार करके रखा है।
-
अब इस मिश्रण को कुछ सेकंड्स भूने।
-
अब इसमें तलकर रखे चिकन के पीस डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
अब इसे तब तक पका ले जब तक चिकन की नमी खत्म नही हो जाती।
-
अब आपका टेस्टी चिकन 65 तैयार है, इसे फटाफट गर्मागर्म परोसे।
Notes
-
अगर आप चाहे तो इसे बिना अंडे के बना सकते है। सिर्फ चावल के आटे का घोल तैयार कर सकते है।
-
आप दही की जगह विनेगर इस्तेमाल कर सकते है।
-
आप दही की जगह नीम्बू का रस भी इस्तेमाल कर सकते है।
आप Chicken 65 जरुर बनाकर देखे, आपको इसे बनाने और खिलाने में बहुत मजा आएगा।