कोकोनट मिल्क राइस बनाने की विधि – Coconut Milk Riceदोस्तों, आज हम एक साउथ इंडियन फ्लेवर की डिश बनाना सीखने वाले है। डिश का नाम है Coconut Milk Rice। ये साउथ इंडिया की फेमस डिश है जिसे आज आप आसानी से कैसे बनाना है, सीखने वाले है।
कोकोनट मिल्क राइस की लोकप्रियता
Coconut Milk Rice एक फेमस साउथ इंडियन डिश है। इस पुलाव को बड़े ही यूनिक तरीके से बनाया जाता है। ये साउथ इंडिया में हर रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाती है। देश के दूसरे हिस्सों में जहाँ पर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट है वहां पर भी ये डिश आसानी से मिल जाती है। जैसे की आप जानते है साउथ इंडियन में नारियल एक ऐसी सामग्री है जिससे वहां पर अनगिनत डिशेस बनाई जाती है।
कोकोनट मिल्क राइस का स्वाद और फ्लेवर
कोकोनट मिल्क राइस का स्वाद टेस्टी है और अन्य चावल की डिशेस से थोडा सा अलग है। इसको बनाने के लिए नारियल के दूध का प्रयोग किया जाता है। साउथ इंडिया में तो नारियल के दूध से कई डिशेस बनाई जाती है। इस डिश का लाजवाब स्वाद इसमें डले नारियल से भी आता है। इस डिश का स्वाद थोडा सा तीखा होता है। इस डिश में एक और फ्लेवर जबरदस्त लगता है और वो है करी पत्ते का फ्लेवर। ये फ्लेवर इस डिश के स्वाद और अरोमा को और बढ़ा देता है।
कोकोनट मिल्क राइस की खासियत
Coconut Milk Rice एक लाजवाब और मजेदार डिश है जिसे दक्षिण भारतीय सालो से बनाते आ रहे है। ये उनके प्रिय व्यंजनों में से एक है। इस डिश को फटाफट बनाया जा सकता है इसलिए जब भी भूख लगे और आपके पास नारियल का दूध है तो बस इस डिश को फटाफट बना ले और इसका मजा तुरन्त उठा ले। कुछ लोग इसके स्वाद के साथ एक्सपेरिमेंट करते है। कुछ इसमें मूंगफली के दाने या चना दाल और कुछ लोग इसमें dryड्राई फ्रूट्स डालते है। इस डिश में पुलाव को पकाने के लिए नारियल के दूध का इस्तेमाल होता है। ये डिश सेहत के अच्छी मानी जाती है क्योकि इसे नारियल के दूध से पकाया जाता है। नारियल का दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और शरीर में कोलेस्ट्रोल को कण्ट्रोल करने में भी मदद करता है जो हमारे दिल को फिट बनाए रखे के लिए जरुर है। नारियल का दूध पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है। ये पुलाव हर उम्र के व्यक्ति को जरुर पसंद आएगी, चाहे वो बच्चा हो या बढ़ा।
कोकोनट मिल्क राइस कैसे सर्व करे
- इसे आप किसी भी करी के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप दही या रायते के साथ सर्व कर सकते है।
- आप इसे दाल के साथ भी सर्व कर सकते है।
- इसे आप पापड़ के साथ भी सर्व कर सकते है।
- ये डिश रात के डिनर में सर्व की जा सकती है।
- ये डिश आप दोपहर को सर्व कर सकते है।
कोकोनट मिल्क राइस रेसिपी (Coconut Milk Rice) बनाने की विधि हिंदी में
Coconut Milk Rice Recipe in Hindi (कोकोनट मिल्क राइस)
कोकोनट मिल्क राइस एक दक्षिण भारतीय डिश है जिसे वहां के लोग बहुत पसंद करते है। अगर आप भी साउथ इंडियन खाने के दीवाने है तो आपको ये डिश जरुर पसंद आएगी। इसे बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते है।
Ingredients for कोकोनट मिल्क राइस रेसिपी (Coconut Milk Rice)
- बासमती चावल - 1 कप
- प्याज – 1
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
- लहसुन – 2 कलियाँ
- हरी मिर्च – 1
- हरे मटर के दाने – 1/2 कप
- फ्रेंच बीन्स – 1/3 कप
- करी पत्ता – 5
- तेज पत्ता – 1
- लौंग – 3
- हरी इलायची – 3
- दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
- जावित्री – 1
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- नारियल का दूध – 3/4 कप
- पानी - 1 कप
- तेल – 2 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ
- स्वादानुसार नमक
How to Make कोकोनट मिल्क राइस रेसिपी (Coconut Milk Rice)
-
सबसे पहले बासमती चावल को बहते पानी में अच्छे से धो ले और 20 मिनट के लिए भिगो दे।
-
अब चावल को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
अब अपने पसंद की सब्जियां जैसे गाजर और फ्रेंच बीन्स काट ले।
-
अब प्याज को पतला और लम्बा काट ले।
-
अब 2 लहसुन, 1/2 इंच टुकड़ा अदरक और 1 हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डाले और पीस ले।
-
अब गैस पर कुकर रखे और उसमे 2 टेबल स्पून तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें 3 हरी इलायची, 3 लौंग, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 जावित्री, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डाले और भूने।
-
अब इसमें एक कप पतले कटे प्याज डाले और भूने।
-
अब इसमें 5 करी पत्ते डाले और भूने।
-
प्याज को तब तक भूने जब तक प्याज गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
-
अब इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाले और भूने।
-
जब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भुन जाए इसमें 10 कटे हुए काजू डाले।
-
अब इसमें 1/3 कप कटी फ्रेंच बीन्स और 1/2 कप हरे मटर डाले।
-
अब सभी सब्जियों को मिक्स करके हुए भूने।
-
अब इसमें धोकर भिगोकर रखे चावल डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें बाकी की सभी चीजे डाल दे और मिक्स करे।
-
अब इसमें 3/4 कप गाढ़ा नारियल का दूध डाले।
-
अब इसमें 1 कप पानी डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब कुकर को ढक्कन लगाकर 2 सीटी लगने तक पका ले।
-
अब आंच बंद करे और कुकर में से भाप अपने आप निकलने दे।
-
जब भाप अपने आप निकल जाए, ढक्कन हटा दे और फोक की मदद से चावल को ऊपर नीचे करे।
-
अब तैयार कोकोनट मिल्क राइस को सर्विंग बाउल में डाले और इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इस तैयार गरमागरम पुलाव को रायते के साथ सर्व करे।
Notes
-
Coconut Milk Rice बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बासमती चावल का प्रयोग करे।
-
चावल को बनाने से पहले अच्छे से धो ले।
-
इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते है।