दोस्तों आज हम Cucumber Raita बनाना सीखने वाले है। इस रेसिपी को पढकर आप एक टेस्टी और रेस्टोरेंट जैसा ही लाजवाब रायता बनाना सीख जाएगे।
कुकुम्बर रायता की लोकप्रियता
कुकुम्बर रायता एक टेस्टी और फेमस रायता है जो कई पार्टीज में शामिल किया जाता है खासकर गर्मियों के मौसम में होने वाली पार्टीज में। ये पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है।
कुकुम्बर रायता का स्वाद और फ्लेवर
Cucumber Raita एक स्वादिष्ट, क्रीमी और लाजवाब रायता है जिसका स्वाद सबको को बहुत पसंद आता है। इस रायते को छोटे और बढे दोनों खाना पसंद करते है। अगर खाने में बाकी डिशेस के साथ कुकुम्बर रायता भी मिल जाए तो वारे न्यारे हो जाते है। इसमें दही और खीरा डाला जाता है जो मुझे बहुत पसंद है। इसके फ्लेवर में जान डालने के लिए इसमें भूना हुआ जीरा डाला जाता है। इसको सर्व करते समय इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनियाँ डाला जाता है जो काफी सुंदर और टेस्टी लगता है।
कुकुम्बर रायते की खासियत
Cucumber Raita एक टेस्टी रायता है। इस डिश को बनाने के सिर्फ कुछ ही सामग्री की जरुरत पडती है जैसे दही, कुकुम्बर, और कुछ मसाले। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इस डिश को बनाने के लिए आपको मात्र 10 से 15 मिनट चाहिए। इस डिश का मजा आप गर्मियों में ज्यादा उठा सकते है क्योकि इस मौसम में खीरा बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। दही और खीरा से बने होने के कारण ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें थोडा सा भी तेल इस्तेमाल नही होता इसलिए भी ये सेहत के लिए अच्छा होता है।
कुकुम्बर रायते को सर्व कैसे करे
- Cucumber Raita को आप साइड डिश के तौर पर सर्व करे।
- इसे दिन में खाने के साथ सर्व करे।
- मेहमान आने पर इसे जरुर सर्व करे।
- इसे चिल्ड सर्व करे।
कुकुम्बर रायता के फायदे
इस डिश को हम खीरे और दही से बना रहे है। ये डिश सेहत के लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद होती है।
खीरा खाने के क्या क्या फायदे होते है आइए जानते है –
- खीरा खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। एक्सपर्ट्स की माने तो कुकुम्बर में 80 प्रतिशत पानी होता है इसलिए जो लोग पानी कम पीते है उनको दिन में एक बार तो खीरा खाना ही चाहिए।
- कुकुम्बर खाने में शरीर में हो रही जलन से आराम मिलता है।
- खीरा खाने से हमारे आंतो की सफाई हो जाती है।
- इसको खाने से हमारे शरीर में से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकाल जाते है।
- कुकुम्बर में विटामिन्स होते है जैसे विटामिन A, विटामिन B और विटामिन C होता है। इन तीनो विटामिन्स की जरुरत हमे रोज होती है इसलिए खीरा को अपने खाने में जरुर शामिल करे।
- जो लोग अपने भारी शरीर यानी मोटापे से परेशान है उनको रोज खीरा खाना चाहिए।
- इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो हमे कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
- कुकुम्बर में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, पाईनोरिस्नोल और लैरीक्रिस्नोल होता है जो काफी हद तक कैंसर से बचने में मदद करता है।
- खीरे में सीलिशिया और सल्फर होता है जो हमारे बालो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
इस डिश को बनाने में दही भी प्रमुख सामग्री होती है। दही भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। आइये जानते है दही से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में –
- दही के सेवन से हमारे पाचन तंत्र को शक्ति मिलती है।
- कम भूख लगने की परेशानी को दही के सेवन से दूर किया जा सकता है।
- जिनके पेट में गर्मी ज्यादा होती है उनको दही का सेवन करना चाहिए।
- दही के सेवन से हम पेट से सम्बंधित परेशानी से बच सकते है।
- दही ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद करता है।
- इसके सेवन से गुर्दों की बीमारी से बचा जा सकता है।
- इसमें मौजूद विटामिन सी हमारी हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा है।
- दही शरीर से चर्बी दूर करने में मदद करता है।
- जिनको नीद न आने की परेशानी है उनको भी दही का इस्तेमाल करना चाहिए।
ककड़ी का रायता रेसिपी (Cucumber Raita) बनाने की विधि हिंदी में
Cucumber Raita Recipe in Hindi (ककड़ी का रायता)
क्या आपने कभी Cucumber Raita खाया है या घर पर कभी बनाया है। अगर नही तो आज के बाद आप इस रायते को घर पर बनाने लगेगे। आज हम आपके लिए इसकी बहुत ही सिंपल रेसिपी लेकर आए है। ये रेसिपी इतनी सिंपल है कि इसे सीखने में आपको सिर्फ कुछ ही मिनट लगेगे। जब आप इस डिश बनाकर अपने घरवालो को सर्व करेगे वो आपकी तारीफ़ जरुर करेगे।
Ingredients for ककड़ी का रायता रेसिपी (Cucumber Raita)
- कुकुम्बर यानी खीर – 1
- दही – 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- भुना हुआ जीरा – 1 टी स्पून
- चाट मसला – 1/2 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनियाँ – 1 टेबल स्पून
How to Make ककड़ी का रायता रेसिपी (Cucumber Raita)
-
खीरा यानि कुकुम्बर को अच्छे धो ले और छील ले।
-
अब कुकुम्बर को बारीक काट ले। आप चाहे तो इसे कद्दूकस भी कर सकते है।
-
अब एक बड़ा बाउल ले और उसमे 1 कप दही डाले और फेटे।
-
जब दही स्मूथ हो जाए इसमें बारीक कटा खीरा डाले।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून लाल मिर्च डाले।
-
अब इसमें 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर डाले।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून चाट मसाला डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार काला नमक डाले।
-
अब इसमें बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे।
-
अब सलाद को फ्रिज में ठंडा होने दे और फिर ठंडा ठंडा सर्व करे। आपको खिलाने में और घरवालो को खाने में बहुत मजा आएगा।
Notes
-
Cucumber Raita बनाने के लिए हमेशा फ्रेश दही का इस्तेमाल करे।
-
आप चाहे तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल कसते है।