दही बड़ा उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध डिश है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। ये वो डिश है जो हर खास मौके पर बनाई और खिलाई जाती है। दाल के पकोडॉ को दही और कई तरह की चटनियो के साथ मिलाकर परोसा जाता है। ये स्वाद में तो बेहतरीन है ही साथ ही दिखने में भी बहुत अच्छी होती है। इसी डिश को बनाने की आसान Dahi Vada Recipe आज हम आपके लिए लेके आए है।
दही बड़े की लोकप्रियता
दही बड़े एक लोकप्रिय और क्लासिक डिश है जो हर शादी और हर पार्टी में शामिल होता है। दही बड़ा पूरे भारत में बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है परन्तु नार्थ इंडिया में इसे ज्यादा टेस्टी बनाया जाता है। दही बड़े बहुत मुलायम और टेस्टी होते है इसलिए बुजुर्गो में ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। धीरे धीरे ये डिश विदेशो में भी पसंद की जाने लगी है।
दही बड़े का स्वाद और फ्लेवर
दही बड़े का स्वाद थोडा सा तीखा, मीठा और क्रीमी होता है। तीखापन मामूली होता है इसलिए बच्चे और बड़े इसे आसानी से बड़े प्यार से खाना पसंद करते है। इस आकर्षक दिखने वाली डिश में भुने जीरे का पाउडर डालने से इसका स्वाद और अरोमा काफी अच्छा हो जाता है। आजकल तो रेडीमेड रायते के पाउडर मिलते है जिसे अगर दही बड़ो के ऊपर डाला जाए तो इसका स्वाद और फ्लेवर और बढ़ जाएगा।
दही बड़े की खासियत
दही बड़े की खासियत है इसका टेस्टी और सॉफ्ट होना। दही बड़े खाने में बहुत टेस्टी होते है साथ सही इतने सॉफ्ट कि इसे सभी बिना परेशानी के खा लेते है। बस दाल भिगोने में समय लगता है बाकी बनाने में तो काफी कम समय लगता है। इस डिश को आप पूरा साल बना सकते है क्योकि उड़द दाल और दही पूरा साल उपलब्ध होती है। आप जब चाहे दही बड़ा पूरा साल बनाकर खा सकते है।
दही बड़ा कैसे सर्व करे
दही बड़ा को दोपहर के खाने में या रात को डिनर में भी सर्व कर सकते है। इसे आप दूसरी डिशेस के साथ एक साइड डिश के तौर पर भी सर्व कर सकते है। सर्व करते समय ऊपर हर धनियाँ जरुर डाले। आप चाहे तो ऊपर अनारदाना भी डाल सकते है। आपको मीठा पसंद नही हो तो दही में चीनी मिलाए बिना भी सर्व कर सकते है। कुछ लोग दही बड़े में हरी चटनी भी डालना पसंद करते है।
दही बड़े रेसिपी (Dahi Vada Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
दही बड़े एक स्वादिष्ट और बहुत पसंद की जाने वाली साइड डिश है जो हर त्यौहार पर चाहे वो दिवाली हो या होली, पर बनाया जाता है। ऐसी एक शादी नही होगी जहाँ पर आपको दही बड़ा नही मिलेगा। इसी टेस्टी डिश को आज आप सीखेंगे। इसको बनाना बहुत आसान है। समय लगता है लेकिन जब डिश बन जाती है कोई भी दो पल भी इससे दूर नही रह पाता।
Ingredients for दही बड़े रेसिपी (Dahi Vada Recipe)
- उड़द दाल – 1 कप
- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट – 1/२ टेबल स्पून
- तेल
- स्वादानुसार नमक
- गुनगुना पानी – 4 कप
- दही – 3 1/२ कप
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
- भुना जीरा पाउडर – २ टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ - 1/4 कप
- इमली की मीठी चटनी – 1/4 कप
- चीनी- 3 टेबल स्पून
How to Make दही बड़े रेसिपी (Dahi Vada Recipe)
-
सबसे पहले उड़द दाल को रात में भिगो दे, ताकि उड़द दाल को पीसना आसान हो जाए।
-
अब उड़द दाल में से पानी को अलग करने के लिए उड़द दाल को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
अब मिक्सी के जार में भीगी हुई दाल डाले और इसमें थोडा सा पानी डालकर बारीक पीसे, एक बात का ध्यान रखे पिसी दाल गाढ़ी हो न कि पतली। गाढे घोल के हिसाब से ही मिक्सी के जार में पीसते वक्त पानी डाले।
-
अब पिसी दाल को एक बाउल में निकाले और इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले और मिला ले।
-
दाल को थोड़ी देर अच्छे से फेट ले, जब घोल का रंग हल्का हो जाए और फेटने में भी दाल हल्की लगे तब तक फेटना है। अच्छे से फेटने से बड़े सॉफ्ट बनेगे।
-
अब पैन ले और उसे तेल डाले। तेल तलने के हिसाब से डाले और गरम करे।
-
आंच मध्यम करे और घोल में से थोडा सा घोल तेल में डाले और तले। अगर अच्छे से तल रहा है तो और भी बड़े तले।
-
एक बार में तीन से 4 से 5 बड़े ही तले, इससे ज्यादा डालने में बड़े आपस में चिपकने लगेगे और अच्छे से नही तलेगे।
-
जब बड़े गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे टिश्यू या न्यूज़ पेपर बिछी प्लेट में निकाले ताकि टिश्यू इसमें से अतिरिक्त तेल टिश्यू सोक ले।
-
अब इन बड़ो को गुनगुने पानी में डाल दे।
-
8-1० मिनट बाद इन बड़ो को पानी से निकाले और हथेलियों की बीच दबाकर पानी निचोड़ दे और एक प्लेट में रख दे।
-
अब दही को एक बर्तन में डाले और उसे अच्छे से बिलो ले, ताकि स्मूथ कंसिस्टेंसी आ जाए। दही को इलेक्ट्रॉनिक ब्लेंडर से नही बिलोए।
-
अब जिस बाउल में सर्व करना है उसमे दो या तीन बड़े रखे।
-
अब इसके ऊपर दही डाले। दही ज्यादा डाले ताकि बड़ो के ऊपर अच्छे से दही आ जाए।
-
अब इसमें थोड़ी सी इमली की मीठी चटनी डाले। अब इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर,भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
आपका टेस्टी और मुंह में पानी आ जाए ऐसा दही बड़ा खाने और खिलाने के लिए तैयार है।
Notes
- दही में आप चाहे तो चीनी डाले और अगर मेरी तरह आपको भी मीठा पसंद नही है तो दही में चीनी नही डाले। महाराष्ट्र और गुजरात में लोग दही में चीनी जरुर डालते है।
- अगर आपके पास उड़द दाल नही है तो आप बड़े बनाने के लिए मूंग की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- उड़द दाल कम है तो इसमें मूंग की दाल मिलाकर भी बना सकते है।
- इसमें डलने वाला दही ठंडा होना चाहिए तभी इसे खाने का मज़ा आएगा। इसलिए जब सर्व करना हो तभी फ्रिज में से दही निकाले और बिलोकर फिर इस्तेमाल करे।
- बड़ो को तलने के बाद कुछ सेकंड्स ही टिश्यू पर रखे और तुरंत गुनगुने पानी में डाले। बड़े पानी में डूबे हुए होने चाहिए।
- गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करे ठंडा या ज्यादा गर्म पानी नही होना चाहिए।
- बड़े हमेशा मध्यम आंच पर ही तले, तेज आंच पर तलेंगे तो बड़े अन्दर से कच्चे रह जाएंगे और अगर कम आंच पर बड़े तलेगे तो बड़े बहुत सारा तेल सोख लेंगे।
उम्मीद है आप इस टेस्टी दही बड़े को घर पर कम से कम एक बार तो जरुर बनाकर देखेगे। मुझे भरोसा है, एक बार बनाने के बाद आप इसे बार बार बनाना चाहेंगे। पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरुर करे।