दाल फ्राई एक पंजाबी डिश है। कई जगह इसे कई दालो को मिलाकर बनाया जाता है और कई जगह सिर्फ दो दालो चना दाल और अरहर दाल को मिलाकर बनाया जाता है। दोनों ही तरीको से दाल फ्राई का स्वाद मजेदार आता है। रेस्टोरेंट में जब भी लोग जाते है आर्डर लिस्ट में दाल फ्राई का नाम जरुर होता है। इस प्रख्यात डिश को परिवार के सभी सदस्य बड़े चाव से और मन से खाते है।
दाल फ्राई की लोकप्रियता
दाल फ्राई एक लोकप्रिय डिश है जो हर ढाबे पर और हर रेस्टोरेंट पर जरुर मिलती है। इस पंजाबी डिश को हर कोई खाना पसंद करता है। इसे लंच पर या डिनर पर खाया जाता है। इस पंजाबी डिश को ख़ास मौको पर दी गई पार्टी के मेनू में जरुर डाला जाता है, क्योकि लगभग हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। भारत और विश्व हर जगह इस डिश का बोलबाला है।
दाल फ्राई की खासियत
दाल ड्राई की खासियत है इसका स्वाद और पौष्टिकता। इसमें कई तरह की दाले जैसे चना दाल, मूंग दाल, अरहर दाल, मसूर दाल डाली जाती है। हर दाल प्रोटीन का प्रमुख स्रोत होती है। इसमें डलने वाला घी और साबुत मसाले इसकी पौष्टिकता और बड़ा देते है। इसे काफी कम समय में तैयार किया जा सकता है और इसको बनाना भी काफी आसान है।
दाल फ्राई का स्वाद और फ्लेवर
दाल फ्राई का स्वाद नमकीन और तीखा होता है और घी, गर्म मसाले और दूसरे मसालों की वजह से इसका फ्लेवर बहुत अच्छा आता है। इस पर जब घी का तड़का लगता है तो सामने वाले के मुंह में पानी आ जाता है। इस डिश को गरमगरम तंदूरी रोटी के साथ खाने में ज्यादा मजा आता है।
दाल ड्राई रेसिपी से जुड़े कुछ जरुरी सुझाव
- अगर आप सभी दाले इस्तेमाल नही करना चाहते तो सिर्फ अरहर दाल और चना दाल का इस्तेमाल करे। चना दाल ले 1/4 कप और अरहर दाल ले 1/4 कप बाकी पूरा तरीका सेम है।
- अगर आपको मसली हुई दाल पसंद है तो आप दाल को चम्मच से या बिलोने वाले टूल की मदद से बिलो सकते है।
- अगर आप घी का इस्तेमाल नही करते तो आप घी की जगह मक्खन या तेल भी डाल सकते है।
- अगर आपको ज्यादा तीखा स्वाद पसंद है तो आप थोड़ी और लाल मिर्च डाल सकते है और अगर कम तीखा पसंद है तो मिर्च की मात्रा कम कर दे।
- तेल भी अपने हिसाब से कम या ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- दाल फ्राई सर्व कैसे करे
- दाल फ्राई को आप रुमाली रोटी या तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते है। इसे कई ढाबो में लस्सी, चावल और सलाद के साथ सर्व किया जाता है। इसे कई लोग तो कुलचे और नान के साथ भी सर्व करते है।
- आप दाल फ्राई सर्व करते समय इसके ऊपर बारीक कटा प्याज और नीबू का रस भी डाल सकते है।
दाल फ्राई रेसिपी (Dal Fry Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
दाल फ्राई एक ऐसी डिश है जो बनाने में काफी सरल है। उबली दालो और मसालों को मिलाकर बनाई गयी ये डिश बहुत पसंद की जाती है। इस डिश को कई लोग बनाते है और इसका स्वाद ढाबे की दाल फ्राई जैसा नही आता। अगर आपकी दाल फ्राई भी ढाबे जैसी नही बनती तो ये रेसिपी ख़ास आपके लिए है। इस Dal fry recipe in hindi के स्टेप्स को ध्यान से पढ़िए और बिलकुल सही तरीके से स्टेप्स को फॉलो करते हुए डिश बनाइए।
Ingredients for दाल फ्राई रेसिपी (Dal Fry Recipe)
- तुअर दाल- 4 टेबल स्पून
- चना दाल – 3 टेबल स्पून
- मूंग दाल – 3 टेबल स्पून
- मसूर दाल – 3 टेबल स्पून
- टमाटर – 1
- प्याज – 1
- लहसुन की कलियाँ-4
- घी- 2 टेबल स्पून
- लौंग – 3
- दालचीनी – 1
- जीरा- 1/2 टी स्पून
- साबुत लाल मिर्च- 2
- अदरक का टुकड़ा – 1/2 इंच
- हरी मिर्च – 2
- गर्म मसाला पाउडर -1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- धनियाँ पाउडर – 1 टी स्पून
- नीम्बू का रस – 1 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनियाँ
How to Make दाल फ्राई रेसिपी (Dal Fry Recipe)
-
सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, हरा धनियाँ और टमाटर को बारीक काट ले।
-
अदरक को कद्दूकस करके रखे।
-
दालचीनी के दो टुकड़े कर ले।
-
अब चना दाल, अरहर दाल, मसूर दाल और मूंग दाल को मिला ले और अच्छे से तीन चार पानी से धो ले।
-
अब इन दालो को 15 मिनट के लिए भिगो दे।
-
15 मिनट बाद इसमें से पानी निकाल दे।
-
अब इन दालो को कुकर में डाले।
-
अब कुकर में पानी 1 1/2 कप और स्वादानुसार नमक डाले और ढक्कन लगा दे और गैस पर तेज आंच पर गलने के लिए रख दे।
-
जब एक सीटी बज जाए तब आंच को मध्यम करे और तीन सिटी और लगने दे।
-
अब आंच बंद करे और कुकर को ऐसे ही रहने दे। भाप को अपने आप निकलने दे, आप सीटी ऊपर करके भाप न निकाले। भाप अपने आप निकलने से दाल और अच्छे से पक जाती है और गर्म भाप की वजह से जलने का डर भी नही रहता।
-
अब ढक्कन खोने और दाल के कुकर को साइड में रख दे, दाल को बिलोए नही, ऐसे ही रहने दे।
-
अब एक पैन में घी डाले और गरम करे, ध्यान रहे आंच मध्यम होनी चाहिए।
-
अब इसमें जीरा, लौंग, दालचीनी और साबुत लाल मिर्च डाले और भूने।
-
अब इसमें बारी कटी प्याज डाले और भूने। चम्मच से चलाते रहे।
-
जब प्याज का रंग हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें कटी हुई हरी मिर्च,कुटी हुई लहसुन, कद्दूकस किया अदरक डाले और कुछ सेकंड्स एक लिए भूने।
-
अब इसमें बारीक काटकर रखे टमाटर डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले और पकने दे।
-
जब टमाटर नरम हो जाए तब इसमें धनियाँ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स कर ले।
-
अब इसमें उबालकर रखी दाल को डाले और थोड़ी देर और पका ले।
-
अब इसमें पानी 3 कप और नीम्बू का रस डाले और 5 मिनट मध्यम आंच पर पका ले। बीच बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहे।
Notes
आपकी दाल फ्राई तैयार है। इसे आप बाउल में निकाले और इसके ऊपर हरे धनिये से गार्निशिंग करे।