फ्राइड राइस एक टेस्टी डिश है जिसे बनाने के लिए कुकिंग में एक्सपर्ट होना जरुरी नही है। इस डिश को कोई भी बना सकता है। इस डिश के लिए आपको अलग से चावल बनाने की जरुरत नही है। आज रात को जब भी चावल बनाए थोडा ज्यादा बना ले। अगले दिन के लिए फ्राइड राइस बनाने के लिए थोड़े चावल बचा ले। अगले दिन आपके पास पके चावल तो है ही बस आपको कुछ उपलब्ध सब्जियों को बारीक काटना है। फिर इन सब्जियों को और सॉस को चावल में मिलाना है, बस आपके टेस्टी फ्राइड राइस तैयार है। आप इस डिश को बनाने के लिए फ्रेश चावल भी बना सकते है। इस डिश को आप पूरा साल बना सकते है क्योकि चावल के अलावा इसमें आप सीजन के हिसाब से मिलने वाली सब्जियां डाल सकते है।
फ्राइड राइस की लोकप्रियता
फ्राइड राइस एक लोकप्रिय चायनीज फ्लेवर वाली डिश है जिसको खाना सभी पसंद करते है। ये इसलिए भी लोकप्रिय है क्योकि इसका स्वाद चायनीज डिश जैसा होता है और दिखने में भी ये डिश काफी अच्छी लगती है। शादी ब्याह में तो आपको ये डिश मिलेगी ही साथ ही हर ढाबे और रेस्टोरेंट में आपको ये डिश खाने को मिल जाएगी। आपको हर रेस्टोरेंट में फ्राइड राइस का अलग अलग स्वाद मिलेगा क्योकि इसे बनाने के लिए सभी अलग अलग तरह के सॉस का इस्तेमाल करते है।
फ्राइड राइस का स्वाद और फ्लेवर
फ्राइड राइस नमकीन, स्वादिष्ट, तीखा और लजीज होता है। इस डिश का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि बच्चे इसके साथ सभी सब्जियां भी खा जाते है। इसमें चायनीज फ्लेवर के लिए सोया सॉस डाली जाती है जिस वजह से ये डिश सभी को बहुत पसंद आती है।
फ्राइड राइस की खासियत
इस डिश को बनाना काफी आसान है। फ्राइड राइस में कई तरह की सब्जियां डाली जाती है जिस वजह से ये डिश सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें डलने वाली सब्जियां जैसे गोभी, गाजर, बीन्स आदि में बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखे में सहयोग देते है। कुछ जगहों पर फ्राइड राइस कम तीखे बनाए जाते है और कुछ जगह फ्राइड राइस काफी तीखे बनाए जाते है। इसको तीखा करने के लिए वो इसमें रेड चिली सॉस डालते है। इस डिश को बनाने के लिए कुछ सिंपल स्टेप्स को ही फॉलो करना पड़ता है। इसकी सबसे अच्छी बात है इसे कुछ ही मिनट में तैयार किया जा सकता है। मात्र 15 मिनट में आप फ्राइड राइस बनाकर अपने प्यारे बच्चो को खिला सकते है।
फ्राइड राइस को सर्व कैसे करे
फ्राइड राइस को आप दूसरी चायनीज डिशेस के साथ सर्व कर सकते है। कुछ लोग इसे मंचूरियन ग्रेवी के साथ भी सर्व करते है। आप इसके साथ कोई भी चायनीज फ्लेवर वाला सूप सर्व कर सकते है। सर्व करते समय इसके साथ टोमेटो सॉस भी दे, क्योकि कुछ लोग फ्राइड राइस के ऊपर टोमेटो सॉस डालकर, मिक्स करके खाते है।
फ्राइड राइस (Fried Rice) बनाने की विधि हिंदी में
फ्राइड राइस का परिचय
फ्राइड राइस को बनाना कुछ ही मिनट का काम है। जब भी आपकी तबियत ठीक न हो या कोई मेहमान अचानक आ गए है या शाम को बच्चो को भूख लग रही है तो आप बचे चावलों का इस्तेमाल करके इस टेस्टी डिश को अंजाम दे सकते है। जब आप उनके सामने रोटी सब्जी के साथ फ्राइड राइस सर्व करेंगे तो वो अपनी आवाभगत से खुश हो जाएंगे और वापिस जाने के बाद सबसे आपके हाथ के बने फ्राइड राइस की तारीफ़ जरुर करेंगे।
Ingredients for फ्राइड राइस (Fried Rice)
- पके हुए चावल – 2 1/2 कप
- प्याज – 1
- हरी मिर्च – 1
- बारीक कटा अदरक – 1 टी स्पून
- बारीक कटा लहसुन – 1 टी स्पून
- बारीक कटी गाजर – 1/4 कप
- बारीक कटी गोभी – 1/2 कप
- बारीक कटी हरी प्याज – 1/4 कप
- बारीक़ कटी बीन्स – 1/4 कप
- सोया सॉस – 1 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- तेल – 2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make फ्राइड राइस (Fried Rice)
-
हरी मिर्च, गोभी, गाजर, बीन्स को बारीक काट ले और हरे प्याज को लम्बा पतला काट ले।
-
अब एक पैन ले और उसमे तेल गरम करने रखे।
-
अब इसमें लम्बी कटी प्याज डाले और भूने।
-
अब इसमें बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी लहसुन डाले और भूने।
-
अब इसमें बारीक कटी गाजर, बारी कटी गोभी और बारीक कटी बीन्स डाले और भूने।
-
तेज आंच पर लगातार चम्मच से चलाते हुए पका ले, सभी सब्जियां ज्यादा गली हुई नही होनी चाहिए।
-
अब इसमें सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें पके चावल डाल दे और अच्छे से मिला ले। ज्यादा जोर जोर से नही मिलाए।
-
अब चावल को कम आंच पर पकने दे।
-
आंच बंद करे और गर्म गर्म फ्राइड राइस सर्व करे।
फ्राइड राइस बनाए के लिए कुछ टिप्स
-
खिले खिले चावल बनाने के लिए चावल बनाते वक्त उसमे कुछ बूंदे नीम्बू के रस की डाले।
-
आप इसमें अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी डाल सकते है जैसे हरे मटर के दाने, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और सेलेरी।
-
आप इसमें पनीर के टुकडो को तलकर डाल सकते है।
-
अगर आप फ्राइड राइस को और ज्यादा स्पाइसी बनाना चाहते है तो इसमें रेड चिली सॉस डाल दे।
-
अगर आप चाहते है फ्राइड राइस और भी अच्छे बने तो आप इसमें बासमती चावल का प्रयोग करे।
-
आपको गरम मसाले का फ्लेवर पसंद है तो आप फ्राइड राइस में डाल सकते है।
-
अगर आपको टमाटर पसंद है तो आप इसमें बारीक कटे टमाटर भी डाल सकते है।
-
सब्जियां भूनते वक्त एक बात का ध्यान रखे सभी सब्जियों को हल्का सा ही पकाना है, सब्जियां अगर पूरी गला देंगे तो फ्राइड राइस का स्वाद अच्छा नही आएगा।
-
सिर्फ प्लेन चावल ही नही आप ब्राउन पुलाव से भी टेस्टी फ्राइड राइस बना सकते है।
Notes
आपने रेस्टोरेंट में तो कई बार फ्राइड राइस खाया होगा परन्तु इस बार घर पर बनाकर खाकर देखे। घर का फ्राइड राइस खाकर आप रेस्टोरेंट का फ्राइड राइस भूल जाएंगे। घर पर इस टेस्टी चायनीज फ्लेवर वाले चावल का घर पर ही बनाए और सबके साथ इसे खाने का लुत्फ़ उठाए।