आज हम एक टेस्टी और हेल्दी डिश को बनाना सीखने वाले है। डिश का नाम है Fruit Salad । इस सलाद को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है। बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके इसे फटाफट बनाया जा सकता है। ये इतना टेस्टी होता है कि थोड़ी ही देर में पूरी प्लेट खाली हो जाती है। इस सलाद को आप घर पर जरुर बनाए क्योकि ये आपकी और आपके घरवालो की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नही है।
फ्रूट सलाद की लोकप्रियता
Fruit Salad एक लोकप्रिय सलाद है जो डाइट करने वाले जरुर खाना पसंद करते है। आजकल की महिलाएं दिन में एक बार फ्रूट सलाद जरुर खाती है। फ्रूट सलाद आजकल की पार्टीज में भी जरुर शामिल होता है।
फ्रूट सलाद का स्वाद और फ्लेवर
फ्रूट सलाद एक टेस्टी और लाजवाब सलाद होता है। ये मेरा फेवरेट सलाद है। इसमें मेरे फेवरेट फ्रूट्स डाले जाते है जैसे आम, केला और पपीता। आम का स्वाद और फ्लेवर इसका सबसे बडा हाईलाइट है। केला और पपीता भी इसके स्वाद को कई गुना बड़ा देते है। इस सलाद में ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल होता है जो इस सलाद को और मजेदार बना देता है। आप अगर इसमें चाट मसाला डालकर खाएगे तो आपको और भी मजा आएगा।
फ्रूट सलाद की खासियत
Fruit Salad का स्वाद और टेक्सचर इसका प्लस पॉइंट है। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है। आप आसानी से इस डिश को अपने घर पर बना सकते है। इस डिश का मजा आप सालभर ले सकते है क्योकि आप सलाद में मौसम के हिसाब से मिल रहे फ्रूट्स को शमिल कर सकते है। ये सलाद स्वाद में तो जबरदस्त होता ही है साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इस सलाद को बच्चे बहुत पसंद करते है इसलिए उन्हें इसे बनाकर बार बार देना चाहिए। ये सलाद आपके और घर के बुजुर्गो के लिए भी अच्छा होता है। उनको दिन में एक बार ये सलाद जरुर खिलाए।
फ्रूट सलाद के फायदे
Fruit Salad को बनाने के लिए कई सारे फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी होते है। आइये जानते है इन्हें खाने से हम कैसे अपने आपको को सेहतमंद रख सकते है और किन किन बीमारियों से बचा जा सकता है।
आम के फायदे
आम को फलो का राजा कहा जाता है क्योकि इस फल में भरपूर गुण होते है, लेकिन अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो आम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर करे और अगर आप शुगर के मरीज है तो आम का सेवन बिलकुल न करे।
- आइये जानते है आम से मिलने वाले फायदों के बारे में-
- आम को खाने से दिल तंदुरुस्त रहता है।
- आम में फाइबर होता है जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
- आम खाने से अल्सर से बचा जा सकता है।
- आम खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- आम में विटामिन्स होते है जो आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
केले के फायदे
केले मेरा फेवरेट फ्रूट है, शायद आपका भी होगा। क्या आप जानते है केला भी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में-
- केला खाने से स्ट्रेस लेवल कम होता है।
- केला खाने से दिमाग अच्छे से काम करता है।
- अगर आप सुबह केला खाएगे तो आपको दिन भर स्फूर्ति महसूस होगी।
- केला खाना आखो के लिए अच्छा माना जाता है।
- जो लोग बहुत पतले होते है उनको केला दूध के साथ खाना चाहिए।
चीकू के फायदे
चीकू एनिमिक लोगो के लिए यानी जिनमे खून कम होता है उनके लिए अच्छा होता है।
- ये बवासीर के रोगियों के लिए भी अच्छा होता है।
- जो चीकू खाते है उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
पपीता के फायदे
पपीता खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
- पपीता कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल करने में मदद करता है।
- जिनको पीलिया हो जाता है उनको कच्चा पपीता खाने की सलाह दी जाती है।।
- पपीता वजन घटाने में मदद करता है।
फ्रूट सलाद कैसे सर्व करे
- Fruit Salad को आप सुबह नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- फ्रूट सलाद आप शाम को भी खा सकते है।
- फ्रूट सलाद आप बच्चो को जरुर खिलाए।
- आप फ्रूट सलाद पर चाट मसाला डालकर सर्व करे।
- फ्रूट सलाद चिल्ड सर्व करे, ठंडा ठंडा खाने में बहुत मजा आता है।
- घर पर आए मेहमानों को बाकी नाश्ते के साथ फ्रूट सलाद सर्व करे, उनको अच्छा और रेफ्रेशिंग लगेगा।
फ्रूट सलाद रेसिपी (Fruit Salad) बनाने की विधि हिंदी में
Fruit Salad Recipe in Hindi (फ्रूट सलाद)
फ्रूट सलाद एक टेस्टी और लोकप्रिय डिश है जिसको खाना आप और हम सभी पसंद करते है। इस फ्रूट को घर पर बनाकर जरुर खाए। अगर आपको इस डिश को बनाना नही आता तो आप हमारी रेसिपी पढ़े और इस हिसाब से बना दे, आपका सलाद बहुत अच्छा बनेगा। सलाद इतना अच्छा बनेगा कि जो भी इसे खाएगा वो आपसे बहुत इम्प्रेस हो जाएगा।
Ingredients for फ्रूट सलाद रेसिपी (Fruit Salad)
- आम – 2
- केले – 2
- चीकू – 2
- पपीता – 1
- काजू
- अखरोट
- पुदीना
How to Make फ्रूट सलाद रेसिपी (Fruit Salad)
-
आम को छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
केले को छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
पपीता को छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
चीकू में से बीज निकालकर छोटा छोटा काट ले।
-
अब एक बड़ा बाउल ले और उसमे सभी कटे फल डाले।
-
अब इन सभी फ्रूट्स को मिक्स करे।
-
अब गैस पर तवा रखे और ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा भून ले।
-
अब इन ड्राई फ्रूट्स को फ्रूट्स वाले बाउल में डाले।
-
अब इसमें बारीक कटे पुदीना पत्ते डाले और मिक्स करे।
-
अब इस टेस्टी फ्रूट सलाद को आप सर्व करे।
Notes
- आप इसको बनाने के लिए फ्रेश फ्रूट्स का इस्तेमाल करे।
- इसमें मौसमी फलो का इस्तेमाल कर सकते है।
- आप इसमें चाट मसाला डाल सकते है।
- आप इसमें अपने फेवरेट फ्रूट डाल सकते है लेकिन डॉक्टर से सलाह करने के बाद।