दोस्तों, आज हम उस डिश को बनाना सीखने वाले है जिसे आप हर ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व कर सकते है चाहे वो पालक पनीर हो, शाही पनीर हो या दाल फ्राई। डिश का नाम है Garlic Naan। इसे बनाना बहुत आसान है, आप इस रेसिपी को पढने के बाद एक बारे में ही इसे बनाना सीख जाएगे।
गार्लिक नान की लोकप्रियता
गार्लिक नान एक प्रख्यात डिश है जिसे हर रेस्टोरेंट के मेनू में जरुर शामिल किया जाता है। ये डिश हर शादी के मेनू में भी जरुर मिलती है। इस डिश को बच्चे भी बहुत पसंद करते है। बढे भी इसे खाना पसंद करते है।
गार्लिक नान का स्वाद और फ्लेवर
गार्लिक नान का स्वाद और फ्लेवर गजब का होता है। इसे बनाने के लिए यीस्ट का इस्तेमाल होता है जिस वजह से ये फुला हुआ लगता है और सॉफ्ट भी बनता है। इसमें ख़ास फ्लेवर और स्वाद होता है लहसुन का। इसमें लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी लहसुन भी डाली जाती है जिस वजह से इसका स्वाद लजीज और लाजवाब हो जाता है। इसमें बारीक कटा हरा धनियाँ भी डाला जाता है जिस वजह से ये देखने में अच्छा लगता है। इसमें कलोंजी भी डाली जाती है जिस वजह से देखने और स्वाद में बिलकुल मजेदार लगता है।
गार्लिक नान की खासियत
Garlic Naan की खासियत है इसका स्वाद और लुक्स। ये डिश खाने में तो लाजवाब है ही साथ ही देखने में भी शानदार है। नान बहुत सॉफ्ट होते है जिस वजह से इसे बच्चे और बढे तो आसानी से खा पाते है और इसका मजा ले पाते है। बच्चो को अगर दाल फ्राई के साथ आप गार्लिक नान दोगे तो दाल कम खाएगे और नान ज्यादा। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इस डिश को बनाने के लिए आपको जो भी सामग्री चाहिए वो बाज़ार में आसानी से मिलती है और साल में कभी भी मिल सकती है। इसको बनाने के लिए आपको यीस्ट चाहिए होगा जो बाजारों में ख़ासकर मॉल में आसानी से मिल जाती है।
गार्लिक नान कैसे सर्व करे
-
Garlic Naan आप पनीर की किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकते है।
-
गार्लिक नान आप दाल फ्राई के साथ भी सर्व कर सकते है।
-
इसे आप लंच में सर्व कर सकते है।
-
आप चाहे तो इसे आप डिनर में भी सर्व कर सकते है।
-
अगर कोई ख़ास मेहमान आपके घर पर खाने पर आने वाला है तो आप गार्लिक नान जरुर बनाए, उन्हें जरुर पसंद आएगा और वो आपकी तारीफ़ जरुर करेगे।
गार्लिक नान (Garlic Naan) बनाने की विधि हिंदी में
गार्लिक नान एक ब्रेड है जिसे ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खासकर सर्व किया जाता है। इसी ख़ास नान को आज आप बनाना सीख रहे है जिसे आप आज के बाद घर पर आसानी से बना पाएगे और घरवालो को खिला पाएगे।
Ingredients for गार्लिक नान (Garlic Naan)
- गेहू का आटा – 1.5 कप
- माडिया – 1.5 कप
- लहसुन का पेस्ट – 2 टी स्पून
- चीनी – 2 टी स्पून
- सूखा एक्टिव यीस्ट – 1.5 टी स्पून
- नीम्बू का रस – 1.5 टी स्पून
- घी या तेल – 4 टेबल स्पून
- पानी – 3/4 कप
- बारीक कटा लहसुन – 2 टेबल स्पून
- बारीक कटा हरा धनियाँ या सेलरी – 1 टेबल स्पून
- कलोंजी – 1 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- घी या ते, नान पर लगाने के लिए
How to Make गार्लिक नान (Garlic Naan)
-
एक बाउल में 3/4 कप गुनगुना पानी डाले।
-
अब इसमें चीनी करीबन 2 टी स्पून डाले।
-
अब इसमें 1.5 सूखा एक्टिव यीस्ट डाले और मिक्स करे।
-
अब इस मिश्रण को तब तक मिक्स करते रहे जब तक यीस्ट अच्छे से मिक्स नही हो जाता।
-
अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे।
-
थोड़ी देर में आपको यीस्ट में बुलबुले दिखेगे।
-
अब इस बाउल में मैदा करीबन 1.5 कप और गेहू का आटा करीबन 1.5 कप डाले।
-
अब इसमें लहसुन का पेस्ट करीबन 2 टी स्पून डाले।
-
अब इसमें घी या तेल के 4 टी स्पून डाले।
-
अब इसमें 1.5 टी स्पून नीम्बू का रस डाले।
-
अब इसमें आप स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब थोडा सा पानी डालकर इसका सॉफ्ट आटा गूँथ ले।
-
अब इस आटे को गीले सूती कपडे से ढके और 2 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दे।
-
2 घंटे बाद आटा थोडा फूल जाएगा।
-
अब इसमें से थोडा आटा ले और एक लोई बना ले।
-
इस तरह सभी लोइयां तैयार कर ले।
-
अब इन लोइयो को गीले सूती कपडे से ढक दे।
-
इसे ऐसे ही 15 मिनट रहने दे।
-
अब 15 मिनट बाद तवे पर थोडा सा सूखा आटा डाले और फिर उसपर लोई रखे छोटी और मोटी रोटी बनाए।
-
अब एक प्लेट में 1 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनियाँ या सेलेरी, 1 टी स्पून कलोंजी और 2 टेबल स्पून बारीक कटा लहसुन डाले और मिक्स करे।
-
अब मोटी रोटी को इस प्लेट पर रखे और अब रोटी को इसी प्लेट में पलटे ताकि दूसरी तरफ भी हरा धनियाँ और लहसुन लग जाए।
-
अब चकले पर थोडा सा सूखा आटा डाले।
-
इस हरा धनियाँ लगी मोटी रोटी को फिर से चकले पर रखे और रोटी बेल ले।
-
रोटी पूरी से थोड़ी बड़ी और गेहू की रोटी से थोड़ी छोटी होनी चाहिए।
-
अब गैस पर तवा रखे और गरम करने रखे।
-
अब गरम तवे पर इस बिली रोटी को डाले।
-
जब नान नीचे से हल्का सा ब्राउन हो जाए, तव आंच से हटाए और नान को पलटकर आग पर रख दे।
-
जब ये साइड भी ब्राउन हो जाए इसे प्लेट में रखे और इसके ऊपर घी या तेल को अच्छे से फैलाते हुए लगा दे।
-
अब इस गरमागरम Garlic Naan को आप किसी भी सब्जी के साथ सर्व करे।
Notes
-
आप इसमें लहसुन के पेस्ट की बजाए इसमें 2 टेबल स्पून दही भी डाल सकते है।
-
आप कच्चे हिस्से को आग पर पकाने की जगह पलटकर तवे पर भी सेक सकते है। सेकने के बाद तवे पर पराठो की तरह घी या तेल भी लगा सकते है।
-
घी या तेल, दोनों में से जो भी उपलब्ध हो लगा सकते है।