आज हम एक टेस्टी और अलग तरह का पराठा बनाना सीखने वाले है जिसे आपने शायद कभी नही बनाया हो। मैं Garlic paratha की बात कर रही हूँ।
गार्लिक पराठा की लोकप्रियता
गार्लिक पराठा एक टेस्टी और मजेदार पराठा है। ये पराठा ज्यादातर सर्दियों के मौसम में बनाया और खाया जाता है।
गार्लिक पराठा का स्वाद और फ्लेवर
Garlic paratha का स्वाद तीखा और सॉफ्ट होता है। इसमें लहसुन काफी ज्यादा डाला जाता है जिस वह से इसे खाते समय इसका फ्लेवर और स्वाद जबरदस्त आता है। लहसुन का तीखापन हम इसे खाते समय महसूस कर सकते है।
गार्लिक पराठा की खासियत
गार्लिक पराठा एक स्वादिष्ट और मजेदार डिश है। इस पराठे को वो लोग ज्यादा पसंद करते है जिन्हें लहसुन का फ्लेवर बहुत पसंद है। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है जिसे आसान तारीके से घर पर बनाया जा सकता है। इस डिश को बनाने के लिए बाकी डिशेस के मुकाबले ज्यादा लहसुन इस्तेमाल होता है जिस वजह से इसका स्वाद अलग और जबरदस्त होता है। आप इस Garlic paratha का मजा साल में कभी भी ले सकते है क्योकि ये डिश उस सामग्री से बनती है जो घर पर हमेशा उपलब्ध होती है इसलिए जब भी आपका मन करे आप इस पराठे को बनाकर खा सकते है। ये पराठे आप सर्दियों में जरुर खाए ताकि आपको सर्दी न लगे। लहसुन की तासीर गर्म होती है जिस वजह से ये आपको सर्दी से लड़ने में मदद करती है। सेहत की दृष्टि से गार्लिक सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए इसे हमे अपने खाने में जरुर शामिल करना चाहिए। आप इस Garlic paratha को कम से कम हफ्ते में एक बार जरुर बनाए और सबको खिलाए।
गार्लिक पराठा सर्व कैसे करे
- Garlic paratha आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- गार्लिक पराठा आप सुबह नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- शाम की चाय के साथ गार्लिक पराठा खाना मजेदार होगा।
- इसे आप टिफ़िन में भी दे सकते है।
- आप इसे अचार के साथ भी सर्व कर सकते है।
- दही के साथ गार्लिक पराठे मस्त लगते है।
गार्लिक पराठा रेसिपी (Garlic Paratha) बनाने की विधि हिंदी में
Garlic Paratha Recipe in Hindi (गार्लिक पराठा)
Garlic Paratha यानि लहसुन का पराठा एक टेस्टी और लजीज पराठे है जिसे अगर आपने एक बार बनाकर खाया तो आप इसे बार बार बनाकर खाएगे। आप इसी स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर लहसुन के पराठे यानि गार्लिक पराठो की सिंपल रेसिपी सीखने वाले है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप एक बार पढने के बाद ही इस डिश को घर पर आसानी से बनाने लग जाएगे। अगर आपने पहले कभी भी कुछ भी नही बनाया है तो भी आप इसे एक बार पढकर ही टेस्टी और लाजवाब गार्लिक पराठे बनाने लग जाएगी। अगर आप दूसरे एक्सपर्ट कुक्स जैसे टेस्टी Garlic paratha बनाना चाहती है तो आज ही हमारी रेसिपी को पढ़े और बनाकर देखे। देख लेना आपका गार्लिक पराठा पहली बार में ही जबरदस्त बनेगे। आप और आपके घर वाले इसे खाकर खुश हो जाएगे। अगर मेहमानों को नाश्ते में ये पराठे खिलाए तो वो आपकी तारीफे जरुर करेगे इसलिए अगर आप सभी को अपनी कुकिंग की कला से इम्र्पेस करना चाहते है तो आज ही और अभी इस पराठे को बनाकर देखे। आप खुद हैरान हो जाएगे कि आपने इतना टेस्टी पराठा बना लिया।
Ingredients for गार्लिक पराठा रेसिपी (Garlic Paratha)
- गेहू का आटा – 1 कप
- कद्दूकस किया लहसुन – 1/4 कप
- अदरक – 1/2 इंच
- काली मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
- चाट मसाला – 1 टी स्पून
- तेल – 3 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियाँ – 2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make गार्लिक पराठा रेसिपी (Garlic Paratha)
-
सबसे पहले एक थाल या परात में 1 कप गेहू का आटा डाले।
-
अब इसमे 1/4 कप कद्दूकस किया लहसुन डाले।
-
अब इसमें 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डाले।
-
अब इसमें 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर डाले।
-
अब इसमें 1 टी स्पून चाट मसाला डाले।
-
अब इसमें 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब इसमें 3 टेबल स्पून तेल डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
आटे और मसाले को अच्छे से मिक्स करे।
-
अब थोडा थोडा पानी डालकर सॉफ्ट पानी गूँथे।
-
अब इसके ऊपर थोडा सा तेल डाले और हाथो से मसलकर चिकना कर ले।
-
अब आटे में से थोडा सा आटा ले और लोई बना ले।
-
अब इस लोई को हल्का सा चपता करे।
-
ऐसे ही सारी लोइयां तैयार कर ले।
-
अब एक लोई पर सूखा आटा लगा ले और इससे रोटी बेल ले।
-
अब रोटी के ऊपर देसी घी डाले और रोटी के ऊपर थोडा सा सूखा आटा छिडके।
-
अब इसको एक साइड से उठाकर आधा लपेटे और फिर एक साइड से उठाकर लपेट ले।
-
आपका तिकोना पराठा बिल जाएगा।
-
इसी तरह सभी पराठे तैयार करे।
-
अब गैस पर तवा रखे और गरम करे।
-
जब तवा अच्छे से गरम हो जाए तवे पर थोडा सा तेल या घी लगा ले और बिला पराठा इसपर डाले।
-
जब नीचे की तरफ से पराठा सिक जाए पराठा पलट दे।
-
अब इस तरफ देसी घी फैलाते हुए पूरे पराठे पर लगाए।
-
जब दूसरी तरफ से पराठा अच्छे से सिक जाए इसे पलटे और इस तरफ भी देसी घी लगा ले।
-
इसी तरफ पलटते हुए पराठा अच्छे से सेक ले।
-
आप चम्मच से दबा दबाकर भी पराठा अच्छे से सेक सकते है।
-
आप सिके टेस्टी Garlic paratha को गरमागरम सर्व करे।
Notes
-
Garlic paratha बनाने के लिए आटा सॉफ्ट गूंथे और अच्छे से मसले ताकि पराठे नरम बने।
-
आप इसमें तीखापन बढ़ाने के लिए काली मिर्च थोड़ी ज्यादा डाल सकते है।
-
आप लहसुन को अच्छे से कद्दूकस करे।
-
बच्चो के लिए बना रही हो तो आप इसमें काली मिर्च और लहसुन थोडा कम डाले क्योकि बच्चे ज्यादा तीखे पराठे नही खा पाएगे।
-
आप इसमें हरी लहसुन का भी प्रयोग कर सकते है।