भारत में लगभग हर घर में सुबह के नाश्ते में पराठे बनते है और पराठो में भी कई तरह की वैरायटी बनती है जैसे आलू का पराठा, मूली का पराठा और गोभी का पराठा। आज हम इन तीनो में से गोभी पराठा सीखने वाले है। गोभी का पराठा एक मशहूर नाश्ता है जो लगभग हर किसी को बहुत पसंद आता है। बच्चे हो या बूढ़े सभी इसे बड़े चाव से खाते है।
गोभी पराठा की लोकप्रियता
पराठो की अनगिनत श्रृंखला में एक टेस्टी पराठा है और वो है गोभी का पराठा। ये एक उत्तर भारत की फेमस डिश है जिसे नाश्ते में खाया और खिलाया जाता है। आलू के पराठे की तरह गोभी का पराठा भी बहुत मशहूर है, सिर्फ भारत में ही नही धीरे धीरे पूरी दुनियां में अपने स्वाद की चाप छोड़ रहा है। विदेशो में इंडियन रेस्टोरेंट पर आपको gobi paratha आसानी से खाने को मिल जाएंगे।
गोभी पराठे का स्वाद और फ्लेवर
गोभी का पराठा चटपटा, सॉफ्ट, नमकीन और हल्का सा तीखा होता है। लोग इसके स्वाद के साथ एक्सपेरिमेंट करते है। कुछ लोग सिर्फ गोभी में नमक और मिर्च मिलाकर गोभी का पराठा बनाते है और कुछ लोग फूल गोभी के पराठो में आलू भी डालते है। कुछ लोग इसे और ज्यादा चटपटा बनाने के लिए इसमें अमचूर या नीम्बू का रस और गरम मसाला भी डालते है। कुछ भरावन को भूनकर फिर उससे पराठे बनाते है। तरीके अलग अलग है पर स्वाद में सभी तरह से बनाए गए gobi paratha जबरदस्त टेस्टी होते है। इस लाजवाब चटपटे पराठो को अगर घर के देसी मक्खन के साथ खाया जाता इसको खाने का मजा दुगना हो जाता है।
गोभी पराठा की खासियत
गोभी के पराठो की खासियत है उसका बेमिसाल टेस्ट और सॉफ्ट होना। इस टेस्टी पराठो को बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कुछ ही मिनट लगते है। इस डिश को आप नाश्ते में मजे लेकर खा सकते है।कुछ लोगो को ये इतने पसंद होते है कि शाम के वक्त भूख लगने पर गोभी के पराठे बनाकर खाते है।
गोभी पराठा कैसे सर्व करे
- गोभी का पराठा आप घर के देसी मक्खन के साथ सर्व कर सकते है।
- पराठे आप दही और अचार के साथ भी सर्व कर सकते है।
- आप पराठो को सुन्दर तरीके से सर्व करना चाहते है तो इसके चार टुकड़े करे और फिर सर्व करे।
- आप चाहे तो सर्व करते समय इसके ऊपर मक्कन डालकर फिर सर्व करे।
गोभी पराठा (Gobhi Paratha) बनाने की विधि हिंदी में
गोभी पराठा का परिचय
गोभी का पराठा नाश्ते के समय परोसे जाना वाली टेस्टी डिश है। इस डिश को आपने कई बार रेस्टोरेंट में खाया होगा पर कभी आप उतना टेस्टी घर पर बना पाते है? अगर नही तो ये रेसिपी ख़ास आपके लिए है। इस रेसिपी को फॉलो करके गोभी के पराठे बनाए, बहुत टेस्टी बनेगे।
Ingredients for गोभी पराठा (Gobhi Paratha)
आटे के लिए आवश्यक सामग्री
- गेहू का आटा – 3 कप
- पानी
- स्वादानुसार नमक
- घी या तेल – 1 टेबल स्पून
भरावन के लिए आवश्यक सामग्री
- फूलगोभी – 1/2 गोभी
- हरी मिर्च – 1
- गरम मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
How to Make गोभी पराठा (Gobhi Paratha)
आटा तैयार करने की विधि
-
सबसे पहले थाल या परात में 3 कप आटा डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक और करीबन एक चम्मच घी डाले।
-
अब थोडा-थोडा पानी डालकर नरम आटा गूंथ ले।
-
अब इस आटे को साफ़ कपडे से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दे।
भरावन तैयार तैयार करनी की विधि
-
सबसे पहले फूलगोभी को अच्छे से साफ़ करे और साफ़ पानी से दो से तीन बार धो ले।
-
अब गोभी को कद्दूकस करे और एक बाउल में निकाल ले।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिला ले।
गोभी का पराठा बनाना शुरू करते है
-
सबसे पहले तवा गरम होने रख दे।
-
अब आटे से में थोडा सा आटा ले और लोई बना ले।
-
अब लोई को पलेतन लगा ले और फिर पूरी जितनी रोटी बेल ले।
-
अब एक और पूरी जितनी रोटी बेलकर रखे।
-
अब रोटी पर सबसे पहले घी लगा ले।
-
अब इसमें गोभी का तैयार मिश्रण डाले, ध्यान रहे किनारों पर न डाले, बीच में ही डाले।
-
अब रोटी के ऊपर स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोडा सा गरम मसाला डाले।
-
अब रोटी के ऊपर थोडा सा सूखा आटा डाले। सूखा आटा डालना जरुरी है क्योकि इससे बेलते वक्त पराठा टूटता नही है और आसानी से बिल जाता है।
-
अब एक और बिली रोटी ले और इस रोटी पर रखे और सभी किनारों पर अच्छे से दबा दे ताकि रोटियां आपस में चिपक जाए।
-
अब थोडा सा सूखा आटा डाले और बेलन की मदद से पराठे को ध्यान से बेले, हल्के हाथ से बेलना है ताकि पराठा टूटे नही।
-
जब पराठा रोटी जितनी हो जाए इसे गरम तवे पर डाले।
-
जब एक तरफ से आपकी ब्राउन चित्ती दिखे पराठा को पलट दे और दूसरी तरफ से भी सेक ले।
-
अब पराठे के चारो तरफ घी डाले और चम्मच से दबा दबाकर पराठे को सेके।
-
जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए गोभी का पराठा तवे से उतारे और हॉटकेस में डाले।
-
इसी तरह सभी पराठे तैयार कर ले।
-
अब इस तैयार gobi paratha को नाश्ते का इंतज़ार कर रहे घरवालो को सर्व करे।
Notes
- पराठो के लिए हमेशा सॉफ्ट आटा गूंथे।
- पराठो को आप पानी की जगह दूध से भी गूंथ सकते है।
- पराठो में बहुत ज्यादा या बहुत कम भरावन न भरे। ज्यादा भरावन डाला तो पराठे बिल नही पाएंगे और अगर कम डाला तो पराठो में स्वाद नही आएगा।
- आप चाहे तो गोभी में पहले से सभी मसाले मिला सकते है।
- आप चाहे तो गोभी का मसाला पहले भूनकर तैयार कर सकते है और फिर उसके पराठे बना सकते है। इसके लिए गैस पर घी डालकर सबसे पहले प्याज भूने, फिर लहसुन और फिर गोभी डालकर सभी मसाले डाले और सूखा होने तक चम्मच से चलाते हुए भूने और फिर इसका पराठो में भरावन के रूप में इस्तेमाल करे।
- अगर आपको प्याज पसंद है तो भरावन में बारीक प्याज भी डाल सकते है।
- कुछ लोग इसे चटपटा बनाने के लिए इसमें लहसुन का पेस्ट भी डालते है।
- फूल गोभी थोड़ी कम है तो आप इसमें उबला हुआ आलू भी डाल सकते है।
- मसाले को और मसालेदार बनाने के लिए आप इसमें हल्दी, अमचूर या नीम्बू का रस भी डाल सकते है।
- आप सिर्फ एक रोटी से भी पराठा बना सकते है। इसके लिए एक रोटी में भरावन भरे और किनारों को उठाते हुए ऊपर करे और रोटी का मुंह बंद करे और फिर सूखा आटा लगाकर हल्के हाथ से दबाकर फिर बेले।
- आप डाइटिंग कर रहे है तो अपने हिसाब से कम घी या कम तेल का इस्तेमाल करे।
- अपनी पसंद के हिसाब से लाल मिर्च कम या ज्यादा कर सकते है।