दोस्तों क्या आप रोज एक ही तरह का खाना खाकर उब गए है और कुछ नया और टेस्टी बनाकर खाना चाहते है, तो ये पोस्ट आपकी मदद करेगी। आज हम इस पोस्ट में एक टेस्टी चायनीज डिश लेकर आए है जिसका नाम है Honey Garlic Chicken।
हनी गार्लिक चिकन की लोकप्रियता
हनी गार्लिक एक मशहूर नॉन वेजीटेरियन चायनीज डिश है जिसे ज्यादातर लोग रात के डिनर में खाना पसंद करते है। ये डिश सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशो में भी बहुत पसंद की जाती haहै। ये डिश भारत में उत्तर भारत के लोगो को ज्यादा पसंद आती है। वहां तो इसे लोग हफ्ते में एक बार जरुर खाते है। चाइना में तो ये रोज के मेनू में शामिल होती है।
हनी गार्लिक चिकन का स्वाद और फ्लेवर
Honey Garlic Chicken का स्वाद क्रिस्पी, खट्टा और स्वीट होता है। इस डिश में स्वाद और फ्लेवर की भरमार होती है। इसमें लहसुन और अदरक डाला जाता है जिस वजह से इसका स्वाद और फ्लेवर बहुत अच्छा हो जाता है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है शहद। शहद डालने से इस डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसे बनाने के लिए पहले चिकन को मेरिनेट किया जाता है जिससे चिकन का स्वाद सर्वश्रेठ हो जाता है। जबरदस्त स्वाद और फ्लेवर की वजह से ही ये नॉन वेजीटेरियन लोगो का फेवरेट फ़ूड है।
हनी गार्लिक चिकन की खासियत
हनी गार्लिक एक स्वाडिश डिश है जिसका नाम सुनते ही नॉन वेजीटेरियन लोगो के मुंह में पानी आने लगता है और वो इस डिश को खाने के लिए मचल जाते है। जब वो इस डिश को खा लेते है तब जाकर उनके दिलो दिमाग को शांति मिलती है। इस डिश में भी शहद डाला जाता है इसलिए ये डिश और ज्यादा पौष्टिक हो जाती है।जैसा कि हम सब जानते है शहद का इस्तेमाल स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। हनी को रोज में लेने से हम अपने शरीर में ताकत महसूस करते है। इस डिश को आप साल में कभी भी बना सकते है क्योकि इसे बनाने के लिए आपको जो भी सामग्री चाहिए वो आपको घर पर आसानी से मिल जाती है। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है और इसमें बनाने में काफी कम समय लगता है इसलिए जब कुछ अच्छा और कुछ अलग खाने का मन हो Honey Garlic Chicken बना ले और खा ले।
हनी गार्लिक चिकन सर्व कैसे करे
- हनी गार्लिक चिकन को आप चावल के साथ खा सकते है।
- हनी गर्लिक को आप दिन में किसी भी समय खा सकते है।
- घर पर आए ख़ास मेहमानों को ये डिश जरुर बनाकर खिलाए।
हनी गार्लिक चिकन रेसिपी (Honey Garlic Chicken Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
HONEY GARLIC CHICKEN RECIPE (हनी गार्लिक चिकन)
ये एक चायनीज डिश है जिसके दीवाने आप में से कई होंगे। उन्ही दीवानों के लिए आज हम ये रेसिपी लेकर आए है। इस डिश को बनाने की रेसिपी को हमने बहुत ही सरल भाषा में लिखा है ताकि आप इसे आसानी से समझ सके और बना सके। बिना समय गवाए रेसिपी पढ़िए और आज ही ये डिश बना लीजिए।
Ingredients for हनी गार्लिक चिकन रेसिपी (Honey Garlic Chicken Recipe)
- बोनलेस चिकन ब्रैस्ट – 500 ग्राम
- काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- लम्बी पतली लहसुन – 1 टेबल स्पून
- बारीक कटी लहुसन – ६ कलियाँ
- कॉर्न फ्लोर - 1/4 कप
- मैदा 3 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
- नमक - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर - 1 टी स्पून
- अंडा – 1
- तेल तलने के लिए
- तेल - 2 टेबल स्पून
- टोमेटो सॉस - 3 टेबल स्पून
- लाइट सोया सॉस - 1 टी स्पून
- शहद - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 टी स्पून
- पानी - 3 टेबल स्पून
- भुने हुए तिल – 2 टेबल स्पून
How to Make हनी गार्लिक चिकन रेसिपी (Honey Garlic Chicken Recipe)
सबसे पहले चिकन को मेरिनेट करेगे।
-
एक बाउल में बोनलेस चिकन डाले।
-
अब इसमें 1/4 कप कॉर्न फ्लोर डाले।
-
अब इसमें 3 टेबल स्पून मैदा डाले।
-
अब इसमें 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर डाले।
-
अब इसमें 1 टेबल स्पून नमक डाले।
-
अब इसमें 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर डाले।
-
अब चिकन और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करे।
-
अब इसमें 1 अंडा डाले और मिक्स करे।
-
अब इसे ढक्कन लगाकर आधे घंटे के लिए रख दे।
-
अब आधे घंटे बाद ढक्कन हटा दे और एक बार और मिक्स करे।
-
अब पैन में तलने जितना तेल डाले और गर्म करे। आंच मध्यम गर्म रखे।
-
जब तेल गर्म हो जाए इसमें एक एक करके चिकन के पीस डाले और हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले और प्लेट में निकाल ले।
-
अब चिकन को फिर से तेल में डाले और एक बार और तले। इससे चिकन क्रिस्पी हो जाएगा।
-
जब चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे प्लेट में निकाल ले।
-
अब दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाले और गर्म करे। आंच मध्मय तेज रखे।
-
अब इसमें लम्बी पतली कटी अदरक डाले और भूने।
-
अब इसमें एक टेबल स्पून बारीक कटी लहसुन डाले और भूने।
-
अब इसमें 3 टेबल स्पून टोमेटो सॉस डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें 1 टी स्पून सोया सॉस डाले।
-
अब इसमें 1 टेबल स्पून शहद डाले और मिक्स करते हुए भूने।
-
जब मसाला भुन जाए इसमें 1/2 टी स्पून नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें 3 टेबल स्पून पानी डाले और मिक्स करे।
-
2 मिनट तक मसाले को भूने।
-
अब इसमें तलकर रखे चिकन डाले डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब पैन के हैंडल को एक पकड़े और हल्के हाथ से हिलाए।
-
अब थोड़ी देर और चिकन को पका ले।
-
अब आपका हनी गार्लिक चिकन तैयार है।
-
Honey Garlic Chicken सर्विंग प्लेट में डाले और इस पर भुने हुए तिल डाले और गरमागरम चावल के साथ सर्व करे।
Notes
- आप इसमें जो सोया सॉस इस्तेमाल कर रहे है वो लाइट होना चाहिए न की गाढ़ा वाला रेगुलर सोया सॉस।
- अगर आपको प्याज पसंद है तो आप इसमें प्याज भी डाल सकते है।
जब आप बनाए हमे जरुर बताना Honey Garlic Chicken कैसा बना।