इडली वो डिश है जो हर भारतीय को बेहद पसंद है। देश के हर कोने में इस डिश को पसंद किया जाता है। जब भी कोई परिवार डिनर के लिए बाहर जाता है एक चीज जो जरुर आर्डर करता है वो है इडली सांभर। आज हम साउथ इंडियन जितनी टेस्टी और सॉफ्ट इडली बनाना सीखने वाले है।
इडली की लोकप्रियता
इडली एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है जो साउथ इंडिया में अत्यधिक खाई और खिलाई जाती है। वो रोज में इडली का सेवन करते है। उनके लिए ये रोज के मेनू में शामिल होती है। इडली साउथ इंडियन डिश है लेकिन इसको खाने के दीवाने आपको भारत के हर कोने में मिल जाएंगे। हर आउटलेट, रेस्टोरेंट में आपको इडली खाने को मिल जाएगी।
इडली का स्वाद और फ्लेवर
इडली का स्वाद नमकीन और सॉफ्ट होता है। इडली सफेद रंग की सॉफ्ट डिश होती है जिसे सांभर, नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। इसका स्वाद बेहतरीन होता है।
इडली की खासियत
इडली स्वाद में बेहतरीन और बेहद सॉफ्ट होती है। इडली को बनाने की तैयारी में काफी समय लगता है लेकिन बनाने में बहुत कम समय लगता है। इडली खाने में तो मात्र कुछ ही मिनट लगते है। इडली इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक इंसान 5 से 6 इडलियां आराम से खा सकता है। बच्चे भी इडली सांभर खाना बहुत पसंद करते है। अगर इडली का घोल बच जाता है तो इसे स्टोर किया जा सकता है और जब मन करे इससे इडली बनाकर खाया जा सकता है। इडली सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है क्योकि इसे बनाने में तेल का बहुत कम प्रयोग होता है। सिर्फ सांचो को चिकना करने के लिए जरा सा तेल इस्तेमाल किया जाता है। इडली सिर्फ चावल की ही नही सूजी, पोहे, ओट्स और रागी से भी बनती है। इडली को भाप में पकाया जाता है और इसमें मसाले भी इस्तेमाल नही होते इसलिए बच्चे भी इसे आसानी से खा लेते है।
इडली सर्व कैसे करे
- इडली को आप सांभर के साथ सर्व कर सकते है।
- इडली को आप नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- इडली बच जाए तो आप इडली के छोटे छोटे टुकड़े काटकर इसे राई के तडके में भूनकर भी सर्व कर सकते है।
- आप स्टफ्ड इडली बनाकर भी सर्व कर सकते है। इसके लिए घोल में अपने पसंद की सब्जियां जैसे मटर, प्याज या हरी प्याज, बारीक कटी गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भाप में पका सकते है। फिर इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप सुबह नाश्ते में और शाम के वक्त नाश्ते में खिला सकते है।
इडली (Idli) बनाने की विधि हिंदी में
इडली एक फेमस साउथ इंडियन डिश है जिसे बनाना काफी आसान है। इडली बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ ही सामग्री की जरुरत पड़ती है। इडली भले ही साउथ इंडिया की स्पेशलिटी है लेकिन इसे घर पर कोई भी बना सकता है और खा सकता है। आज इसी आसान Idli recipe in hindi को पढने और सीखने वाले है।
Ingredients for इडली (Idli)
- इडली वाले चावल – 1 कप
- चावल – 1 कप
- धुली उड़द दाल – 1/2 कप
- पोहा – 1/4 कप
- मेथी दाना – 1/2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
- तेल
How to Make इडली (Idli)
-
सबसे पहले एक बर्तन में मेथी दाना और उड़द दाल डाले और तीन से चार पानी से धो ले।
-
अब पोहे धोए और उड़द दाल वाले बर्तन में डाले।
-
अब इसमें पानी डाले और 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दे।
-
अब एक बर्तन में दोनों तरह के चावल को अच्छे से धो ले और 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दे।
-
5 घंटे बाद दाल वाले बर्तन में से पानी छन्नी की मदद से अलग करे।
-
अब मिक्सी के जार में दाल को डाले।
-
अब इसमें पानी करीबन 1/2 कप डाले और दाल के मिश्रण को बारीक पीस ले।
-
अगर दाल नही पिस रही तो थोडा सा और पानी डाले और पीस ले।
-
अब पिसी दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल ले।
-
अब चावल वाले बर्तन में से पानी छन्नी की मदद से अलग करे।
-
अब चावल को मिक्सी में डाले और इसमें पानी डाले करीबन 1/2 कप और दरदरा पीसे, न ज्यादा दरदरा हो न बहुत पतला।
-
अब पिसे चावल को पीसी दाल जिसमे डाली है उसमे डाल दे।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
अगर आपको इडली का घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें थोडा सा पानी डाले और मिक्स करे।
-
अब इस बर्तन को ढके और 10 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दे।
-
10 घंटे बाद जब घोल में खमीर उठेगा इस घोल को एक बार चम्मच से मिलाए।
-
इडली के घोल में से थोडा सा चख ले ताकि नमक ठीक है कि नही ये पता चले।
-
अब इडली वाले बर्तन में 2 गिलास पानी डाले और गरम करने रखे।
-
आंच को मध्यम रखे।
-
अब इडली के सभी सांचो पर तेल लगाए और चिकना करे।
-
अब चम्मच की मदद से इडली का बैटर सांचो में भरे।
-
अब इन सांचो को इडली वाले बर्तन में धीरे से और ध्यान से रखे।
-
अब बर्तन को ढक्कन लगा दे और 10 मिनट पकने दे, आंच मध्यम ही रहने दे।
-
10 मिनट बाद इडली के बर्तन का ढक्कन खोले और चाकू की मदद से चेक करे कि इडली पक गई है या नही।
-
अगर चाकू साफ़ बाहर आ जाए तो इसका अर्थ है इडली पक गयी है और अगर चाकू में घोल लगा हो तो इसका अर्थ है इडली थोड़ी कच्ची है और थोड़ी देर और पकाने की जरुरत है।
-
अब सांचो को धीरे धीरे बाहर निकाले और ठंडा होने दे।
-
अब चम्मच या चाकू की मदद से इडली निकाल ले।
-
अब इडली को प्लेट में निकाले और सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करे।
Notes
- चावल को अच्छे से धोना बेहद जरुरी है, आप जितना अच्छे से धोएंगे उतनी सफ़ेद इडली बनेगी।
- अगर घोल में खमीर अच्छे से नही उठा है तो घोल में एक चुटकी मीठा सोडा या बेकिंग सोडा डाले और अच्छे से मिक्स करे।
- सांचो पर तेल लगाना बहुत जरुरी है ताकि इडली अच्छे से निकल जाए।
- दाल की मात्रा चावल से आधी होनी चाहिए। अगर चावल दो कप ले रहे है तो दाल एक कप होनी चाहिए।
- अगर आपके पास इडली का बर्तन नही है तो कुकर में भी बना सकते है।
Idli recipe in hindi पढकर इस आसान और टेस्टी इडली को घर पर बनाकर जरुर देखिएगा। आप भी साउथ इंडियन जैसी टेस्टी और सॉफ्ट इडली बनाना सीख जाएगे।