आज की रेसिपी एक प्रख्यात गुजरती डिश है जिसे बनाने के लिए सिर्फ कुछ ही चीजो की जरुरत पडती है। Khandvi इतनी मुलायम होती है कि मुंह में डालते ही घुल जाए। इस नरम और स्वादिष्ट डिश को बनाना बहुत आसान नही है, लेकिन घर पर बनाया जा सकता है। बस बनाने का जज्बा हो और ध्यान से और प्यार से बनाए।
खांडवी की लोकप्रियता
खांडवी एक लोकप्रिय डिश है जो मिठाई की दूकान पर मिलती है। इस डिश को खाना बहुत लोग पसंद करते है। घर पर आए ख़ास मेहमानों को बाकी मिठाई के साथ साथ नमकीन खांडवी भी खिलाई जाती है। ये गुजरात की मशहूर डिशेस में से एक है। ये आपको गुजरात में ही नही बल्कि पूरे भारत में खाने को मिल जाएगी।
खांडवी का स्वाद और फ्लेवर
Khandvi खाने में बहुत स्वादिष्ट और बहुत सॉफ्ट होती है। जो भी इसे खाता है इसे बड़े मजे लेकर खाता है। इसमें डला नारियल और हरा धनियाँ इसके स्वाद को चार चाँद लगा देते है। खांडवी पर राई और करी पत्ता के तड़का की वजह से इसका फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है।
खांडवी की खासियत
खांडवी एक सॉफ्ट और लजीज व्यंजन है। इसे बेहतरीन तरीके से बनाने के लिए थोड़ी प्रैक्टिस की जरुरत पडेगी लेकिन एक दो बार बनाने के बाद आपकी परफेक्ट खांडवी बनने लग जाएगी। ये डिश देखने में भी बहुत सुन्दर लगती है। ख़ास मेहमानों को तो खांडवी जरुर खिलानी चाहिए। बेसन, नारियल की वजह से ये डिश पौष्टिक भी मानी जाती है। ये इतनी सॉफ्ट होती है कि बच्चे और बूढ़े भी इसे आसानी से खा पाते है। बुजुर्गो को इसे खाने में दिक्कत नही होगी क्योकि ये बहुत सॉफ्ट होती है और वो बिना दांत के भी खा सकते है।
खांडवी कैसे सर्व करे
- खांडवी को हरा धनियाँ और कद्दूकस नारियल डालकर सर्व करना चाहिए।
- इसे त्योहारों पर मेहमानों को सर्व करे।
- आप इसे उपहार के तौर पर भी मेहमानों को दे सकते है।
- इसे आप नाश्ते में सर्व करे।
खांडवी (Khandvi) बनाने की विधि हिंदी में
खांडवी का परिचय
गुजरात की इस मशहूर डिश को पतुली भी कहा जाता है। ये महाराष्ट्र और गुजरात में स्नैक के रूप में खिलाई जाती है। इसी सुन्दर, टेस्टी और सॉफ्ट डिश को बनाना आज हम सीखने वाले है। आप रेसिपी को ध्यान से सभी स्टेप्स को फॉलो करते हुए बनाए आपकी खांडवी भी बहुत अच्छी बनेगी।
Ingredients for खांडवी (Khandvi)
- बेसन – 1 कप
- कट्टा दही – 3/4 कप
- पानी – 2।25 कप
- हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट – 1 टी स्पून
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- हींग – 1 चुटकी
- कद्दूकस करा ताजा नारियल – 2 टेबल स्पून
- बारीक़ कटा हरा धनियाँ – 2 टेबल स्पून
- तेल- 1 टेबल स्पून
- राई – 1 टी स्पून
- करी पत्ता – 10
- हरी मिर्ची – 1
- सफ़ेद तिल – 2 टी स्पून
How to Make खांडवी (Khandvi)
-
ताजे नारियल को तोड़े और नारियल निकालकर इसको कद्दूकस कर ले।
-
हरी मिर्च और अदरक के पेस्ट के लिए एक हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा पीस ले।
-
एक बाउल में खट्टा दही डाले और उसमे 2 1/2 कप पानी डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले।
-
अब इसमें हींग, 1/4 टी स्पून हल्दी और स्वादानुसार नमक डाले।
-
अगर आप खट्टी दही की जगह छाज इस्तेमाल कर रहे तो छाज में 1/2 टी स्पून नीम्बू का रस मिला ले।
-
अब दही के इस मिश्रण में थोडा थोडा बेसन डालते जाए और घोटते जाए, ध्यान रही बेसन अच्छे से मिक्स हो जाना चाहिए और इसमें गुठलियाँ नही पडनी चाहिए। बेसन और दही का मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाना चाहिए। अच्छा सा बैटर तैयार हो कर ले।
-
अब एक प्लेट को उल्टा करके या चकले पर घी लगा ले।
-
अब एक प्लेट में कद्दूकस नारियल और बारीक कटा हरा धनियाँ डाले और मिक्स करके रखे।
-
अब गैस पर पैन या कड़ाई रखे और गर्म करे।
-
अब इसमें बेसन का घोल डाले और बिल्कुल कम आंच पर पकने रख दे।
-
आपको लगातार घोल को लकड़ी वाले चम्मच या जो चम्मच गर्म न जाए उससे घुमाते जाना है, ध्यान रखे गुठलियाँ न बने बस मिक्स करते हुए पकाते रहे।
-
घोल पकता जाएगा और गाढ़ा होता जाएगा, आप घुमाते रहे, घोल पैन या कड़ाई की तले पर चिपकना नही चाहिए।
-
अब घोल पका है कि नही ये टेस्ट करने के लिए एक दो चम्मच चिकनी करके रखी प्लेट में डाले और पतला पतला फैला ले। जब हल्का सा ठंडा हो जाए तब रोल बनाने की कोशिश करे। अगर रोल बन रहा है तो इसका अर्थ है घोल पक गया है और अगर रोल नही बन रखा इसका अर्थ है घोल को और पकाना है।
-
इस घोल को तैयार होने के लिए 15 से 17 मिनट लग जाते है।
-
जब लगे घोल तैयार है फटाफट इसमें से 1/2 या 2/3 कप एक बड़ी तेल करके रखी चिकनी प्लेट में डाले और बराबर तरीके से फैला ले, आपको जल्दी से फैलाना होगा।
-
जब अच्छे से प्लेट में फ़ैल जाए तब थोडा ठंडा होने दे।
-
अब इसके ऊपर कद्दूकस नारियल और हर धनियाँ का मिक्सचर डाले। अच्छे से पूरी प्लेट में फैलाकर डाले। थोडा सा कद्दूकस नारियल और हरा धनियाँ आखिर में गार्निश करने के लिए बचा ले।
-
अब खांडवी की बराबर पतली पट्टियाँ काटे।
-
अब एक तरफ से खांडवी की एक पट्टी उठाए और रोल करते जाए। थाली बढ़ी होने की वजह से ज्यादा बड़ा रोल हो रहा है तो आधा रोल करे और काटकर इस रोल को प्लेट में रख दे और फिर बाकि बच्ची पट्टी को रोल करे।
-
इसी तरह सभी पट्टियों को रोल करे और प्लेट में निकाल ले।
-
अब एक पैन ले और उसमे तेल डालकर गरम करे।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डाले और भूने।
-
अब इसमें राई डाले और जब राई तडकने लगे इसे खांडवी के ऊपर डाल दे।
-
अब खांडवी के ऊपर थोडा सा और हरा धनियाँ और कद्दूकस वाला मिक्सचर डाले और सर्व करे।
Notes
- आप चाहे तो कद्दूकस नारियल और हरा धनियाँ बीच में न डालकर सिर्फ ऊपर गार्निश करने में डाल सकते है।
- घोल को लगातार चलाते जाना है।
- घोल को घूमाने के लिए लकड़ी का चम्मच या वो चम्मच इस्तेमाल करे जो गर्म न होता हो।