कुलचा बनाने की विधि – Kulcha Recipe in Hindiभारत में डिशेस की इतनी वैरायटी है कि अगर आप रोज भी एक डिश बनाएंगे तो भी पूरा साल कम पढ़ जाएगा। हर राज्य और हर सिटी की अपनी स्पेशल डिश होती है। हर राज्य की तरह पंजाब भी बहुत सारी डिशेस के लिए मशहूर है। पंजाब के छोले, भठूरे और कुलचे बहुत ज्यादा प्रसिद्द है। शादियों में कुलचे छोले तो होते ही है क्योकि होस्ट जानते है कि पंजाबी छोले कुलचे शादी में आया हर मेहमान चाहे वो बच्चा हो या बड़ा सभी बड़े मन से खाएगे और हमारी पार्टी में परोसे गए खाने की तारीफ़ जरुर करेगे और हमारी आवभगत से जरुर खुश हो जाएगे। इसी टेस्टी कुल्चो को घर पर बनाना मुश्किल तो है पर ज्यादा मुश्किल भी नही है। बस ध्यान से kulcha recipe स्टेप्स को फॉलो करने की जरुरत है। हर सामग्री की मात्रा का सही होना भी जरुरी है।
कुछ लोग कुल्चो को बिलकुल सादा बनाते है और कुछ अपने हिसाब से इसमें थोडा बहुत एक्सपेरिमेंट करते है। कुछ लोग इसमें हरा धनियाँ भी डालते है और कुछ लोग बिना तिल के बनाते है। कुछ लोग इसे दही का इस्तेमाल करते है तो कुछ इसमें यीस्ट का इस्तेमाल करते है।
कुछ लोग इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें पनीर की फिलिंग करते है। जिन लोगो को आलू बहुत पसंद है वो लोग इसमें आलू के मसाले की फिलिंग करते है। मेरी एक फ्रेंड तो अपने बच्चो को खिलाने के लिए इसमें चीज़ की फिलिंग करती है ताकि उसका बच्चा पेटभर छोले कुलचे खा ले या रूखे कुलचे खा ले।
ये पूरी तरह आप के ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे सादा बनाते हो या फिलिंग वाला। आज की रेसिपी सादा कुलचा बनानी की है। कुलचा बनाने के लिए तंदूर का होना जरुरी नही है आप तवे पर भी आसानी से कुलचा बना सकते है।
कुलचा रेसिपी की लोकप्रियता
कुलचा एक ऐसी डिश है जो अमृतसरी छोले और पंजाबी छोले के साथ खाई जाती है। छोले और कुलचे को बहुत चाव से पूरे देश में खाया और खिलाया जाता है। पंजाब की तो ये डिश स्पेशल डिश है।ये एक फेमस स्ट्रीट फ़ूड भी है। दिल्ली जैसे बड़े देशो में इसके कई स्टाल आपको दिख जाएंगे जहाँ पर भीड़ जमा होगी और वहां पर कुलचे छोले का मजा लेती हुई दिखेगी। ये पंजाबी डिश विदेशो में भारतीय आउटलेट पर मिल जाती है।
कुलचे का स्वाद और फ्लेवर
कुलचे एक स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। इसका स्वाद नमकीन और सॉफ्ट होता है। इसे तवे पर या तंदूर में जब पकाया जाता है इसकी खुशबू दूर दूर तक फ़ैल जाती है। छोले को अगर कुल्चो के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
कुलचे की खासियत
कुलचे एक सॉफ्ट ब्रेड है जिसे बनाना बहुत आसान है। हर रेस्टोरेंट में मिलने वाली ये डिश बहुत टेस्टी होती है। पंजाबी डिश खाने तो स्वादिष्ट है ही साथ सॉफ्ट भी बहुत होती है। इसे बच्चे और बुजुर्ग आसानी से खा सकते है। इस डिश को बनाने में समय भी काफी कम लगता है इसलिए बच्चो की शाम की भूख को आप कुलचे से मिटा सकते है। आजकल तो कुलचे पर पिज़्ज़ा जैसी स्टफइंग करके वेज पिज़्ज़ा बनाया जाता है जिसे बच्चे बहुत खुश होकर खा जाते है।
कुलचे को कैसे सर्व करे
- कुलचा को आप कड़ाई पनीर, पनीर टिकका और किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व कर सकते है।
- दिन के खाने में या रात के खाने में इसे सर्व कर सकते है।
- ख़ास मेहमान आए हो तो नाश्ते में भी आप कुलचा सर्व कर सकते है।
- कुलचे दाल फ्राई के साथ भी बहुत पसंद आते है।
- आप इसे किसी भी दूसरी डिश के साथ सर्व कर सकते है।
कुलचा (Kulcha) बनाने की विधि हिंदी में
कुलचा का परिचय
अमृतसर की स्पेशल डिशेस में से एक है कुलचा। इस स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन को आप भी घर पर बना सकते है। आज इसी टेस्टी डिश को आज हम सीखने वाले है। जब आप इसे बनाना सीख जाएगे तो आप हर वीकेंड पर टेस्टी छोलो या दूसरी टेस्टी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खा और खिला सकते है।
Ingredients for कुलचा (Kulcha)
- मैदा – 2।5 कप
- दही – 4 टेबल स्पून
- बेकिंग पाउडर – 1/2 टी स्पून
- बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
- पानी – 3/4 कप
- चीनी – 2 टी स्पून
- नमक – 3/4 टी स्पून
- घी
- सूखा मैदा
- कलोंजी
How to Make कुलचा (Kulcha)
-
सबसे पहले मैदा को किसी प्लेट में छान ले।
-
अब एक बाउल में मैदा, 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा, 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर, स्वादानुसार नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब मिश्रण के बीच में एक गड्ढा बनाए और उसमे दही, पानी और तेल डाले।
-
अब अच्छे से मिक्स करे और सॉफ्ट आटा गूंथ ले।
-
अब इस आटे को गीले मखमली या सूती कपडे से ढककर 2 घंटे के लिए रख दे।
-
2 घंटे के बाद आटे में से थोडा सा आटा ले और उस पर थोड़ी सी कलोंजी डाले।
-
अब बेलन की मदद से लोई से मोटी और छोटी रोटी बना ले।
-
अब एक तरफ पानी लगाए।
-
अब तव गरम करे और इस पर बेलकर रखा कुलचा डाले।
-
जब थोडा सा पक जाए तो तवे को उल्टा करके कुलचे को पका ले।
-
अब तव सीधा करे और कुलचे के एक तरफ तेल या घी लगा ले और फिर दूसरी तरफ पलटे और घी लगाए।
-
अब तैयार कुलचे को प्लेट में निकाल ले।
-
इसी तरह सभी कुलचे बना ले।
-
कुलचे को गरमगरम सर्व करे।
Notes
- अगर आप चाहे तो इसमें हरा धनियाँ भी दाल सकते है।
- अगर कलोंजी न हो तो आप इसके बिना भी बना सकते है।
- आप इसमें चाहे तो तिल भी डाल सकते है।
- सॉफ्ट कुलचे बनाने के लिए सॉफ्ट आटा गूंथना जरुरी है।
- कुलचे हमेशा गर्म गर्म खाए तभी इसे खाने का ज्यादा मजा आता है।
- इसे बनाने के लिए आप यीस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते है।
कुलचे आसानी से बाजारों में खाने को मिल जाते है लेकिन इसे आप घर पर बनाए, आपको बनाने में और अपने परिवार वालो को खिलाने में बड़ा मजा आएगा।