दोस्तों आज हम एक ऐसी टेस्टी डिश को बनाना सीखने वाले है जो आपकी और मेरी सबकी पसंद है। डिश का नाम है Kulfi Falooda। गर्मियों के मौसम में लोग इससे रोज खाने इसके स्टाल पर जाते है लेकिन रोज रोज स्टाल पर जाना और पैसे खर्च करना सही नही होता। हमे इसे घर पर बनाना सीख लेना चाहिए क्योकि घर पर साफ़ सफाई के साथ फ्रेश चीजो का इस्तेमाल करके डिशेस बनाते है ताकि हमारे घरवालो को अच्छी क्वालिटी की चीजे खाने को दे सके। बाज़ार में मिलने वाली कुल्फी में अच्छी क्वालिटी का सामान इस्तेमाल हुआ है, इस बात की कोई गारंटी नही होती इसलिए बाहर सिर्फ कभी कभी ही खाए और अगर रोज खाना चाहते है तो घर पर बनाकर खाए। पैसे भी बचेंगे और घर पर टेस्टी कुल्फी फालूदा खाने को मिलेगा। आप अपनी इच्छा से जितना चाहे खा सकते है।
कुल्फी फालूदा की लोकप्रियता
Kulfi Falooda एक टेस्टी डेजर्ट है जिसे सभी बहुत पसंद करते है। गर्मियों के मौसम में आपको कुल्फी फालूदा के स्टाल्स के आगे बहुत भीड़ नजर आएगी। बच्चे, बढे सभी इसे खाने को हमेशा तैयार रहते है। इस टेस्टी डेजर्ट को शादी में और कई पार्टीज में शामिल किया जाता है। पार्टीज में आइसक्रीम और कुल्फी फालूदा का स्पेशल सेक्शन होता है। गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम के बाद सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाली डिश है कुल्फी फालूदा।
कुल्फी फालूदा का स्वाद और फ्लेवर
कुल्फी फालूदा का स्वाद और फ्लेवर जबरदस्त होता है। इसकी मिठास और ठंडक इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसमें चीनी का सिरप, गुलाब शरबत, कुल्फी और सेव डाले जाते है। इन सबका मिलन एक टेस्टी और लजीज डिश तैयार करता है। जो भी इसको खाता है उसका मन और गला दोनों तृप्त हो जाता है।
कुल्फी फालूदा की खासियत
Kulfi Falooda एक टेस्टी डेसर्ट है जो गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसको बनाने में समय तो लगता है लेकिन जब इसको बनाने के लिए जरुरी सामग्री तैयार हो जाती है तब इसे सर्व करने के लिए तैयार करना काफी कम समय में हो जाता है। इसको बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। आप आसानी से इसे घर पर बना सकते है। कुछ लोग इसमें अपनी पसंद के फ्लेवर की कुल्फी डालते है और कुछ इसमें मैंगो आइसक्रीम डालते है। आइसक्रीम इसमें कोई भी डाले, स्वाद सबका जबरदस्त होता है। इस डिश को बनाने के लिए आपको जो भी सामग्री चाहिए वो बाज़ार में आसानी से मिल जाती है, इसलिए आप इस डेजर्ट का मज़ा जब चाहे उठा सकते है। आप चाहे तो आप इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर इसमें क्रंच ला सकते है। घर पर आए मेहमानों को आप टेस्टी कुल्फी फालूदा खिलाए, वो खुश हो जाएगे, खासकर अगर मेहमानों में बच्चे भी है तो इसे जरुर बनाए और सर्व करे।
कुल्फी फालूदा सर्व कैसे करे
- कुल्फी फालूदा को आप शाम को सर्व करे।
- दोपहर के खाने के बाद मीठे में कुल्फी फालूदा सर्व करे।
- घर पर आए मेहमानों को सर्व करे।
- आप इसके ऊपर अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करे।
- अपने घर की पार्टीज जैसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और एनिवर्सरी पार्टी में कुल्फी फालूदा सर्व करे।
कुल्फी फालूदा रेसिपी (Kulfi Falooda) बनाने की विधि हिंदी में
Kulfi Falooda Recipe in Hindi (कुल्फी फालूदा)
आज हम एक टेस्टी और मजेदार डेजर्ट बनाना सीखने वाले है। इस डिश की हम सिंपल रेसिपी लेकर आए है। बस एक बार पढकर ही आप इसे बनाना सीख जाएगे। एक बार में ही ये इतना टेस्टी बनेगा कि आप इसे बार बार बनाकर खाना पसंद करेगे।
Ingredients for कुल्फी फालूदा रेसिपी (Kulfi Falooda)
- फालूदा सेव - 1/2 कप
- सब्जा के बीज – 1/2 टेबल स्पून
- कुल्फी – 4
- रोस सिरप – 2 टेबल स्पून
- पिस्ता, काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स
- चीनी – 400 ग्राम
- कॉर्न फ्लोर – 1 कप
- रूह अफजा
- दूध – 1 कप
- खोया
How to Make कुल्फी फालूदा रेसिपी (Kulfi Falooda)
कुल्फी फालूदा बनाने की विधि | Kulfi Falooda Recipe In Hindi
-
सबसे पहले सब्जा के बीजो को आधे घंटे के लिए भिगो दे।
-
जब सब्जा के बीज फूल जाए इसे छान ले और साइड में रख दे ।
-
अब इन भिगोए हुए सब्जा के बीज को फ्रिज में रख दे।
अब चीनी का शरबत बनाएगे।
-
सबसे पहले एक बर्तन में 3/4 कप पानी डाले और उसमे 400 ग्राम चीनी डाले।
-
अब इस बर्तन को गैस पर रखे और उबाल ले।
-
जैसे ही चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए इसे दो मिनट और पका ले।
-
अब आंच बंद करे और साइड में रख दे।
-
जब चीनी का सिरप ठंडा हो जाए इसे छान ले।
अब हम सेव बनाएगे
-
एक बर्तन में 1।5 कप पानी डाले और उसमे 1 कप कॉर्न फ्लोर डाले और मिक्स करे और स्मूथ घोल तैयार कर ले।
-
अब इस घोल को आंच पर रखे और गाढ़ा होने तक पका ले।
-
अब इस घोल को सेव बनाने वाली मशीन में डाले।
-
अब एक बर्तन में ठंडा पानी डाले और मशीन से सीधे सेव बनाकर पानी में डाले। आपकी सेव तैयार है।
अब हम रबड़ी बनाएगे
-
अब एक बर्तन में 1 कप दूध डाले और इसमें 250 ग्राम खोया डाले और मिक्स करे।
-
अब इस दूध को गाढ़ा होने तक पकाकर गाढ़ी रबड़ी बना ले।
अब अपने सामने सभी तैयार चीजे जैसे सेव, कुल्फी, रबड़ी, चीनी का सिरप, कुटी हुई बर्फ और सब्जा के बीज तैयार रखे।
अब हम कुल्फी फालूदा तैयार करेगे।
-
एक गिलास में सबसे पहले बर्फ के टुकड़े डाले।
-
अब इसमें रूह अफजा शरबत डाले।
-
अब ठन्डे पानी में से सेव निकालकर डाले।
-
अब इसमें सब्जा के बीज डाले।
-
अब इसमें तैयार रबड़ी में से एक चम्मच रबड़ी डाले।
-
अब इसमें कुल्फी में से 2 स्कूप डाले।
-
अब इसमें रूह अफजा डाले और सजा ले।
-
आपकी टेस्टी और लाजवाब कुल्फी फालूदा तैयार है आपके और आपके परिवार के पेट में जाने के लिए।
Notes
इसमें अपनी पसंद की आइसक्रीम डाल सकते है।
आप इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाले।
आपके पास समय कम है तो आप इसमें बनी बनाई सेवियाँ उबालकर डाल सकते है।