दोस्तों आपने घर पर तरह तरह के पराठे खाए होंगे, जैसे आलू के पराठे, पालक के पराठे, मेथी के पराठे लेकिन क्या आपने घर पर कभी Laccha Paratha बनाया है, नही तो कोई बात नही। आपको लच्छा पराठा बनना हम सिखाएगे। हम जो आपको रेसिपी बताने वाले है उस हिसाब से आप घर पर आसानी से बना सकते है।
लच्छा पराठा की लोकप्रियता
लच्छा पराठा पराठे डिशेस की अनगिनत वैरायटी में से एक है। ये एक पंजाबी डिश है। पंजाब में इसे परतो का पराठा भी कहते है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योकि इस पराठे में कई सारी लेयर्स होती है यानि परते होती है। ये काफी लोकप्रिय पराठा है जो हर रेस्टोरेंट और ढाबे पर जरुर मिलता है। जब भी लोग होटल में खाना खाने जाते है बाकी की टेस्टी सब्जियों के साथ-साथ लच्छा पराठा जरुर आर्डर करते है। कई शादी ब्याह की पार्टीज में भी ये पराठे होते है।
लच्छा पराठा का स्वाद और फ्लेवर
Laccha Paratha एक सॉफ्ट, नमकीन और मजेदार पराठा होता है। इस पराठे के आटे में भी घी होता है जिस वजह से इसका फ्लेवर लाजवाब होता है। ये पराठे सॉफ्ट भी बहुत होते है इसलिए ग्रेवी वाली सब्जियों और दाल फ्राई के साथ लच्छा पराठा बहुत अच्छा लगता है। कुछ लोग ये पराठे मैदे के बनाते है वो भी काफी टेस्टी लगते है।
लच्छा पराठा की खासियत
लच्छा पराठा एक क्रिस्पी और सॉफ्ट पंजाबी पराठा है जिसे अगर किसी भी ग्रेवी की सब्जी के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। इसे आप चाय के साथ भी मजे लेकर खा सकते है। इस डिश को रोज के बोरिंग नाश्ते के साथ बदलकर नाश्ते में टेस्टी और क्रिस्पी Laccha Paratha का आनन्द ले सकते है। इस डिश का मजा आप अचार के साथ भी उठा सकते है। इस डिश को बनाने की रेसिपी बहुत सिंपल है। आपको इसे कुछ स्टेप्स के बाद ही तैयार कर सकते है। इस डिश को आप मैदा से भी बना सकते है। हम आपको गेहू के आटे से बने लच्छा पराठा की रेसिपी बता रहे है। मैदे से भी टेस्टी बनता है लेकिन मैदा सेहत के लिए अच्छा नही होता इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि आप गेहू के आटे का इस्तेमाल करे।
लच्छा पराठा सर्व कैसे करे
- लच्छा पराठा आप नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- इसे आप शाम को चाय के साथ सर्व कर सकते है।
- लच्छा पराठा दाल फ्राई के साथ बहुत अच्छा लगता है।
- ये पराठे छोले के साथ भी अच्छे लगते है।
- घर पर आए ख़ास मेहमानों को आप ये टेस्टी लच्छा पराठा ग्रेवी की सब्जियों के साथ सर्व कर सकते है।
लच्छा पराठा (Laccha Paratha) बनाने की विधि हिंदी में
लच्छा पराठा का परिचय
लच्छा पराठा स्वादिष्ट और लजीज पराठा है। आप जब भी रेस्टोरेंट गए होंगे आपने दाल फ्राई, चिली पनीर और छोलो के साथ लच्छा पराठा जरुर आर्डर किया होगा। इस पराठे को आप घर पर भी बना सकते है। रेस्टोरेंट में मिलने वाला पराठा मैदे से बनता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही है, हम जो सिखाने वाले है वो गेहू के आटे से तैयार होगा। इसलिए ये वाला लच्छा पराठा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नही है, आप जितने चाहे बनाकर खा सकते है और खिला सकते है। रेस्टोरेंट वाले लच्छा पराठा में ढेर सारा घी या तेल लगा होता है और हम हमारे पराठे में घी अपने हिसाब से कम या ज्यादा लगा सकते है। खासकर जो लोग डाइट पर है वो इस पराठे का मजा कम घी या कम तेल लगाकर उठा सकते है। इसलिए देर किस बात की आज ही हमारी रेसिपी पढ़िए और बना लीजिये टेस्टी और लजीज लच्छा पराठा और इसका मज़ा उठाए टेस्टी ग्रेवी वाली सब्जी या दाल के साथ। आपके हाथ के बने इस अच्छा पराठा को खाकर आपके सभी दोस्त और घरवाले आपकी तारीफ़ जरुर करेगे।
Ingredients for लच्छा पराठा (Laccha Paratha)
- गेहू का आटा – 2 कप
- तेल या घी – 2 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- पानी
How to Make लच्छा पराठा (Laccha Paratha)
-
सबसे पहले थाल या परात में आटा डाले और इसमें स्वादानुसार नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें 2 टी स्पून घी डाले।
-
अब थोडा थोडा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूँथ ले।
-
अब आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दे।
-
आधे घंटे के बाद इसमें से थोडा आटा ले और उसकी लोई बना ले।
-
अब चकले पर थोडा सा सूखा आटा डाले और अब इस पर लोई रखे।
-
अब बेलन की मदद से लोई को बेल ले और रोटी बना ले।
-
अब रोटी के बीच में तेल या घी डाले और अच्छे से फैला दे।
-
अब रोटी के ऊपर थोडा सा सूखा आटा छिडके।
-
अब रोटी को एक तरफ से थोडा सा उठा ले और थोडा सा फोल्ड करे। अब जिस तरफ फोल्ड किया उसकी उल्टी तरफ फोल्ड करे। फिर वापिस पहले वाली साइड पर फोल्ड करे।
-
ऐसे ही प्लेट्स बनाते रहे जैसे साडी की प्लेट होती है या कागज के पंखे जैसे।
-
अब एक कोने से शुरू करते हुए घुमाते जाए और रोल बना ले।
-
अब इसके ऊपर सूखा आटा छिडके और हल्के हाथ से बेल ले।
-
अब गैस पर तवा गरम करने रखे।
-
जब तवा गरम हो जाए तो बिली रोटी तवे पर डाले।
-
जब एक तरफ से रोटी हल्की सी सिक जाए रोटी को पलट दे।
-
अब रोटी के ऊपर घी लगाए और रोटी को पलट दे।
-
अब दूसरी तरफ घी लगाए और पलट दे।
-
रोटी को पलट पलटकर पका ले।
-
जब आप रोटी को सेक रहे हो तब चम्मच से दबा दबाकर अच्छे से कोने से पका ले।
-
आपका लच्छा पराठा तैयार है, आप इसे गरमागरम सर्व करे।
Notes
- आप गेहू के आटे की जगह मैदे की भी बना सकते है।
- आप चाहे तो इसमें आधा आटा और आधा मैदा डाल सकते है।
- जब आप पराठो को बेले तो ज्यादा तेज दबाकर न बेले, हल्के हाथ से बेले।