दोस्तों, आम का मौसम आ गया है और इस मौसम में Mango Milkshake का मज़ा नही लिया तो कुछ नही किया। आप और हम सभी गर्मी के मौसम में रोज मैंगो मिल्कशेक पीना पसंद करते है क्योकि हमे में से शायद ही कोई होगा जिसे आम का स्वाद और फ्लेवर पसंद नही है। बच्चे जो दूध पीने में इतना परेशान करते है वो भी मैंगो मिल्कशेक को आसानी से बिना परेशानी के पी जाते है। आप बस उनके सामने मैंगो मिल्कशेक का गिलास रखे, कुछ ही सेकंड्स में वो इसे खत्म कर देंगे।
बच्चो को Mango Milkshake पीता देखकर माँ बहुत खुश हो जाती है क्योकि बच्चे इस सेहत से भरे शेक को ख़ुशी ख़ुशी पी जाते है। इससे दो फायदे होते है, उनका पेट भी भर जाता है और उनकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
गर्मी के मौसम में मैंगो जूस सेण्टर के बाहर आपको इतनी भीड़ नजर आएगी मानो वहां पर फ्री में मैंगो मिल्कशेक बट रहा हो।
मैंगो मिल्कशेक की लोकप्रियता
Mango Milkshake गर्मियों के मौसम का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है। हर कोई इसे पीना पसंद करता है, चाहे वो बड़ा हो या बच्चा सभी इसका मजा उठाना चाहते है। आपको हर शहर में मैंगो मिल्कशेक के स्टाल्स और आउटलेट मिल जाएगे। ये ड्रिंक रेस्टोरेंट में भी मिल जाता है। ये इतना फेमस ड्रिंक है कि लोग इसका मज़ा लेने के लिए ख़ुशी ख़ुशी रोज पैसे खर्च कर देते है।
मैंगो मिल्कशेक का स्वाद और फ्लेवर
मैंगो मिल्कशेक एक लाजवाब और ठंडा फ्रूट ड्रिंक है जिसे आप पके हुए आम, दूध और चीनी को मिलाकर बना सकते है। इसे पीते समय आम की खुशबु और फ्लेवर को महसूस किया जा सकता है। आप इस शेक का मजा बढ़ाने के लिए इसमें आइसक्रीम भी डाल सकते है। इसमें ड्राई फ्रूट का क्रंच जबरदस्त लगता है।
मैंगो मिल्कशेक की खासियत
Mango Milkshake एक जबरदस्त रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसमें हमे गर्मी से थोड़ी राहत दिलाने की क्षमता है। इसे पीने से हमारे अन्दर की गर्मी थोड़ी कम हो जाती है। इस डिश को बनाने के लिए फ्रेश आम का इस्तेमाल होता है जो सेहत की दृष्टि से अच्छा माना जाता है। इस ड्रिंक को बनाने में मुश्किल से कुछ मिनट लगते है। सिर्फ कुछ मिनट और सिर्फ कुछ स्टेप्स और तैयार हो जाता है टेस्टी और लाजवाब मैंगो मिल्कशेक।
मैंगो मिल्कशेक को सर्व कैसे करे
- मैंगो मिल्कशेक को आप ठंडा ठंडा सर्व करे।
- इसे आप सुबह सर्व कर सकते है।
- इसे आप रात को डिनर के बाद सर्व कर सकते है।
- इसे आप शाम को सर्व कर सकते है, इससे भूख भी मिट जाएगी और ठडक भी मिल जाएगी।
- घर पर आए मेहमानों को नाश्ते के साथ ठंडा ठंडा मैंगो मिल्कशेक सर्व करे, वो खुश हो जाएगे।
मैंगो मिल्कशेक रेसिपी (Mango Milkshake) बनाने की विधि हिंदी में
Mango Milkshake Recipe in Hindi (मैंगो मिल्कशेक)
मैंगो मिल्कशेक एक टेस्टी और मजेदार ड्रिंक है जिसकी रेसिपी आज हम आपके पास लेकर आए है। आपने बाहर जाकर जूस सेण्टर में बहुत बार पिया होगा क्योकि उनका बनाया शेक आपके बनाए मैंगो मिल्कशेक से अच्छा बनता है।
अगर आप भी उनके जैसा ही टेस्टी और लाजवाब मैंगो मिल्कशेक घर पर बनाना चाहते है तो आज ही हमारी रेसिपी को ट्राई करे। हमारे तरीके को अगर आप अपनाएगे तो आप भी इस शेक को बनाने में एक्सपर्ट बन जाएगे।
Ingredients for मैंगो मिल्कशेक रेसिपी (Mango Milkshake)
- पके हुए आम – 2
- चीनी – 1 1/2 टेबल स्पून
- दूध – 1 1/2 कप
- बर्फ के टुकड़े
How to Make मैंगो मिल्कशेक रेसिपी (Mango Milkshake)
-
सबसे पहले पके हुए आमो को छीले और उसमे से गुठली निकाल ले।
-
अब इन आम के टुकडो को छोटे छोटे पीस में काट ले।
-
अब इन आम के टुकडो को मिक्सी के जार में डाले।
-
अब जार में दूध डाले।
-
अब जार में अपने हिसाब से चीनी डाले।
-
अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाले।
-
अब इस पूरे मिश्रण को बारीक पीस ले।
-
जब मिश्रण अच्छे से पिस जाए और टेक्सचर क्रीमी हो जाए इसे किसी जग में निकाल ले।
-
अब जिन गिलास में आपको मैंगो मिल्कशेक सर्व करना है उस में इस शेक को डाले।
-
अब इसके ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट की कतरन डाले।
-
अब इसे आप ठंडा ठंडा सर्व करे।
Notes
Mango Milkshake बनाने के लिए पके हुए आम का इस्तेमाल करे।
सर्व करें से पहले जूस को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखे।
आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की आइसक्रीम डालकर इसका मजा बढ़ा सकते है।
आप इसमें अपने हिसाब से ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है।
अगर आपके पास फ्रेश आम नही है तो आप बाज़ार में मिल रहे रेडीमेड मैंगो पल्प का इस्तेमाल कर सकते है।
उन आम का इस्तेमाल करे जिसमे रेशे न हो।
अगर आप रोज रोज पीसकर मैंगो मिल्कशेक नही बनाना चाहते तो आप एक साथ बहुत सारे आम में चीनी डालकर पीस ले और फिर इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डाले और फ्रीजर में रख दे। अब जब भी मन करे इसमें से थोडा सा पल्प गिलास में डाले और उसमें दूध मिलाकर शेक बनाकर पी ले।
आप शेक को बनाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखे। अगर आप इसको ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के क्यूब्स डालने तो मैंगो मिल्कशेक पतला हो जाएगा। जब भी घर पर आम आए आप इस शेक को जरुर बनाए और सबको पिलाए।
कई बार मैंगो मिल्कशेक में मिठास कम हो जाती है क्योकि कुछ कुछ आम ज्यादा मीठे नही होते। ऐसे में आप इसमें थोड़ी और चीनी डालकर मिठास बढ़ा सकते है।
दोस्तों, मुझे पूरी उम्मीद है आप इस टेस्टी और लाजवाब मैंगो मिल्कशेक को घर पर बनाकर जरुर देखेगे। अगर आप हमारी रेसिपी के हिसाब से मैंगो मिल्कशेक बनाएगे, आपका शेक बहुत टेस्टी बनेगा। इससे आपको घर पर ही एक टेस्टी ड्रिंक पीने को मिल जाएगी और आपके पैसे भी खर्च नही होंगे।