मैंगो शेक एक लोकप्रिय और फटाफट बनने वाला शेक है। इस टेस्टी मैंगो शेक में इलायची डाली जाती है जिससे इसका अरोमा बहुत अच्छा आता है। गर्मियों के मौसम को आम का मौसम भी कहा जाता है क्योकि इन महीनो में आम बाजारों में बहुत मात्रा में आसानी से मिल जाता है। जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है उतने ज्यादा आम मीठे होते है और इन मीठे आमो से बनें मैंगो शेक आपको हर शहर के हर चौराहे पर आसानी से पीने को मिल जाएगे। गर्मी के मौसम में आम सस्ता भी होता है जिस वजह से इसे ज्यादा से ज्यादा पिया जाता है। आम हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। Mango Shake बनाने के लिए आम के साथ साथ दूध का और ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल होता है जिस वजह से ये काफी पौष्टिक माना जाता है।
मैंगो शेक की लोकप्रियता
आम जिसे फलो का राजा भी कहा जाता है भारत में मौजूद हर व्यक्ति को बहुत पसंद आता है। एक इंसान ऐसा नही होगा जिसे आम पसंद न हो। हमारे घर में तो खासकर बच्चे आम के पीछे पागल है। रोज में उन्हें बहुत सारा आम खाने में बड़ा मजा आता है। भारत में अनगिनत शेक बनाए और पिए जाते है उनमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय है मैंगो शेक। Mango Shake वैसे तो पूरे भारत में काफी मशहूर है लेकिन उत्तर भारत में सबसे ज्यादा फेमस है।
मैंगो शेक का स्वाद और फ्लेवर
मैंगो शेक का स्वाद ज्युसी और मीठा होता है। ये शेक इतना लजीज होता है कि एक व्यक्ति एक बार में दो से तीन गिलास पी जाए। मेरे घर में तो एक एक व्यक्ति दो दो गिलास मैंगो शेक के पी जाता है। आप इसके स्वाद को और बढाने के लिए इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल सकते है। ये स्वाद तो बढाता ही है साथ ही इससे फ्लेवर भी मजेदार हो जाता है। इस स्वादिष्ट शेक को गर्मियो में बहुत पिया जाता है क्योकि इस मौसम में बहुत मीठे आम मिलते है जिस वजह से आप जब मन चाहे मैंगो शेक बना सकते है। इसे अलग अलग तरह के दूध के साथ मिलाकर बनाया जाता है जिसके इसका टेक्सचर और स्वाद और ज्यादा अच्छा और कुछ अलग हो जाता है। कुछ शहरों में तो पहले गिलास में मैंगो शेक डालते है फिर उसके ऊपर आम के छोटे छोटे टुकड़े डालते है, फिर कुछ ड्राई फ्रूट्स की कतरन डालते है और फिर ऊपर से ग्राहक की पसंद की आइसक्रीम डालकर सर्व करते है। आइसक्रीम डालने के बाद तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आइसक्रीम के ऊपर अगर टूटी फ्रूटी डाली जाए तो देखने में और खाने में और भी ज्यादा टेस्टी हो जाती है। मध्यप्रदेश में तो कुछ लोग मैंगो शेक के साथ पूरी भी खाते है। उन्हें इन दोनों का कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। गुजरात में भी आम रस और पूरी का कॉम्बिनेशन मजे लेकर खाया जाता है।
मैंगो शेक की खासियत
मैंगो शेक एक टेस्टी और लाजवाब ड्रिंक है जिसको पीने के बाद व्यक्ति काफी रिफ्रेश महसूस करता है। मैंगो शेक मीठा और रसदार होता है जिसकी वजह से उसे सभी फलो का राजा माना जाता है। कुछ लोग मैंगो शेक नारियल के दूध में बनाते है और कुछ लोग इसे बादाम के दूध में बनाते है और कुछ लोग इसे सामान्य दूध में बनाते है। आप तीनो में से कोई भी दूध डाल सकते है। तीनो दूध में मैंगो शेक बहुत मजेदार बनता है। इस शेक को बनाने के लिए मीठे और ज्युसी आम को चुना जाता है ताकि टेस्टी आम का शेक बन सके। इस मैंगो शेक को बनाने में बहुत कम समय लगता है। सिर्फ कुछ ही मिनट में आपके सामने Mango Shake आ सकता है। इसको बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है। इसे कोई भी आसानी से बनाकर पी सकता है।
मैंगो शेक कैसे सर्व किया जाता है
मैंगो शेक सुबह नाश्ते में सर्व किया जा सकता है।
मैंगो शेक के ऊपर आइसक्रीम डालकर सर्व किया जा सकता है।
मैंगो में आप अपने पसंद के ढ़ेर सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते है।
मैंगो शेक (Mango Shake) बनाने की विधि हिंदी में
मैंगो शेक वो शेक है जो इतना टेस्टी होता है कि बच्चो को भी बहुत पसंद आता है। बच्चो को पसंद है इसलिए माँ इसे रोज बनाती है ताकि उनके बच्चो को इसका पोषण मिले। आज इसी पोषण से भरे मैंगो शेक को बनाना सीखने वाले है।
Ingredients for मैंगो शेक (Mango Shake)
- पके और मीठे आम – 2
- नारियल का दूध या बादाम का दूध या सामान्य दूध – 2 कप
- चीनी – 2 टी स्पून
- बर्फ के क्यूब – 4
- केसर – 1 चुटकी
- ड्राई फ्रूट्स
How to Make मैंगो शेक (Mango Shake)
-
सबसे आम को धो ले और छील ले।
-
अब आम को छोटे छोटे टुकडो में काट ले।
-
अब मिक्सी के जार में आम के टुकड़े डाले और फिर इसमें दूध डाले।
-
अब इसमें अपने हिसाब से गुड या चीनी डाले। अगर आम ज्यादा मीठे है तो कम चीनी डालनी पड़ेगी और अगर कम मीठे है तो ज्यादा चीनी डालनी पड़ेगी।
-
अब इसमें केसर डाले।
-
अब आम के इस मिश्रण को बारीक पीस ले।
-
अब तैयार शेक को गिलास में डाले और इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स की कतरन डाले।
-
अब गिलास में बर्फ के क्यूब और जरा सी केसर डाले और चिल्ड मैंगो शेक सर्व करे।
Notes
- मैंगो शेक में पके हुए आम ही इस्तेमाल करे, खट्टे या कड़क आम से शेक बनाने में दिक्कत होगी।
- इसमें मिठास अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है।
- अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है।
- आप बर्फ के क्यूब पीसते वक्त भी डाल सकते है और सर्व करते समय भी।
- मिक्सी में आम को बारीक पीसे वरना इसे पीते समय आम के टुकड़े मुंह में आते है जो अच्छे नही लगते।
- मैंगो शेक बनाने के लिए उन आमो का इस्तेमाल करे जो नरम हो और जिसकी स्किन निकालने में कोई दिक्कत न आए।
- जितने ज्यादा मीठे आम का हम इस्तेमाल करेगे उतना कम चीनी का इस्तेमाल होगा जिस वजह से इन आमो से बना मैंगो शेक सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
- इस जूस को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें चीनी की जगह गुड का इस्तेमाल कर सकते है।
- इस शेक को बनाने के लिए ठंडा दूध इस्तेमाल करे, उबला या गरम दूध न डाले।
- इसमें इस्तेमाल होने वाले आम भी ठन्डे होने चाहिए इसलिए बनाने से पहले आम के टुकडो को फ्रिज में रख दे।
आज ही टेस्टी, लजीजम मीठा और चिल्ड Mango Shake बनाए और अपने प्यारे परिवार को सर्व करे, वो भी खुश और उनको पोषण मिलता देख आप भी खुश।