मेदू वडा एक लजीज और स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश है जिसको सिर्फ एक बार अगर कोई खा ले और इसे बार बार खाने की इच्छा होगी। मेदू वडा मेरी तो फेवरेट साउथ इंडियन डिश है। इसे मैं हफ्ते में एक बार तो जरुर बनती हूँ क्योकि मेरे बच्चो को और मुझे बहुत पसंद है। आप भी एक बनाकर खाए आप भी मेरी तरह इस डिश के दीवाने हो जाएगे।
मेदू वडा की लोकप्रियता
मेदू वडा एक लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश है जिसके अधिकाधिक मात्र में साउथ इंडिया में खाया जाता है लेकिन इसे पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। साउथ इंडियन डिशेस की अनगिनत सीरीज में से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने डिशेस में से एक है मेदू वडा।
मेदू वडा का स्वाद और फ्लेवर
मेदू वडा का स्वाद नमकीन और कुरकुरा होता है। इसे उड़द दाल से बनाया जाता है इस वजह से ये काफी क्रिस्पी बनता है। इसमें अदरक का फ्लेवर मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मेदू वडा अगर सांभर के साथ या नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है तो इसका स्वाद और फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है। इसमें डाली गई हरी मिर्च और काली मिर्च की वजह से इसमें तीखापन आता है पर बहुत ज्यादा नही। कुछ लोग दाल के घोल में सूजी भी डालते है। सूजी डालने की वजह से इसका कुरकुरापन बढ़ जाता है।
मेदू वडा की खासियत
मेदू वडा एक टेस्टी और मजेदार साउथ इंडियन डिश है। इसे बनाने की Medu Vada Recipe
बहुत आसान है। अगर आपके पास पिसा हुआ उड़द दाल है तो इसका घोल बनाकर इसे आप थोड़ी देर रखकर काफी टेस्टी और बहुत जल्दी मेदू वडा बना सकते है। इसका मजेदार स्वाद इसकी सबसे बड़ी खासियत है। ये डिश सेहत के लिए भी अच्छी होती है क्योकि ये दाल से बनती है और इसमें कई तरह के हर्ब डलते है। दाल में प्रोटीन होता है जो एक व्यक्ति की सेहत बनाए रखने के लिए जरुरी होता है।
मेदू वडा सर्व कैसे करे
- मेदू वडा को आप नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप गरम और टेस्टी सांभर के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप स्नैक के रूप में शाम को टोमेटो सॉस के साथ या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- मेदू वडा को आप नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- घर पर ख़ास मेहमान आने वाले हो इसे बनाकर उन्हें जरुर खिलाए।
मेदू वडा (Medu Vada) बनाने की विधि हिंदी में
आपने किसी न किसी साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में या दूसरे किसी रेस्टोरेंट में मेदू वडा जरुर खाया होगा। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि काफी दिनों तक इसका स्वाद हम महसूस कर सकते है। कुछ लोगो ने घर पर बनाने की कोशिश की होगी। वडे बने तो जरुर होंगे लेकिन इसका आकार बाज़ार में मिलने वाले मेदू वदे से बिलकुल अलग होगा। मेदू वडा बनाना एक कला है अगर आप वो कला सीख गए तो आप भी रेस्टोरेंट जितना टेस्टी मेदू वडा बना पाएगे। आप इस कला में पारंगत इस Medu Vada Recipe को पढने के बाद हो जाएगे। इस रेसिपी को ध्यान से पढ़े और स्टेप बाए स्टेप फॉलो करते हुए मेदू वदा बना लीजिए। आपका वडा भी साउथ इंडियन जितना टेस्टी, स्वादिष्ट और उसी आकार का बनेगा।
Ingredients for मेदू वडा (Medu Vada)
- उड़द दाल – २ कप
- जीरा – १ टी स्पून
- कूटी हुई काली मिर्च – १ टी स्पून
- करी पत्ता - २ से ३
- बारीक कटी प्याज – १
- बारीक कटी हरी मिर्च – २
- बारिक कटा अदरक – १ टेबल स्पून
- कद्दूकस नारियल – १/२ कप
- बारीक कटा हरा धनियाँ
- स्वादानुसार नमक
- पानी
How to Make मेदू वडा (Medu Vada)
-
उड़द दाल को अच्छे से तीन चार पानी में धो ले और ४ से ५ घंटे के लिए भिगो दे।
-
४ घंटे बाद छन्नी की मदद से दाल में से पानी अलग कर दे।
-
अब दाल को मिक्सी के जार में डाले और जरा सा पानी का इस्तेमाल करते हुए पीस ले।
-
अगर दाल ज्यादा पतली हो गयी है तो आप इसमें उड़द दाल का आटा या सूजी दाल सकते है।
-
अब उड़द दाल के मिश्रण में जीरा, कुटी काली मिर्च, कद्दूकस नारियल, करी पत्ता, हरा धनियाँ, बारीक कटी प्याज, बारीक कटा हुआ अदरक और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिश्रण को फेट ले।
-
अब एक पैन या कड़ाई में तलने जितना तेल डाले और गरम करे। आंच मध्यम होनी चाहिए।
-
अब एक कटोरी में थोडा सा पानी डाल दे।
-
अब इसमें से थोडा सा पानी अपने हाथो पर लगा ले।
-
अब दाल के मिश्रण में से थोडा सा मिश्रण अपने हाथ में रखे और इसको उंगलियों की मदद से गोल आकार दे और फिर उंगली से बीच में गोल गड्डा करे।
-
आपसे हाथो से न हो रहा हो तो आप इसके लिए केले के पत्ते या पन्नी यानि प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए एक चोकोर आकार की पन्नी काट ले और उस पर थोडा सा पानी लगा ले। अब बीच में छोटा सा छेद करे और धीरे से पन्नी में से सीधे हाथ की उंगलियों पर वडा ले और धीरे धीरे तेल में सरका दे।
-
जब मेदू वडा एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे छलनी की मदद से पलट दे और दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले।
-
अब तले मेदू वदा को टिश्यू या न्यूज़ पेपर बिछी प्लेट में निकाल ले ताकि टिश्यू अतिरिक्त तेल सोक ले।
-
इसी तरह सभी मेदू वडे तल ले और सांभर या नारियल की चटनी के साथ गरमगरम सर्व करे।
Notes
- दाल अच्छे से नही पीस रही हो तो इसमें जरा सा पानी डाले और फिर बारिक पीस ले। ज्यादा पानी नही डालिएगा क्योकि अगर घोल ज्यादा पतला हो गया तो वडा अच्छा नही बनेगा।
- अगर आपको नारियल पसंद नही है तो आप इसके बिना भी मेदू वडा बना सकते है।
- मेदू वडा बनाने के लिए तेल को पहले अच्छे से गरम करना जरुरी है लेकिन वडा तलने के लिए डालने से पहले आंच मध्यम कर ले। तेज आंच पर वडे बनेगे लेकिन वो सिर्फ ऊपर से पकेंगे अन्दर से कच्चे रह जाएगे।
- अगर बिलकुल कम आंच पर तलेगे तो वडे बहुत ज्यादा तेल सोक लेंगे।