आज हम एक ऐसी चाय को बनाना सीखने वाले है जो स्वाद में बेहतरीन होती है और सेहत के लिए बहुत अच्छी। हम बात कर रहे है Mint Tea की। मिंट टी एक मजेदार एरोमेटिक चाय है जिसे जो एक बार पीता है वो फिर इसी चाय को रोज में पीने लगता है। सामान्य चाय की जगह मिंट चाय ले लेती है। इस चाय को बनाना बहुत आसान है। आप एक बार में ही इसे बनाना सीख जाएगी।
मिंट टी की लोकप्रियता
Mint Tea एक लाइट, टेस्टी और खुशबूदार चाय है। हेल्थ के लिए जागरूक लोग सामान्य चाय की जगह इस चाय को पीना पसंद करते है। आजकल रेस्टोरेंट में भी ये चाय पीने को मिल जाती है।
मिंट टी का स्वाद और फ्लेवर
मिंट टी का स्वाद और फ्लेवर जबरदस्त होता है। इसमें पुदीना का फ्लेवर बहुत टेस्टी लगता है। कुछ लोग इसमें चीनी की जगह शहद डालते है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।
मिंट टी की खासियत
मिंट टी की खासियत है इसका स्वाद और फ्लेवर। इसे बनाते वक्त और पीते वक्त जबरदस्त फ्लेवर महसूस किया जा सकता है।ये चाय सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती है। इस चाय का मजा आप गर्मी में उठा सकते है क्योकि इस मौसम में पुदीना बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। आप पुदीना पत्ते न हो तो रेडीमेड टी बैग का इस्तेमाल कर सकते है। इस टी को बनाने की विधि बहुत आसान है। आप कुछ ही मिंट में इस टेस्टी चाय को तैयार कर सकते है। आपको लग रहा होगा पता नही कैसी होती होगी, लेकिन मेरा यकीन करे, ये चाय पीने में बहुत टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है।
मिंट यानी पुदीना के पत्तो के फायदे
इस चाय की प्रमुख सामग्री है मिंट। मिंट को हिंदी में पुदीना भी कहते है। आज हम इससे बनने वाले चाय बनाना सीखने वाले है, लेकिन उससे पहले आइये जान लेते है कि पुदीना का सेवन करने से हमारी सेहत को क्या क्या फायदे होते है।
- पुदीना का इस्तेमाल आप मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए कर सकते है। इसलिए लिए पानी में पुदीना उबाले और इससे कुल्ला करे।
- पुदीना के पत्ते हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते है।
- गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीना मदद करता है। आप घर से निकलने से पहले पुदीना जूस पीकर निकले, आप लू से बचे रहेंगे।
- जिनको हैजा हो जाता उन्हें प्याज का रस, पुदीना का रस और नीम्बू का रस मिलाकर पी लेना चाहिए।
- अगर आपको उल्टियाँ हो रही हो तो पुदीना का जूस पी ले। आपको आराम आएगा।
- पुदीना के पत्तो से पेट से सम्बंधित रोगों को दूर करने में मदद मिलती है।
- जिनको बार बार बुखार आता है उनको तुलसी और पुदीना का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए, आराम आएगा।
- जिनको पेट में कीड़े है उनको नियमित रूप से पुदीना का सेवन करना चाहिए।
- जिनको कमजोरी महसूस होती है उनको पुदीना का नियमित सेवन करना चाहिए।
- पुदीना का रस हिचकी होने पर आराम दिलाता है।
- अगर पेट में दर्द हो रहा है तो आप पुदीना के जूस में काली मिर्च और जीरा डाले और पी ले।
- गर्मी में चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए पुदीना के पत्तो को पीसकर लगा ले।
- जिनको गैस की परेशानी है उनको शहद और पुदीना के रस को मिलाकर पीना चाहिए, इससे आराम आएगा।
- जिनको भूख नही लगती उन्हें पुदीना के जूस में नमक, जीरा, हींग और काली मिर्च डालकर पीना चाहिए।
- जिनको सर्दी जुखाम हो उन्हें पुदीना की चाय यानि मिंट टी पीनी चाहिए, उनको आराम आएगा।
- पुदीना के रस को सिर पर लगाने से सिरदर्द ठीक हो जाता है।
- पुदीना का रस कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
मिंट टी को सर्व कैसे करे
- मिंट टी को आप सुबह सुबह सर्व करे।
- इसे आप दोपहर को खाने के बाद सर्व करे।
- इसे आप रात के खाने के बाद सर्व करे।
मिंट टी रेसिपी (Mint Tea Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
Mint Tea Recipe in Hindi (मिंट टी)
आज हम मिंट चाय को घर पर बनाना सीखने वाले है। ये चाय फेमस तो है लेकिन हर कोई इसे नही बनाता क्योकि ज्यादातर लोग सोचते है कि ये चाय टेस्टी नही होती। ये चाय जरुर कडवी होती होगी। मैं आपको बता दू, ये सच नही है। ये चाय बहुत स्वादिष्ट होती है। चलिए इसकी रेसिपी पढना शुरू करते है।
Ingredients for मिंट टी रेसिपी (Mint Tea Recipe)
- मिंट के पत्ते यानि पुदीना के पत्ते – 2 टेबल स्पून
- चायपत्ती - 2 टी स्पून
- चीनी
- पानी– 2।5 कप
- दूध
How to Make मिंट टी रेसिपी (Mint Tea Recipe)
-
सबसे पहले पुदीना के पत्तो को तीन से चार पानी से धो ले।
-
अब गैस पर चाय बनाने वाला पैन रखे और उसमे 2।5 कप पानी डाले और उबाले।
-
अब इसमें पुदीना के पत्ते डाले।
-
अब पानी और पुदीना को तीन से चार मिंट के लिए उबाल ले।
-
जब आपको लगे पुदीना और पानी एक सार हो गया है और पानी का रंग बदलकर हरा हो गया है तब इसमें चायपत्ती डाले।
-
अब इसमें अपने हिसाब से चीनी डाले।
-
अब इसमें अपने हिसाब से दूध डाले।
-
अब चाय को दो से तीन मिनट के लिए उबाले।
-
दो मिंट बाद आंच बंद करे और गरमागरम चाय बिस्कुट और नाश्ते के साथ सर्व करे।
Notes
- आप Mint Tea दोपहर और रात के खाने के बाद पी ले। इसका फायदा ये होगा कि आपका खाना पच जाएगा।
- अगर आपके पास टी बैग है तो पहले पानी उबाल ले और अब इस पानी में टी बैग डाले और फिर इसमें चीनी और गर्म दूध डाले, मिक्स करे और सर्व करे।
- आप इसमें अपने हिसाब से कम या ज्यादा दूध डाल सकते है।
- आप इसमें अपने हिसाब से कम या ज्यादा चीनी डाल सकते है।
- आप इसमें चीनी की जगह शहद डाल सकते है।
- अगर आप Mint Tea में दूध नही डाल रहे तो आप चीनी की जगह गुड डाल सकते है।