आज की रेसिपी है तिब्बत का एक मशहूर डिश मोमोस,जिसे बहुत सारी सब्जियों को मिलाकर मैदे की छोटी सी रोटी में लपेटकर भाप में पकाया जाता है या तेल में तला जाता है और फिर तीखी चटनियो के साथ सर्व किया जाता है। पहले ये सिर्फ उत्तर भारत में पसंद किया जाता था लेकिन अब धीरे धीरे पूरा देश इसका दीवाना होता जा रहा है। जिसने भी एक बार खाया है वो इस डिश को बार बार खाने की इच्छा करता है। इसी टेस्टी भाप में पके मोमोस की रेसिपी आज हम लेकर आए है।
मोमोस की लोकप्रियता
मोमोस एक लोकप्रिय डिश है जो ज्यादातर उत्तर भारत में प्रसिद्द है। उत्तर भारत के कई शहरों जैसे दिल्ली में मोमोस का क्रेज सबसे ज्यादा है। जो लोग कभी कभी दिल्ली घूमने जाए है वो मोमोस को जरुर खाते है। बड़े शहरों में तो कई नेपाली और चायनीज लोग मोमोस को बनाते और बेचते हुए मिल जाएगे। उनके हाथो का मोमोस जो एक बार खा ले और बार बार उनके हाथ के मोमोस खाने पहुंच जाते है। बड़े तो बड़े बच्चे भी मोमोस के दीवाने होते है। वे इस तीखे मोमोस को खाना बहुत पसंद करते है।
मोमोस का स्वाद और फ्लेवर
मोमोस एक स्वादिष्ट, सॉफ्ट और बेहद तीखा और गर्म डिश है जिसे खाते खाते लोगो के आँखों में आंसू आने लगते है फिर भी खाते जाते है। बच्चे जो घर पर बिलकुल तीखी सब्जी नही खा पाते वो भी तीखे और गर्म मोमोस को लगातार खाते जाते है। इसके साथ कई तरह की चटनियाँ सर्व की जाती है जैसे मेयोनीज़ की चटनी, नारियल की चटनी और लाल मिर्ची की तीखी चटनी। आप मोमोस को एक पोपुलर स्ट्रीट फ़ूड कह सकते है।
मोमोस की खासियत
मोमोस की खासियत है उसका टेस्टी होना और बेहद तीखा होना। मोमोस को गरमागरम ही परोसा जाता है। ठंडा होने पर इसे खाने में मजा नही आता। Momos Recipe तो आसान है लेकिन इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है। कुछ शहरों में मोमोस स्टीम करके बेचते है और कुछ शहरों में मोमोस को पहले थोडा सा फ्राई करके फिर खाया जाता है। मोमोस देखने में भी काफी आकर्षित लगते है। इसको बनाने के लिए बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है और इसमें ढ़ेर सारी सब्जियां डाली जाती है जिस वजह से बहुत टेस्टी हो जाता है। कुछ लोग तो इसमें सब्जी की फिलिंग की जगह चिकन की फिलिंग का इस्तेमाल करते है।
मोमोस को सर्व कैसे करे
मोमोस को आप तीखी लाल मिर्च की चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
मोमोस को आप मेयोजीज के साथ सर्व कर सकते है।
मोमोस को स्टीम करके और तलकर सर्व किया जाता है।
मोमोस गरमागरम सर्व किया जाता है।
मोमोस को आप शाम के नाश्ते में सर्व कर सकते है।
मोमोस (Momos) बनाने की विधि हिंदी में
मोमोस का परिचय
मोमोस एक प्रसिद्ध तिब्बती डिश है जिसके दीवाने सिर्फ उत्तर भारत में नही धीरे धीरे पूरे देश में फैलते जा रहे है। इसके सबसे ज्यादा दीवाने तो चटोरे बच्चे और महिलाएं है। आपको मोमोस के स्टाल पर सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे ही चटकारे लगाते हुए खाते हुए मिलेगे। आज मैं इसी टेस्टी और स्टीम में पके Momos Recipe लेके आई हूँ। इसे बनाना बहुत आसान है। आप जब चाहे घर पर बनाए और खा ले।
Ingredients for मोमोस (Momos)
- मैदा – 1 कप
- तेल – 1/2 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- पानी – 3 टेबल स्पून
- बारीक कटी गाजर – 1/2 कप
- बारीक कटी पत्तागोभी – 1/2 कप
- बारीक कटी शिमला मिर्च – 1/4 कप
- बारीक कटी फ्रेंच बीन्स – 1/3 कप
- बारीक कटा हरा प्याज – 2 प्याज
- बारीक कटी लहसुन – 4 कलियाँ
- सोया सॉस – 1.5 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- तेल – 1 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make मोमोस (Momos)
-
एक बाउल में मैदा छाने और उसमे स्वादानुसार नमक और तेल डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब धीरे धीरे पानी डाले और सख्त आटा गूँथ ले।
-
अब आटे पर सूती कपड़ा लपेटे और आधे घंटे के लिए रख दे।
-
अब गाजर, पतागोभी,शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स और हरा प्याज को बारीक काट ले।
-
अब एक मोटे तले वाला बर्तन ले और उसमे 1 टी स्पून तेल डाले और गर्म करे।
-
अब इसमें बारीक कटी लहसुन डाले और भूने।
-
दो से तीन सेकंड्स के बाद इसमें बारीक कटा हर प्याज डाले और भूने।
-
अब थोड़ी देर बाद इसमें सभी बारीक कटी सब्जियां डाले और तेल आंच पर भूने। अगर आपका मोटे तले वाला बर्तन है तो तेज आंच पर भूने और अगर पतले तले वाला बर्तन है तो इसे कम आंच पर भूने।
-
थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिलाते हुए भूने।
-
अब 2 से 3 मिनट बाद आंच बंद करे। अब इसमें हर प्याज के बच्चे हुए पत्तो को बारीक काटकर डाले और मिक्स करे।
-
अब सब्जियों को थोडा सा चख ले, अगर नमक और मसाले कम लग रहे है तो थोडा सा नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दे।
-
अब आटे में से कपड़ा हटा ले और आटे को दो भागो में बाँट दे।
-
अब दोनों हिस्सों में से लम्बे लम्बे लकड़ी के तने जैसा बना ले।
-
अब इस लम्बे रोल में से बराबर आकार के छोटे छोटे टुकड़े काट ले।
-
अब इन टुकडो से छोटे छोटे गोले बनाए और गीले सूती कपडे से ढक दे।
-
अब एक गोला ले, थोडा सा सूखा मैदा लगा ले और चकले की मदद से छोटी सी पूरी जितना बेल ले। रोटी बीच से पतली और साइड से मोटी होनी चाहिए।
-
अब सब्जियों के तैयार मिश्रण में से एक चम्मच मिश्रण इस पूरी के बीच में डाले।
-
अब पूरी के एक किनारे से पूरी को उठा ले और छोटी छोटी प्लेट्स बनाते जाए और जैसे ही सभी किनारे पर प्लेट्स बन जाए और एक तरफ आ जाए तब इसका मुंह बीच से बंद कर दे।
-
इसी तरह सभी कच्चे मोमोस तैयार करे।
-
अब इन सभी तैयार कच्चे मोमोस के ऊपर गीला सूती कपडा डाल दे।
-
अब स्टीमर में पानी डाले और उबालने रखे।
-
जब पानी उबल जाए इडली के सांचो में हल्का सा तेल लगा ले और इन तैयार मोमोस को उसमे रखे। एक बात का ध्यान रखे मोमोस आपस में टच नही होने चाहिए। सभी के बीच डिस्टेंस होना चाहिए।
-
अब स्टीमर का ढक्कन लगा दे और मोमोस को भाप में पकने दे।
-
मोमोस को ज्यादा देर तक स्टीम नही करे वरना मोमोस सूखे सूखे हो जाएगे।
-
अब ढक्कन हटाकर मोमोस को टच करके देखे कहीं मोमोस चिपचिपे तो नही।
-
जब मोमोस थोड़े से ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी हो जाए और टच करके पर चिपचिपे नही लगे इसका अर्थ है मोमोस अच्छे से पक गए है।
-
मोमोस को पकाने में अलग अलग समय लगता है। ये मोमोस की मोटाई, स्टीमर पर और कितनी आंच पर बन रहा है इस बात पर निर्भर करता है।
-
जब मोमोस पक जाए चिमटे की मदद से मोमोस प्लेट में निकाल ले, उसके ऊपर बारीक कटा हरा प्याज डाले और गरमागरम मोमोस लाल तीखी चटनी के साथ परोसे।
Notes
-
अगर आप मोमोस कुकर में बना रहे है तो कुकर के अन्दर पहले 2 कप पानी डालना और उसे उबालना न भूले।
-
कुकर के अन्दर मोमोस रखने के लिए स्टैंड रखे और उसके ऊपर एक बर्तन में हल्का सा तेल लगाए और उसमे कच्चे मोमोस रखे ताकि वो स्टीम हो सके।
-
जब भी मोमोस को स्टीम देने के आप कुकर के अन्दर डालो तो इस बाद का ध्यान रखे कि मोमोस एक दूसरे से अलग होने चाहिए।
-
मोमोस को स्टीम देने से पहले सीटी निकाल ले। अब 5 मिनट तक मोमोस को भाप में पका ले।
-
पानी मोमोस को छूना नही चाहिए।
आज ही इस टेस्टी मोमोस को बनाए और इसको खाने का आनन्द उठाए।