आज की रेसिपी है अनियन के पकोड़े। Onion Pakoda Recipe नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया, हैं ना। ये होते ही है इतने स्वादिष्ट कि किसी को ललचाने के लिए इसका नाम ही काफी है। अनियन के पकोड़ो को महाराष्ट में कांदा भाजी भी कहा जाता है क्योकि इसमें कांदा यानि अनियन डलती है। आपको हर घर में अनियन के पकोड़े के दीवाने मिल जाएगे। सभी इसके इतने दीवाने होते है कि अनियन के पकोड़े सामने आते ही सभी काम छोडकर पकोड़े खाने बैठ जाते है।
अनियन के पकोड़े की लोकप्रियता
भारत में पकोड़े वो स्नैक है जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और बनाया जाता है। बारिश के मौसम में तो जैसे पकोड़ो की बाढ़ आ जाती है। हर कोई चाय के साथ पकोड़े बनाता है। इस मौसम में चाय बिना पकोड़े के अधूरी लगती है और अगर वो पकोड़े अनियन के हो तो क्या कहना। अनियन के पकोड़े के स्टाल आपको हर शहर और हर बाज़ार और हर रेस्टोरेंट में मिलेगे। कुछ रेस्टोरेंट तो सिर्फ चाय और पकोड़े ही बेचते है। खासकर महाराष्ट्र में कांदा पकोड़ा बहुत मशहूर है।
अनियन के पकोड़े का स्वाद और फ्लेवर
अनियन के पकोड़े नमकीन, क्रिस्पी और बेहद लाजवाब होते है। अनियन के पकोड़ो का स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चे भी इसे बहुत चाव से खा जाते है। बच्चे सब्जियों में से या डिश में से अनियन निकालकर खाते है लेकिन इसमें वो इसमें डली अनियन नही निकालते और अनियन के पकोड़ो की पूरी प्लेट खाली कर देते है।
अनियन के पकोड़ो की खासियत
अनियन के पकोड़े स्ट्रीट फ़ूड है जिसे बेसन और हरी मिर्च को मिलाकर बनाया जाता है और हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व किए जाता है। इस Onion Pakoda Recipe बहुत आसान है और इसको बनाने के लिए सिर्फ कुछ ही चीजो की जरुरत होती है जैसे बेसन, अनियन, हरी मिर्च और नमक। आप जब चाहे इन पकोड़ो को बना सकते है। साल में कभी भी बना सकते है। इस डिश को घर के सभी लोग पसंद करके है। डाइट करने वालो के सामने अनियन के पकोड़े रख दो वो भी इसे खाए बिना नही रह पाएगे।
अनियन के पकोड़े को सर्व कैसे करे
- अनियन के पकोड़े को आप हरी चटनी के साथ सर्व करे।
- अनियन के पकोड़े को आप टोमेटो सॉस के साथ सर्व करे।
- शाम की चाय के साथ अनियन के पकोड़े सबसे ज्यादा परोसे जाते है।
- घर पर मेहमान आने वाले हो तो उनके लिए अनियन के पकोड़े बनाए और सर्व करे।
- अनियन के पकोड़े गरम गरम ही अच्छे लगते है।
अनियन के पकोड़े (Onion Pakoda) बनाने की विधि हिंदी में
भारत वर्ष में पकोड़ो को किसी परिचय की जरुरत नही है। ये वो स्नैक है जो हर घर में हर हफ्ते खासकर सन्डे को जरुर बनता है। वैसे तो पकोड़े कई तरीके के बनाए जाते है लेकिन सबसे आसान तरीका अनियन के पकोड़े का होता है। बस घर में अनियन और बेसन हो, इस डिश को बनाया जा सकता है। आज तक अपने घर पर जिस तरीके से अनियन के पकोड़े बनाए है, हमारा तरीका उससे थोडा सा अलग है। हमने अनियन को पहले मेरिनेट करके रखा है फिर थोड़ी देर बाद घोल तैयार किया है।
Ingredients for अनियन के पकोड़े (Onion Pakoda)
- बड़े अनियन – 2
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 2
- हरा धनियाँ – 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला पाउडर – 1/2 टी स्पून
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- अजवाइन – 1 टी स्पून
- हींग – 1 चुटकी
- तेल
- पानी
- स्वादानुसार नमक
How to Make अनियन के पकोड़े (Onion Pakoda)
-
सबसे पहले अनियन को बिल्कुल पतला और लम्बा काट ले।
-
हरी मिर्च को धो ले और फिर बारीक काट ले।
-
हरा धनियाँ अच्छे से धो ले और फिर बारीक काट ले।
-
अब एक बाउल में बारीक और पलती कटी अनियन डाले।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाले।
-
अब इसमें बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इसमें अजवाइन, हींग, हल्दी और नमक डाले।
-
अब इन सभी चीजो को अच्छे से मिक्स करके रखे और ढक्कन लगाकर 10 से 15 मिनट रख दे।
-
15 मिनट बाद अनियन ने अपना पानी छोड़ा होगा।
-
अब इसमें जरुरत के हिसाब से बेसन डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें उतना ही पानी मिलाए जिससे गाढ़ा घोल बन जाए, बहुत ज्यादा गाढ़ा भी नही।
-
अब मिक्सचर को अच्छे से मिला ले ताकि अच्छा सा पकोड़े का बैटर तैयार हो जाए।
-
अब पैन में तेल डाले और गरम करने रखे।
-
जब तेल गरम हो जाए पकोड़े के घोल में से थोडा थोडा सा बैटर ले और डालते जाए।
-
पैन में जितने आसानी से आ सकते उतने ही पकोड़े डाले, वरना सभी पकोड़े आपस में चिपक जाएंगे।
-
फिर बड़ी छलनी की मदद से पकोड़े को पलट पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक तले।
-
अब अनियन के पकोड़े को टिश्यू या न्यू पेपर बिछी प्लेट में निकाल ले ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
-
अब इन टेस्टी अनियन के पकोड़ो को हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे।
Notes
- अनियन के पकोड़े का घोल पतला नही होना चाहिए।
- घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा भी नही होना चाहिए। मध्यम गाढ़ा होना चाहिए।
- अनियन को पहले मेरिनेट करके रखने से अनियन अपना रस छोड़ता है इसलिए बेसन डालने के बाद घोल तैयार करने के लिए ज्यादा पानी डालना नही पड़ता।
- आप चाहे तो पकोड़ो को बेक भी कर सकते है।
- अनियन को बिलकुल पतला काटना जरुरी है क्योकि पतले अनियन आसानी से पक जाएगे। अगर आप अनियन मोटा मोटा काट लेते है तो पकोड़े तो बन जाते है लेकिन अनियन कच्ची रह जाती है।
- आप पकोड़ो को फुलाने के लिए इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते है।
- अनियन के पकोड़ो के घोल में थोडा सा तेल डाले ताकि जब आप पकोड़े तले, पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बने और तेल भी कम सोके।
- पकोड़ो को तलने के लिए हमेशा सही आंच होनी चाहिए। अगर कम आंच पर तलेगे तो पकोड़े तेल चूस लेंगे और अगर तेज आंच पर बनाएंगे तो पकोड़े ऊपर से बन जाएगे और अन्दर से कच्चे रह जाएगे।
- आप चाहे तो पकोड़े के घोल में चावल का आटा भी मिला सकते है इससे पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बनेगे।
- पकोड़ो में हींग जरुर डाले ताकि पकोड़े खाने के बाद आसानी से हजम हो जाए।
- आप इसमें सौफ भी डाल सकते है।
इतनी टेस्टी और आसान Onion Pakoda Recipe जानने के बाद बिलकुल देर न करे और टेस्टी अनियन के पकोड़े, जिसे हम प्याज के पकोड़े भी कहते है, बना ले।