दोस्तों आपने कई प्रकार के रायते खाए होंगे जैसे बूंदी का रायता, खीरे का रायता और Onion Raita। आज हम अनियन के रायते की रेसिपी सीखने वाले है। आपको ये रायता सीखना चाहिए क्योकि गर्मी के मौसम में अनियन रायता आपको गर्मी में चल रही लू से बचा सकता है।
अनियन रायता की लोकप्रियता
भारत में गर्मी के मौसम में खाने में दही या रायता जरूर शामिल किया जाता है। इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है। गर्मियों के मौसम में अनियन रायता को जरुर बनाना चाहिए, क्योकि प्याज में हमे लू से बचाने के गुण होते है।
अनियन रायता का स्वाद और फ्लेवर
Onion Raita बेहद स्वादिष्ट और लजीज होता है। इस रायते में पुदीना को बारीक काट कर डाला जाता है जिससे उसका फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है। आखिर में इसमें जीरा डाला जाता है जिससे उसके फ्लेवर और स्वाद में चार चाँद लग जाते है।
अनियन रायता की खासियत
अनियन के रायते की खासियत है उसका स्वाद और क्रीमी टेक्सचर। अनियन के रायता बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस रायते को बनाने के लिए बहुत ही कम समय की जरूरत पड़ती है। मात्र 10 मिनट में आपका यह रास्ता तैयार हो जाता है। रायता का मजा आप सालभर उठा सकते हैं क्योकि इसे बनाने के लिए जिन चीजो की जरुरत पड़ती है जैसे अनियन और दही वो आसानी से सालभर बाजार में मिल जाता है। घर पर आए मेहमानों को बाकी डिशेस के साथ अनियन रायता जरुर सर्व करे, उनको बहुत पसंद आएगा। अनियन रायता बच्चे तो ज्यादा पसंद नहीं करते लेकिन बड़े लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि प्यास खाना गर्मियों के मौसम में कितना जरूरी होता है। हमें अनियन रायता रोज खाना चाहिए क्योंकि अनियन ही वह चीज है जो हमें गर्मी में चल रही गरम हवा के प्रकोप से बचा सकती है , इसलिए अनियन के रायते को अपने रोज के मेनू में जरूर शामिल करें।
अनियन रायता सर्व कैसे करें
- Onion Raita ठंडा ठंडा सर्व करें।
- अनियन रायता दोपहर के खाने के साथ सर्व करें।
- घर पर आए मेहमानों को बाकी डिशेस के साथ अनियन रायता सर्व करें।
- सर्व करते समय अनियन के रायते के ऊपर पर बारीक कटा हरा धनिया डालें, रायता बहुत सुंदर लगेगा।
अनियन रायता के फायदे
ये रायता अनियन और दही से बनता है और ये दोनों सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में अनियन खाने के बहुत फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों में अनियन से होने वाले फायदे के बारे में-
- जिनके पेट में कीड़े होते हैं उन्हें अनियन का सेवन रोज करना चाहिए। अनियन के रस को अगर शहद में मिलाकर पिया जाए तो पेट के कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है।
- सिर दर्द को दूर करने के लिए अनियन को पीसकर सिर पर लगाए, दर्द से आराम मिलेगा।
- पानी के लिए पैरों के तलवों पर अनियन पीसकर लगाए आराम आएगा।
- जिनको पेशाब में जलन होती है उन्हें अनियन का काढ़ा पीना चाहिए।
- सिर में जुओं की परेशानी हो तो अनियन का रस बालों की जड़ों पर लगाए जुएँ मर जाएगी।
- जिनको बालों में रूसी की शिकायत हो उन्हें अनियन का रस बालों की जड़ों पर लगाना चाहिए। इससे जल्दी ही रूसी दूर हो जाएगी।
- अनियन का रस का इस्तेमाल करने से मासिक धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है।
- जिन लोगो को अपच की परेशानी हो उन्हें अनियन के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पी लेना चाहिए।
- अनियन का रस बालों की जड़ों पर लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
- अनियन का रस पेट से संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
- जुकाम होने पर अनियन के रस को सूँघ है आपको आराम आएगा।
- अनियन का रस कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
- जिन्हें नींद न आने की परेशानी है उन्हें अनियन खाना चाहिए।
- जिन्हें हाथों और पैरों में जलन होती है उन्हें सरसों के तेल में अनियन का रस मिलाकर लगाना चाहिए इससे उनको आराम आएगा
- मस्सों पर अनियन का रस लगाया जाए, मस्से धीरे धीरे हट जाएगे।
अनियन रायता रेसिपी (Onion Raita Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
Onion Raita Recipe in Hindi (अनियन रायता)
अनियन रायता एक टेस्टी और हेल्दी रायता है जिसको आज हम बनाना सीखने वाले है। इसे बनाना बहुत आसान है। मुझे पूरा भरोसा है अगर आप एक बार ये रायता बनाकर चखेगे, ये आपको इतना टेस्टी लगेगा कि आप इसे रोज दोपहर के खाने में बनाना चाहेगे। ये हेल्दी रायता आपके सभी घरवाले बड़े चाव से खाएंगे और आपकी तारीफ़ भी करेगे। अगर आप भी उन्हें खुश करना चाहते है, तो आज ही अनियन रायता बनाए और उनको सर्व करे।
Ingredients for अनियन रायता रेसिपी (Onion Raita Recipe)
- दही – ½ कप
- पानी – ¼ कप
- अनियन - 1
- हरी मिर्च - 1
- हरा धनियाँ - 2 टेबलस्पून
- पुदीना - 2 टेबलस्पून
- स्वादानुसार नमक
- जीरा पाउडर - ½ टी स्पून
How to Make अनियन रायता रेसिपी (Onion Raita Recipe)
-
सबसे पहले अनियन को छीले और पतला लंबा काट ले।
-
अब हरी मिर्च को धोकर बारीक काट ले।
-
अब पुदीना को धो ले और बारीक काट ले।
-
अब हरा धनियाँ को धो लें और बारीक काट ले।
-
आप एक बड़े बाउल में आधा कप दही डालें।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून चम्मच जीरा पाउडर डालें।
-
अब स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब इस पूरे मिश्रण अच्छे से मिक्स करें।
-
अब अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
-
अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें।
-
अब इसमें बारीक कटा पुदीना डालें।
-
अब इस पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
-
आपका टेस्टी Onion Raita तैयार है। अब इस ब्याज के रायते को बाकी टेस्टी डिशेस जैसे पालक पनीर, भिन्डी मसाला के साथ परोसे। इस टेस्टी रायते को मेहमानों को सर्व करके उन्हें इम्प्रेस करे।