आज हम पालक का सूप बनाना सीखने वाले हैं। पालक का सूप एक पौष्टक सूप है जिसको आप आसानी से जब मन हो बना सकते है। घर पर आप आसानी से सूप बना सकते है क्योकि इसको बनाने में लगने वाला सामान घर में लगभग हमेशा उपलब्ध रहता है। इसको बनाने में ज्यादा वक्त भी नही चाहिए, बस 20 से 25 मिनट ही काफी होते हैं। इसको बनाने में क्रीम भी लगता है पर क्रीम न हो तो कोई बात नही, इसके बदले में दूध डाला जा सकता है।
इस व्यंजन की लोकप्रियता
पालक वो हरी सब्जी है जिसके गुणों से हर कोई वाकिफ है। हर कोई जानता है रोज में पालक का सूप लेना या हफ्ते में दो से तीन बार पालक का सूप लेने से सेहत में कितना सुधार आता है। ये क्रीमी पालक सूप हर मेनू में होता है क्योकि ये हर किसी को पसंद आता है। स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर पालक सूप सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में प्रख्यात है।
सूप का स्वाद और फ्लेवर
पालक का सूप का स्वाद क्रीमी और हल्का सा तीखा होता है। शानदार स्वाद लिए ये पालक का सूप शाम के नाश्ते में या जब भी हल्की भूख लगे उसके लिए बिलकुल उपयुक है।
इस डिश की खासियत
पालक का सूप तो खासियतो की खान है। नियमित रूप से खाके आप कई बीमारियों से बचे रह सकते है। शारीरिक रूप से कमजोर लोगो के लिए डॉक्टर पालक का सूप पीने की सलाह देते है। पालक के सूप के नियमित सेवन से हम हमारे शरीर से कौलेस्टेरोल और चर्बी को कम कर सकते है। पालक का सूप आयरन, मैंगनीज,विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E और ऐसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में तो इसका रोज में बनना चाहिए क्योकि पालक सर्दियों में बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है।
सर्व कैसे करे और इससे सम्बंधित उपयोगी सुझाव
पालक का सूप आप शाम के वक्त या दिन में किसी भी वक्त गार्लिक ब्रेड के साथ ले सकते है। इसे आप भोजन से पहले ले ताकि आप को भोजन ज्यादा न खाना पडे और आपको रोज में पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ भी मिलते रहे। मेहमानों के लिए आप पालक का सूप बनाने वाले हैं तो उसके ऊपर सजावट के लिए ताज़ी क्रीम जरुर डाले। अगर प्याज और टमाटर का स्वाद आपको बेहद पसंद है तो आप वो भी डाल सकते है। आपको चीनी पसंद नही तो नही डाले, पर हम सुझाव देंगे कि आप डाले। चीनी डालने से सूप का रंग गहरा हरा रंग भी बना रहता है।
पालक का सूप रेसिपी (Palak Soup Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
पालक सूप का परिचय
पौष्टिकता से भरपूर पालक से बना पालक का सूप आप जब मन चाहे बना सकते है। इस सूप को बनाने में मात्र 25 मिनट लगते है जो काफी कम है। इस स्वाद और सेहत से लाजवाब पालक का सूप जो भी पीता है उसको जरुर पसंद आता है। ये सूप उन लोगो के मेनू में जरुर शामिल होता है जो डाइटिंग कर रहे है और अपना वजन कम करना चाहते है।
Ingredients for पालक का सूप रेसिपी (Palak Soup Recipe)
- 250 ग्राम पालक
- 2 टमाटर
- 1/2 इंच अदरक का लम्बा टुकड़ा
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/4 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
- ½ नीबू
- 1-2 टेबल स्पून मक्खन
- 2 टेबल स्पून क्रीम
- बारीक कटा हरा धनियां
How to Make पालक का सूप रेसिपी (Palak Soup Recipe)
-
सबसे पहले पालक को साफ करे, डंठल अलग करे।
-
अब पालक को तीन से चार पानी से धो ले और बारीक काट ले।
-
टमाटर को धो ले और बारीक काट ले।
-
अदरक धो ले और छीलकर बारीक काट ले।
-
एक बर्तन ले, उसमें पालक डाले और फिर उसमें बारीक कटा टमाटर और अदरक दाल दे।
-
अब इसमें पानी डाले,करीबन एक कप और उबालने रख दे।
-
3 से 4 मिनट बाद आंच से उतार ले और उबली पालक को ठंडा होने दे।
-
जब पालक, टमाटर और अदरक का मिश्रण ठंडा हो जाए इसे मिक्सी में डाले और बारीक पीस ले।
-
अब पिसे पालक के मिश्रण में पानी डाले करीबन 3 कप और अच्छे से मिला ले।
-
अब इस मिश्रण को छलनी से छान ले।
-
अब जिस बर्तन में सूप छाना है उसे गैस पर रखे और गैस चालू कर दे।
-
अब इसमें काला नमक, सादा नमक और काली मिर्च पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इस मिश्रण को तीन से चार मिनट तक उबाले और पकने दे।
-
अब पालक के सूप को आंच से उतार ले और इसमें नीम्बू का रस और मक्खन मिला दे।
-
टेस्टी और गरमगरम पालक का सूप तैयार है।
-
इसे बाउल में निकाले, ऊपर से बारीक कटा धनियाँ और क्रीम डाले।
Notes
मुझे पूरा भरोसा है Palak Soup In Hindi आपको समझ आ गई होगी और आप जल्द ही इसे घर पर बनाने वाले हैं। कैसी बनी हमे कमेंट करके जरुर बताइएगा।