रगडा पेटिस मुंबई की स्पेशल डिशेस में से एक है। मुंबई में आपको इसके स्टाल हर जगह दिखाई दे जाएगे। ये है तो मुंबई की स्पेशल डिश लेकिन इसे पसंद करने वाले पूरे भारत में है। जिन लोगो को स्पाइसी और चटपटी चीजे खाना पसंद है उनकी फेवरेट डिशेस की लिस्ट में Ragda Pattice जरुर शामिल होता है। अगर आप भी उन लोगो में से है तो आपको ये पोस्ट जरुर पढनी चाहिए।
रगडा पेटिस का स्वाद और फ्लेवर
Ragda Pattice खट्टा, मीठा, मसालेदार और चटपटा स्नैक है। इस स्नैक का मजा इसमें डली चटनियो और मसालों की वजह से होता है।
रगड़ा पेटिस रेसिपी (Ragda Pattice Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
पंजाब की ये स्पेशल डिश सिर्फ उत्तर भारत में ही नही बल्कि पूरे भारत में बहुत पसंद की जाती है। सभी इसके स्वाद के दीवाने होते है खासकर महिलाएं। मार्किट में आपको स्टाल्स पर महिलाएं और बच्चे इस टेस्टी डिश का चटकारे लगाते और मजा लेते हुए दिखेंगे। मुझे पूरा भरोसा है हमारी रेसिपी के हिसाब से आप जो पेटिस बनाएगे वो एक्सपर्ट्स द्वारा बनाई गयी रगडा पेटिस से भी ज्यादा क्रिस्पी और मजेदार होगी। बस देर न करे और आज ही हमारी रेसिपी पढकर रगडा बना ले और सबको खिलाए।
Ingredients for रगड़ा पेटिस रेसिपी (Ragda Pattice Recipe)
- आलू – 4
- कॉर्न फ्लोर – 3
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- घी – 1 टेबल स्पून
- रगडा - 2 कप
- पुदीना और हरा धनियाँ की चटनी - 1/2 कप
- इमली की मीठी चटनी – 1/2 कप
- लाल चटनी – 1/4 कप
- दही – 1/2 कप
- प्याज – 1
- हरा धनियाँ – 1/2 कप
- टमाटर – 1
- पतली सेव – 1 कप
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- काला नमक
- भुना हुआ जीरा पाउडर
- नीम्बू का रस
- बारीक कटा कच्चा आम यानी केरी
How to Make रगड़ा पेटिस रेसिपी (Ragda Pattice Recipe)
-
सबसे पहले प्याज को छीले और बारीक काट ले।
-
हरा धनियाँ को धो ले और बारीक काट ले।
-
सबसे पहले आलू को धो ले और फिर इसे उबालने रखे ।
-
जब आलू उबाल जाए, उसको छीले और अच्छे से मैश कर ले।
-
अब इन आलू को रुम टेम्परेचर तक आने तक ठंडा होने दे।
-
अब मैश किए आलू में स्वादानुसार नमक और कॉर्न फ्लोर डाले।
-
अब इस लाल मिर्च पाउडर डाले।
-
अब इस पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे।
-
अब इस मिश्रण में से थोडा सा चखकर देखे, अगर नमक कम लगे तो थोडा और मिला ले।
-
अगर आपको मिश्रण नर्म लग रहा है तो आप इसमें थोडा और कॉर्न फ्लोर मिला ले।
-
अब इस मिश्रण में से मध्यम आकर के बॉल्स बना ले और उसको अपनी हथेली की मदद से पेटिस जितना चपटा कर ले।
-
अब गैस पर पैन रखे और उसमे शैलो फ्राई जितना तेल डाले और गरम करे।
-
जब तेल गरम हो जाए इसमें एक एक करके पेटिस डाले और तल ले।
-
जब नीचे से पेटिस हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे चम्मच की मदद से पलटे और दूसरी तरफ से भी हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले।
-
अब फिर से पेटिस को पलटे और गोल्डन ब्राउन होने तक तले और फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले।
-
जब पेटिस क्रिस्पी हो जाए और कलर बदलकर गोल्डन ब्राउन हो जाए इसे टिश्यू बिछी प्लेट में निकाल ले।
-
अब अपने सामने सभी चीजे जैसे रगडा पेटिस, इमली की मीठी चटनी, पुदीना और हरा धनियाँ की चटनी, बारीक़ कटे प्याज, बारीक कटा हरा धनियाँ,पतली सेव,भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला पाउडर और काला नमक तैयार रखे।
-
अब हम रगडा पेटिस सेट करेंगे
-
अब एक प्लेट में दो पेटिस रखे।
-
अब इसके ऊपर रगडा डाले।
-
अब इसके ऊपर मीठी इमली की चटनी डाले।
-
अब इसके ऊपर बारीक कटा प्याज डाले।
-
अब इसके ऊपर हरी चटनी डाले।
-
अब इसके ऊपर बारीक कटी प्याज डाले।
-
अब इसके ऊपर भुना हुआ जीरा पाउडर डाले।
-
बी इसके ऊपर जरा सा काला नमक और चाट मसाला छिडके।
-
अब इसके ऊपर नीम्बू का रस डाले।
-
अब आखिर में बारीक कटा हरा धनियाँ और पतली सेव डाले और गर्मागरम सर्व करे।
Notes
- Ragda Pattice में आप मसाले अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।
- जब आलू गरम हो तब आलू को मैश करे, गरम आलू आसानी से मैश हो जाते है। ठंडा होने के बाद ठीक से मैश नही होते।
- आलू में कॉर्न फ्लोर मिलाने से पहले ये जरुरी है कि आलू रूम टेम्परेचर जितना ठंडा हो जाए।
- रगडा पेटिस को शैलो फ्राई ही करे, डीप फ्राई नही करे।
- रगडा पेटिस तलने से पहले इमली की चटनी, हरी चटनी तैयार कर ले। प्याज और हरा धनियाँ भी पहले ही काटकर रखे और ऊपर से डलने वाले सभी मसाले पहले ही तैयार करके रखे।
- आप रगडा पेटिस को गरमागरम ही सर्व करे, ठन्डे होने के बाद इसको खाने का ज्यादा मजा नही आएगा।
- जब आपको खाना हो तब रगडा पेटिस तले और सेट करे।