रवा ढोकला एक मशहूर स्नैक है जिसे नाश्ते के समय खाया और खिलाया जाता है। इसे गुजरात की प्रमुख डिशेस में से एक माना जाता है। आज इसी टेस्टी और अदभुत स्वाद वाली डिश को आप सीखने वाले है। आपने पहले भी घर पर बनाया होगा, अगर स्पंजी और स्वादिष्ट बना तब तो बढिया है लेकिन अगर स्पंजी नही बनता, सॉफ्ट नही बनता और स्वाद भी अच्छा नही होता तो आपको ये रेसिपी जरुर पढनी चाहिए। इस रेसिपी को फॉलो करके जब आप रवा ढोकला बनाएगे तो कुछ ही मिनट में आपके सामने होगा टेस्टी, स्पंजी और सॉफ्ट रवा ढोकला। आप खुद के हाथो से बने से इस Rava Dhokla को खाकर खुद भी haहैरान हो जाएगी, ये सोचकर, क्या ये मैंने बनाया है? जी हाँ ये आपके हाथो का ही बना लजीज रवा ढोकला होगा।
रवा ढोकला की लोकप्रियता
रवा ढोकला एक प्रसिद्ध गुजराती है। इसे इंस्टेंट ढोकला भी कहा जाता है। कह सकते है ढोकला गुजरातियों की शान होता है लेकिन ये पूरे देश को बहुत प्यारा है। देश में लगभग हर व्यक्ति इसे खाना बहुत पसंद करता है। हर त्योहार पर ये डिश बनाई जाती है और बड़े प्यार से सभी को खिलाई जाती है। ये डिश धीरे धीरे विदेशो में भी मशहूर होता जा रही है। ये डिश इतनी मशहूर है कि हर पार्टी में एक स्टार्टर के रूप में सर्व की जाती है और पार्टी में स्नैक्स के सेक्शन में जरुर होती है।
रवा ढोकला का स्वाद और फ्लेवर
रवा ढोकला का स्वाद जबरदस्त होता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद सॉफ्ट भी होता है। इसमें चीनी भी डाली जाती है जिस वजह से इसमें थोड़ी सी मिठास होती है। इसमें करी पत्ता, हींग, राय और सफेद तिल का तड़का लगाया जाता है जिस वजह से इसका फ्लेवर और अरोमा गजब का हो जाता है। इसे जब इमली की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व किया जाता है तब इसे खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है।
रवा ढोकला की खासियत
रवा ढोकला की खासियत है इसका स्वाद और लाजवाब फ्लेवर। इस डिश की रेसिपी बहुत सिंपल है और इसे बनाने के बहुत कम समय की जरुरत पडती है इसलिए इसे इंस्टेंट ढोकला भी कहा जाता है। जब भी भूख लगे ये ढोकला बनाया जा सकता है। इस डिश को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ ही चीजो की जरुरत पड़ती है, जैसे रवा, इनो और रोज में इस्तेमाल होने वाले मसाले। ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है क्योकि इसे बनाने के लिए आपको कम तेल की जरुरत पड़ती है। इस डिश को बच्चे बहुत पसंद करते है इसलिए इसे आप उन्हें टिफ़िन में दे सकते है, वो इसे बड़े चाव से खाएगे और अपने दोस्तों को भी खिलाएगे। घर में भी सभी को रवा ढोकला पसंद आता है। ऐसी पसंद आने वाली डिश को जरुर बनाया जाना चाहिए।
रवा ढोकला कैसे सर्व करे
- Rava Dhokla को आप सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- रवा ढोकला को आप शाम के नाश्ते में भी सर्व कर सकते है।
- आप इसे बच्चो के टिफ़िन में डाल सकते है।
- इसे आप हरी चटनी और इमली के चटनी के साथ सर्व करे।
- आप इससे नारियल की चटनी के साथ खाए, आपको और आपके घर वालो को मजा जा जाएगा।
रवा ढोकला (Rava Dhokla) बनाने की विधि हिंदी में
रवा ढोकला एक ऐसी डिश है जिसका स्वाद लाजवाब है। इसे बनाने में कुछ ही मिनट लगते है और आपको इसे सीखने में भी कुछ ही मिनट लगेगे। इस इंस्टेंट ढोकला को आज ही बनाना सीखिए और अपनी फॅमिली और दोस्तों को इम्प्रेस कीजिए।
Ingredients for रवा ढोकला (Rava Dhokla)
- रवा - 2 कप
- हरी मिर्च – 1
- अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा
- स्वादानुसार नमक
- तेल - 1 टी स्पून
- चीनी – 1/2 टी स्पून
- हल्दी – 1 चुटकी
- नीम्बू का रस – 1 टेबल स्पून
- इनो – 1 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- राई – 1/2 टी स्पून
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- सफ़ेद तिल - 1 टी स्पून
- करी पत्ता – 10
- हींग – 1 चुटकी
- पानी
- तेल
- बारीक कटा हरा धनियाँ
- कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल – 1 टेबल स्पून
How to Make रवा ढोकला (Rava Dhokla)
-
हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना ले।
-
एक बड़े बाउल में सबसे पहले रवा डाले।
-
अब इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले।
-
अब इसमें 1/2 चम्मच नीम्बू का रस डाले।
-
अब इसमें आधा चम्मच चीनी डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब इसमें करीबन एक कप पानी डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर रख दे।
-
अब एक ढोकला वाले पैन में तेल लगाकर रखे।
-
अब स्टीमर में पानी डाले और उबालने रखे।
-
अब बाउल के ढक्कन को हटाकर बैटर को एक बार फेटे, ध्यान रखे घोल इडली के बैटर से थोडा गाढ़ा होना चाहिए।
-
अब इसमें इनो डाले और मिश्रण को अच्छे से फेटे, पर इतना ज्यादा भी न फेटे कि इनो की वजह से जो बुलबुले हो रहे है वो हट जाए।
-
अब इस तैयार मिश्रण को फटाफट तेल लगाकर रखे पैन में डाले।
-
घोल को पैन में हल्के से हिलाकर बराबर कर दे।
-
अब इस पैन को स्टीमर में डाले और ढक्कन लगा दे।
-
अब ढोकले को कम से कम 20 मिनट तक भाप में पकने दे।
-
20 मिनट बाद एक टूथपिक ले और ढोकले में गाढकर देखे, अगर टूथपिक साफ़ आ गई है तो इसका अर्थ है ढोकला अच्छे से पक गया है।
-
थोड़ी देर बाद तैयार ढोकले को चाकू की मदद से अपनी पसंद के आकार में काटे और एक प्लेट या बाउल में निकाल ले।
-
अब इसमें ऊपर हरा धनियाँ डाले।
-
अब इसके ऊपर कद्दूकस करा नारियल डाले।
-
अब एक छोटे पैन में तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें राई डाले और भूने।
-
जब राई तडकने लगे तब इसमें सफेद तिल, करी पत्ता और हींग डाले और भूने।
-
कुछ सेकंड्स के बाद आंच बंद करे और तडके में थोडा सा पानी डाले और इस तडके को रवा ढोकले के ऊपर अच्छे से फैलाते हुए डाले।
-
आपका टेस्टी रवा ढोकला तैयार है खाने और खिलाने के लिए।
Notes
-
अगर आपके पास इनो नही है तो आप इसकी जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते है।
-
जैसे ही आप घोल में इनो डाले घोल तो तुरंत फेटे और तेल लगे ढोकले के पैन में डाले और स्टीम करने रख दे।
-
Rava Dhokla को तेज आंच पर नही बल्कि मध्यम आंच पर स्टीम करे।
-
आप इसमें मिठास अगर बढ़ाना चाहे तो बड़ा सकते है।
-
आप चाहे तो तडके में हरी मिर्च को बीच में से लम्बा काटकर डाल सकते है।
-
अगर आपको मेरी तरह शिमला मिर्च का फ्लेवर पसंद है तो बारीक काटकर घोल में डाल दे।
-
आप इसमें बारीक कटी गाजर, बारीक कटी प्याज और हरे मटर के दाने भी डाल सकते है।
तो देर किस बात की, आज ही रेसिपी के हिसाब से घोल तैयार कीजिये और Rava Dhokla तैयार कर लीजिए।