आज की रेसिपी है Rava Idli की जिसे खाने के शौक़ीन इस पोस्ट को पढने वाला हर शख्स है। इडली दो तरीको से बनती है एक दाल और चावल से और एक रवा से। राइस इडली की तैयारी में बहुत समय लगता है क्योकि पहले चावल और दाल को रात को भिगोना पड़ता है, फिर सुबह इसे पीसना पड़ता है और फिर कुछ घंटो बाद इसे बनाया जाता है क्योकि इसमें खमीर उठाना जरुरी होता है लेकिन रवा इडली को बनाने के लिए आप ये सब करने की जरुरत नही है। इसमें खमीर उठाने के लिए घंटो भिगोना नही पड़ता। राइस इडली की बजाए रवा इडली बनाने में आपको मेहनत भी कम करनी पड़ती है और समय भी कम लगता है।
रवा इडली की लोकप्रियता
रवा इडली एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है जिसके स्वाद का दीवाना पूरा देश है। इसे इंस्टेंट इडली भी कहते है। आपको देश के हर रेस्टोरेंट में रवा इडली आसानी से खाने को मिल जाएगी। ज्यादातर हर पार्टी के मेनू में Rava Idli शामिल होती है।
रवा इडली का स्वाद और फ्लेवर
रवा इडली सॉफ्ट और बेहद स्वादिष्ट होती है। ये इडली कम तीखी होती है क्योकि इसमें सिर्फ थोड़ी सी हरी मिर्च डाली है। इसमें सूजी को भूनकर डाला जाता है, इसलिए ये काफी स्वादिष्ट बनती है। इसमें तले हुए काजू डालते है जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसको तड़का लगाने में जिन चीजो का इस्तेमाल होता है, जैसे राई, करी पत्ता और हींग इससे इसका अरोमा और फ्लेवर अतिउत्तम हो जाता है।
रवा इडली की खासियत
इसका बेमिसाल स्वाद और सॉफ्ट होना इसका प्लस पॉइंट है। इसे बनाने की रेसिपी बेहद सिंपल है और इसको बनाने के समय भी बहुत कम लगता है। Rava Idli बनाने के लिए बहुत कम तेल इस्तेमाल किया जाता है इसलिए ये सेहत के लिए बहुत पौष्टक होती है खासकर डाइटिंग करती महिलाओं के लिए ये बेस्ट है। इस डिश को बच्चे भी बढे चाव से खाते है। ये डिश उनके टिफिन के लिए भी बेस्ट है। स्कूल में इसे बच्चे खुश होकर खाते है और खुश होकर अपने दोस्तों को भी खिलाते है। इस डिश को बुजुर्ग भी काफी पसंद करते है, क्योकि ये सॉफ्ट होता है इसे खाने के लिए मजबूत दांतों की जरुरत नही पडती। घर पर आए मेहमानों को अगर आप ये टेस्टी डिश खिलाएगे तो वो जरुर खुश होंगे। इसे भाप में पकाया जाता है और इसमें मसाले भी काफी कम होते है इसलिए सेहत के लिए ये डिश अच्छी मानी जाती है। वैसे तो आपको बाज़ार में पहले से तैयार इडली के घोल मिल जाएगे लेकिन घर पर बनी रवा इडली ज्यादा अच्छी होती है क्योकि इसमें किसी तरफ के प्रिज़ेर्वेटिव नही होते। बाज़ार में मिलने वाले रेडी पैकेट में प्रिज़ेर्वेटिव होते है।
रवा इडली को सर्व कैसे करे
- Rava Idli को आप सांभर के साथ सर्व कर सकते है।
- रवा इडली को आप नारियल की हरी या सफेद चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- रवा इडली को आप सुबह के नाश्ते में या शाम के नाश्ते के समय सर्व कर सकते है।
- रवा इडली मूंगफली की चटनी के साथ भी सर्व की जा सकती है।
रवा इडली (Rava Idli) बनाने की विधि हिंदी में
रवा इडली जो है तो दक्षिण भारत की प्रमुख डिश लेकिन इसे पूरे देश के लोग बहुत पसंद करते है। आज इसी टेस्टी डिश को बनाना हम सीखने वाले है। आप भी रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट और टेस्टी इडली बनाना सीख जाएगे लेकिन इसके लिए आपको हमारी रेसिपी पढनी पड़ेगी और उसको अच्छे से फॉलो करना होगा।
Ingredients for रवा इडली (Rava Idli)
- रवा – 1 कप
- दही – 1/2 कप
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- पानी
- हर मिर्च - 1
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
- काजू – 10
- घी या तेल – 1+1 टी स्पून
- स्वादानुसार नमक
- राई
- चना दाल - 1 टी स्पून
- करी पत्ता – 10
- हींग – 1 चुटकी
How to Make रवा इडली (Rava Idli)
-
रवा इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन ले और उसमे घी या तेल डाले, करीबन 2 टेबल स्पून।
-
अब इसमें रवा डाले और हल्का सा रंग बदलने और खुशबु आने तक भूने।
-
रवा को भूनते वक्त चम्मच से लगातार चलाते रहे।
-
अब भुना हुआ रवा उस बाउल में निकाले जिसमे आप घोल तैयार करने वाले है।
-
अब उसी पैन में तेल डाले करीबन 1 टेबल स्पून और गरम करे।
-
अब इसमें काजू डाले और तल ले।
-
अब इन तले काजू को उस बाउल में डाले जिसमे भुना हुआ रवा रखा है।
-
अब उसी पैन में फिर से एक चम्मच तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें राई डाले और भूने।
-
जब राई तडकने लगे इसमें हींग, चना दाल और करी पत्ता डाले और भूने।
-
जब मसाला राई वाला मसाला भुन जाए इसे रवा वाले बाउल में डाल ले।
-
अब इसमें दही डाले।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक और स्वादानुसार नमक डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें थोडा थोडा पानी डाले और फेटते हुए बैटर तैयार करे। बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
-
अब बैटर को ढके और आधे घंटे के लिए साइड में रख दे।
-
अब आधे घंटे बाद ढक्कन हटा ले और देखे, अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें एक से दो टेबल स्पून पानी डाले और अच्छे से फेट ले।
-
अब स्टीमर या कुकर को में 1.5 कप पानी डाले और गरम करने रखे, पानी इडली के सांचे से कम होना चाहिए।
-
जब पानी गरम हो रहा हो बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाले और अच्छे से फेटे।
-
अब इडली के साँचो पर तेल लगाए और इस घोल में से एक एक चम्मच इडली में सांचे में भरे।
-
अब इस सांचे को स्टीमर में रखे और 10 से 15 मिनट मध्यम आंच पर पका ले।
-
10 मिनट बाद चेक करे, एक टूथपिक या चाकू को इडली में गाढ़कर देखे, अगर साफ़ बाहर आ गई तो इसका मतलब है इडली पक गई है।
-
अब चम्मच या चाकू की मदद से सांचो में से इडली निकाले और सर्विंग बाउल में डाले।
-
अब इन टेस्टी Rava Idli को सांभर या टेस्टी नारियल की चटनी के साथ परोसे।
Notes
-
इडली में घोल में बेकिंग सोडा की जगह इनो भी डाल सकते है।
-
आप इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा की जगह 1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा डाल सकते है।
-
आप चाहे तो आप इसमें मटर के दाने और बारीक कटी गाजर भी डाल सकते है।
मुझे भरोसा है आपको रवा इडली की रेसिपी समझ आ गई होगी और आप आज ही इसे बनाने वाले है। उम्मीद है आपकी रवा इडली भी रेस्टोरेंट जैसे टेस्टी और सॉफ्ट बनेगी।