उंधियू एक गुजरती डिश है जो बहुत सारी सब्जियों और मसालों को मिलाकर बनती है। इसका स्वाद बाकी सब्जियों से काफी अलग होता है और इसको बनाने का तरीका भी काफी अलग है। इस सब्जी को बनाके खाने का आनंद आप सर्दी के मौसम में ले सकते है।
उंधियू की लोकप्रियता
गुजरात की हर डिश पूरे देश में काफी लोकप्रिय है चाहे वो ढोकला हो, फाफड़े हो या उंधियू। उंधियू एक पारंपरिक गुजरती डिश है जो खासकर त्योहारों और ख़ास मौको पर बनाई जाती है जैसे दिवाली, मकर संक्राति, शादी। इस डिश का स्वाद हम सर्दियों में ज्यादा उठा सकते है क्योकि इस मौसम के कई सब्जियां मिलती है।ऐसा कहा जा सकता है कि उंधियू गुजरात की शान है।
उंधियू डिश की खासियत
इस डिश को गाँवों में मटको में बनाया जाता है। इसमें वो कई सारी सब्जियों में मसाले भरकर बनाते है। पहले वो लोग मटके के अन्दर केले के पत्ते बिछाते है और फिर उसके इसके तैयार करके रखी सब्जियों की पोटली डालते है। फिर इसके ऊपर आम के पत्ते बिछाते है और मटके को आटे की मदद से चारो तरफ से सील कर देते है। फिर जमीन के अन्दर वो गड्डा खोद के आग लगाते है और सील किये मटके को उस गड्डे में उल्टा करके कम आंच पर धीरे धीरे पकने देते है। एक से दो घंटे बाद वो मटका निकालते है और सब्जी गर्म गर्म सर्व करते है। पर आजकल इस सब्जी को हम घर पर गैस पर भी बना सकते है। घर पर उंधियू कैसे बनाते है हम इस पोस्ट में जानेगे।
उंधियू को कैसे सर्व किया जाता है और इसके लिए कुछ जरुरी सुझाव
- उंधियू के ऊपर चटनी डाली जाती है, फिर उसके ऊपर सेव डालके उसे पराठे, रोटी या पूरी के साथ सर्व किया जाता है।
- आप तेल अपने हिसाब से कम और ज्यादा कर सकते है। लेकिन गुजरात का मजा लेना हो तो ज्यादा तेल का इस्तेमाल करे।
- अगर आपको लहसुन पसंद है तो आप इसमें लहसुन या लहसुन का पेस्ट डाल सकते है।
आप इसमें अपनी पसंदानुसार सब्जियां डाल सकते है जैसे ग्वारफली, गोभी।
उंधियू रेसिपी (Undhiyu Recipe) बनाने की विधि हिंदी में
उंधियू का स्वाद और फ्लेवर
उंधियू खाने में लजीज होती है, इतनी लजीज कि आपको लगेगा कि आपने ऐसा स्वाद कभी चखा ही नही है। ये डिश दो तरीको से बनती है पर स्वाद दोनों का बेहतरीन होता है। मुठिया की वजह से इमसे क्रंच होता है और मेथी की वजह से स्वाद और बढ़ जाता है। इसमें डाले मसालो की वजह से खुशबु और फ्लेवर इतनी अच्छा होता है कि हर कोई पेट भरने के बाद भी खाता जाता है।
Ingredients for उंधियू रेसिपी (Undhiyu Recipe)
सब्जियां - उंधियू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम सेम फली
- 100 ग्राम छोटे बैगन
- 250 ग्राम छोटे आलू
- 150 ग्राम कच्चे केला
- 150 ग्राम शकरकन्द
- 100 ग्राम कंद(यम)
मसाले - उंधियू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 5 टेबल स्पून तेल
- 2 चुटकी हींग
- 1/2 छोटा चम्मच अजवायन
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार चीनी पाउडर
- 2 टेबल स्पून तिल
- 2 टेबल स्पून मूंगफली दाने
- 2 टेबल स्पून काजू
- 2 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 3 बारीक कटी हरी मिर्च
- बारीक कटा हरा धनियां
- 3 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ ताजा हरा नारियल
- 1 नीबू
मुठिया के लिए आवश्यक सामग्री
- 1/3 कप बेसन
- 1/3 कप गेहूं का आटा
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच से थोडा सा कम लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच से थोडा सा कम हल्दी पाउडर
- बारीक कटी आधा कप मेथी
- तेल
How to Make उंधियू रेसिपी (Undhiyu Recipe)
-
सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए।
-
अब हम सबसे पहले मुठिया बनाएगे।
-
मुठिया बनाने के लिए बेसन में सभी मसाले और करीबन ३ छोटे चम्मच तेल डाले और अच्छे से मिला दे और इसका पूरी के आटे से भी सक्त आटा गूँथ ले।
-
अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रखे दे।
-
अब इस मिश्रण से थोडा सा आटा ले और मुठ्ठी की मदद से एक लम्बा रोल बना ले।
-
इस पूरे मिश्रण से करीबन 12 मुट्ठे बनेगे।
-
अब गैस पर तेल रखे और गरम करे।
-
अब आंच को मध्यम करे और जो बेसन के रोल बनाए है वो तल ले।
-
जब मुट्ठे कुकुरे और ब्राउन हो जाए बाहर निकाल ले और प्लेट में रखे ले।
-
आपकी मुट्ठी अब बन के तैयार है।
अब हम उंधियू का मसाला बनाते है -
-
अब तिल, काजू और मूंगफली के दानो को भून ले और फिर ठंडा करके दरदरा पीस ले।
-
अदरक को कद्दूकस करके रखे।
-
हरी मिर्च और हरा धनियाँ को बारीक काट ले।
-
थोडा सा हरा धनियाँ अलग निकालके रखे ले।
-
अब एक प्लेट ले और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनियाँ और कद्दूकस अदरक डाले और मिला ले।
-
अब इस प्लेट में हल्दी, स्वादानुसार नमक, धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस नारियल, अमचुर पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब इसमें नीम्बू का रस डाले और मिक्स करे।
-
ऊंधियो का मसाला तैयार हो गया है।
अब आगे की विधि
-
अब यम यानि कंद ले और उसको छीलकर टुकडो में काट ले।
-
शकरकंद को भी छीले और छोटे छोटे टुकडो में काट ले।
-
अब पैन में तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें शकरकंद और यम के कटे टुकडो को डाले और क्रिस्पी और नरम होने तक तल ले।
-
केले के गोल टुकड़े काट ले, केले को छीले नही।
-
सेम्फली को लम्बे टुकडो में काटे और फिर उनको बीच से लम्बा काटे।
-
बैंगन को बीच से चीरा लगाए, यानि एक तरह से बैंगन जुडा होना चाहिए।
-
आलू को छीले और बीच से चीरा लगाए। आलू भी एक तरफ से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
-
अब बैंगन और आलू में जो मसाला तैयार किया था वो डाले और बाकी मसाले को यम, केले, शकरकंद और सेम्फली में डाले और अच्छे से मिला ले।
-
अब कुकर ले और उसमें करीबन 4 टेबल स्पून तेल डाले और गरम करे।
-
अब इसमें जरा सी अजवाइन,एक से दो चुटकी हींग और हल्दी डाले और भूने।
-
अब इसमें केले के टुकड़े, सेम्फली के टुकड़े और 1 कप से थोडा कम पानी डाले।
-
अब इसमें तले और मसाले से लिपटे यम, शकरकंद और केले डाले।
-
अब इसमें तैयार मुट्ठियाँ डाले।
-
फिर इसमें मसाला भरकर रखी बैगन और आलू डाले और कुकर को ढक्कन लगाके बंद कर दे।
-
अब उंधियू को कम आंच पर 15 मिनट पकने दे।
-
15 मिनट होने के बाद आंच बंद कर दे और कुकर की भाप निकाल के ढक्कन खोल दे।
-
अब उंधियू को बाउल में निकाले और उसके ऊपर हरा धनियाँ डाले।
आपका टेस्टी और लाजवाब ऊंधियो बनकर तैयार है।
Notes
आप इस UNDHIYU RECIPE IN HINDI को पढके ये डिश बनाए। इस रेसिपी के जादू से आप अपने दोस्तों को, अपने मेहमनो को बहुत इम्प्रेस कर सकती है। इस डिश को जब आप बना के परोसेंगी मेहमान खाए बिना और तारीफ़ किए नही रह पाएगे।