उपमा वो डिश है जो दक्षिण इंडिया में सबसे ज्यादा बनाई जाती है। इस जबरदस्त डिश की जबरदस्त रेसिपी को लेकर आज हम आपके सम्मुख आए है। इस डिश का आनंद आप साल में कभी भी ले सकते है क्योकि इसको बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वो आपको सालभर आसानी से बाजारों में मिल जाएगी। उपमा में आप चाहे तो अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते है जैसे मटर, शिमला मिर्च, आलू। अगर आप बच्चो के लिए बना रहे है तो इसमें सब्जियां न डाले क्योकि बच्चे सब्जियां देखकर इसे खाने से साफ़ मन कर देंगे क्योकि आजकल के बच्चे सब्जियां खाना पसंद नही करते।
उपमा की लोकप्रियता
उपमा एक लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश है। ये डिश भारत के हर क्षेत्र में नाश्ते के समय सर्व की जाती है। ये डिश आपको साउथ इंडियन शादियों में जरुर मिलती है लेकिन बाकि शादियों में उपमा नही होता। भारत के साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में उपमा जरुर मिलता है। साउथ इंडिया में तो हर चौराहे पर आपको उपमा खाने को मिल जाएगा।
उपमा का स्वाद और फ्लेवर
उपमा का स्वाद नमकीन और लाजवाब होता है। इसे सूजी से बनाया जाता है जो किसी भी चीज में डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है, और यहाँ तो पूरी डिश ही सूजी से बनाई जाती है। सूजी का स्वाद और फ्लेवर कुछ कुछ शहरों में अलग है क्योकि वो सूजी के अलावा कुछ अलग अलग चीजे डालते है। इसे राई और करी पत्ता का इस्तेमाल होता है जिसका फ्लेवर मुझे बहुत पसंद है, आपको भी होगा हैं ना। कुछ शहरों में इसके स्वाद में थोडा सा बदलाव लाने के लिए इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च भी डालते है। इसमें मूंगफली दाने डाले जाते है जिस वजह से उपमा को खाते समय थोडा सा क्रंच आ जाता है।
उपमा की खासियत
उपमा दक्षिण भारत का एक प्रमुख व्यंजन है। इस डिश का स्वाद और फ्लेवर इसका सबसे बढ़ा प्लस पॉइंट है। Upma Recipe इतनी आसान है कि आप इसे एक बार पढकर ही समझ जाएगे। इस डिश को बनाने के लिए आपको अपने बिजी दिनचर्या में से सिर्फ कुछ ही मिनट निकालने पड़ेगे। थोड़े से समय और थोड़ी सी मेहनत सी आप स्पेशल साउथ इंडियन उपमा बना पाएगे। इस डिश को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ ही चीजो की जरुरत पड़ती है जैसे रवा, मूंगफली दाने, करी पत्ता और राई। ये डिश पौष्टिक भी मानी जाती है क्योकि इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम तेल का इस्तेमाल करना पड़ता है। कुछ लोग इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम का इस्तेमाल करते है जो इसके स्वाद को कई गुना बड़ा देता है। आप भी इसी स्वादिष्ट नाश्ते को बनाकर देखे, आपका भी बहुत टेस्टी बनेगा।
उपमा सर्व कैसे करे
- उपमा को आप सुबह के नाश्ते के समय सर्व कर सकते है।
- आप उपमा के ऊपर थोड़े से सेव डालकर भी सर्व कर सकते है।
- आप इसे टिफ़िन में भी दे सकते है।
- आप इसे शाम की चाय के साथ परोस सकते है।
- उपमा के ऊपर हर धनियाँ डालकर जरुर सर्व करे।
उपमा (Upma) बनाने की विधि हिंदी में
उपमा का परिचय
आज की टेस्टी डिश है उपमा जो सूजी से बनती है। आज इसी लाजवाब स्वाद वाले साउथ इंडियन डिश को हम सीखने वाले है। Upma Recipe बहुत सिम्पल है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। आप इस डिश को क्विक डिश कह सकते है जो बहुत कम समय में तैयार की जा सकती है। अगर आप जॉब करते है तो आपके लिए तो बहुत अच्छी डिश है। इसे आप फटाफट बनाकर खा सकते है। ये डिश खाने में लाजवाब होती है और इसे खाने से पेट भी बहुत भर जाता है।
Ingredients for उपमा (Upma)
- रवा – 1 कप
- प्याज – 1
- हरी मिर्ची – 1
- चना दाल – 1 टी स्पून
- उड़द दाल – 1 टी स्पून
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
- पानी – 2।5 कप
- राई – 1 टी स्पून
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- कड़ी पत्ता – 10
- काजू – 10
- चीनी – 2 टेबल स्पून
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
How to Make उपमा (Upma)
-
सबसे पहले प्याज को छीले और बारीक काट ले।
-
अब अदरक को छीले, धो ले और बारीक काट ले।
-
हरी मिर्च को धो ले और बारीक काट ले।
-
अब हरा धनियाँ धो ले और बारीक काट ले।
-
अब एक कड़ाई या पैन ले और उसे रवा डाले और भूने।
-
चम्मच से चलाते हुए सूजी को मध्यम आंच पर भूने।
-
जब आपको खुशबु आने लगे और सूजी हल्की सी भून जाए आंच बंद करे।
-
अब इस भुने हुए रवा को एक प्लेट में निकाल ले।
-
अब गैस पर पैन या कड़ाई रखे और उसमे तेल डालकर गरम करने रखे।
-
अब इसमें ऱाई डाले और भूने।
-
जब राई भुन जाए और तड़कने लगे तब इसमें 1 टी स्पून उड़द दाल और 1 टी स्पून चना दाल डाले और भूने।
-
जब दोनों दाल हल्की सी ब्राउन हो जाए इसमें काजू डाले और भूने।
-
जब दाल और काजू गोल्डन ब्राउन हो जाए इसमें बारीक कटी प्याज डाले और भूने।
-
जब प्याज हल्की गुलाबी हो जाए इसमें बारीक कटा अदरक, करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डाले और भूने।
-
कुछ सेकंड्स भूनने के बाद दिसमे 2।5 कप पानी डाले।
-
अब आप इसमें स्वादानुसार नमक डाले और मिला ले।
-
अब इसमें थोड़ी सी चीनी डाले।
-
अब मध्यम आंच पर पानी को उबाल ले।
-
जब पानी उबलने लगे तब सबसे पहले आंच बिलकुल कम करे और इसमें थोडा थोडा भुना हुआ रवा डालते जाए।
-
जैसे ही थोडा डाले चम्मच से चला ले और फिर थोडा डाले और मिक्स करे।
-
ऐसे ही थोडा थोडा करके सारा रवा डाले और मिक्स करे।
-
अब आप देखेगे सूजी पानी सोक रही है और रवा पका रहा है।
-
अब बर्तन को ढके और थोड़ी देर पकने दे।
-
2 मिनट बाद आंच बंद करे, आपका टेस्टी उपमा तैयार है।
-
अब इसे बाउल में निकाले और इसमें बारीक कटा हरा धनियाँ डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
अब गरमागरम उपमा सर्व करे। आप चाहे तो इसके साथ नीम्बू काटकर दे दे।
Notes
- उपमा बनाने के लिए जब आप सूजी को भूनेगे हमेशा कम आंच पर ही भूने। तेज आंच पर रवा सेकने से बाद में उपमा चिपचिपा बनता है।
- अगर आप अपनी सहेत के लिए ज्यादा अलर्ट है तो आप इसमें अपनी पसंद की सभी सब्जियां धोकर और बारीक काटकर डाल दे। ऐसा करने से आपका उपमा और ज्यादा पौष्टक हो जाएगा और आपकी सेहत के लिए ऐसा पौष्टिक खाना फायदेमंद होता है।
- अगर आप इसका क्रंच बढ़ाना चाहते है तो आप इसमें भुनी हुए मूंगफली के दाने भी डाल सकते है।
- कुछ लोग इसमें अनार के दाने भी डालते है।
- जब भी आप उबलते पानी में रवा डाले हमेशा थोडा थोडा करके डाले। एक साथ डालने से उपमा में गुठलियाँ बन जाती है।
- रवा भूनते वक्त आपको आंच कम ही रखनी है, तेज आंच पर रवा न भूने।
- अगर आप सेहत के लिए जागरूक है तो आप इसे बनाने के लिए मूंगफली का तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल करे।
- जितना हो सकते रिफाइंड आयल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए नही करे।
- कुछ लोग इसमें तले हुए काजू और मूंगफली के दाने डालते है, लेकिन हम सलाह देंगे कि आप इसकी जगह भुनी हुए मूंगफली दाने और काजू इस्तेमाल करे। इससे स्वाद तो आएगा ही साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होगा।
आज ही Upma Recipe के हिसाब से उपमा बनाकर देखे और अपने प्यारे बच्चो और बढ़ो को खिलाकर उनको इम्प्रेस करके उनसे तारीफ़ बटोरे।