आज को रेसिपी है मुंबई की शान Vadapav। आप जब भी मुंबई गए होंगे आपने एक बार तो जरुर वडा पाव खाया होगा। ये डिश आपको जरुर पसंद आई होगी क्योकि ये इतनी चटपटी और स्वादिष्ट होती है कि कोई भी इसे खाने के लिए मना नही करेगा। इतना ही नही ये डिश मुंबई में काफी सस्ती भी मिलती है। आपको मुंबई के हर स्टाल पर भारी भीड़ वडा पाव का मज़ा लेती हुई दिखेगी। आज इसी टेस्टी डिश को घर पर बनाना सीखने वाले है। इसे बनाने की रेसिपी बहुत आसान है और इसे बनाने के लिए समय भी कम लगता है, खासकर तब जब हमारे पास हरी चटनी और इमली की चटनी तैयार है।
वडा पाव की लोकप्रियता
Vadapav एक मशहूर महाराष्ट्रियन डिश है। इसे एक स्ट्रीट फ़ूड के नाम से भी जाना जाता है। आप कह सकते है कि ये भारतीय बर्गर है जिसे हमारे देश के लोग बहुत चाव से और मजे लेकर खाते है। सबसे ज्यादा महाराष्ट में इसे बनाया और खाया जाता है लेकिन इसके दीवाने आपको पूरे भारत में मिल जाएगे।
वडा पाव का स्वाद और फ्लेवर
Vadapav एक टेस्टी, तीखा और चटपटा स्ट्रीट फ़ूड है। इसके अन्दर हरी चटनी डाली जाती है जिस वजह से इसमें तीखापन होता है। इसमें इमली और गुड की चटनी डाली जाती है जिस वजह से इसमें मिठास और खट्टापन भी होता है। इसमें आलू का बना मसालेदार वडा डाला जाता है जो इस डिश की जान है। आलू को बेसन के घोल में डालकर वडा बनाया जाता है। इसमें हींग डाली जाती है जिससे इसका फ्लेवर अति उत्तम हो जाता है।
वडा पाव की खासियत
वडा पाव की खासियत है उसका लाजवाब स्वाद। ये डिश इतनी टेस्टी है कि आप एक Vadapav की जगह दो तीन खा जाओ। इसको बनाने के लिए जिन चीजो की आवश्यकता पडती है वो सब आपको घर पर आसानी से मिल जाते है जैसे आलू, बेसन और चटनियो का सामान। अगर घर पर इमली की चटनी और हरी चटनी तैयार है तो आप इस डिश को जब मन चाहे बना सकते है। ये डिश हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आती है। बच्चे भी इस डिश के दीवाने होते है। महिलाए भी इसको चाव से खाने में पुरुषो से पीछे नही है।
वडा पाव सर्व कैसे करे
- वडा पाव को आप सुबह नाश्ते में सर्व कर सकते है।
- वडा पाव आप शाम को चाय के साथ सर्व कर सकते है।
- वडा पाव आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
- आप इसे लहसुन की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते है।
वडा पाव (Vadapav) बनाने की विधि हिंदी में
वडा पाव एक टेस्टी स्ट्रीट फ़ूड है जो महाराष्ट्र की स्पेशलिटी है। वहां पर आपको हर गली चौराहे पर वडा पाव खाने को मिल जाएगे, लेकिन आप बार बार तो मुंबई नही जा सकते इसलिए इसे घर पर बनाना सीख जाए। हमारी रेसिपी को फॉलो करके आप जो वडा पाव बनाएगे वो मुंबई के वडा पाव जितना टेस्टी और मजेदार होगा। मुझे पूरा यकीन है जैसे ही आप घर पर सबको पता चलेगा कि आप वडा पाव बना रहे है तो सब डाईनिंग टेबल पर पहले ही आकर वडा पाव के आने का इंतज़ार करेगे।
Ingredients for वडा पाव (Vadapav)
- बेसन – 1 से 1 1/2 कप
- हींग – 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर – 1 टी स्पून
- बेकिंग सोडा – 1 पिंच
- स्वादानुसार नमक
- पानी – 1/2 कप
- मध्यम साइज़ के आलू - 2
- लहसुन – 6 कलियाँ
- हरी मिर्च – 2+2
- राई – 1 टी स्पून
- हींग – 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- करी पत्ता – 7
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून
- स्वादानुसार नमक
- नीम्बू का रस – कुछ बूंदे
- इमली – 1/2 कप
- जीरा - 1/2 टी स्पून
- सौठ पाउडर – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- गुड - 7
- तेल – 1 टी स्पून
- काला नमक
- सूखी लाल चटनी
- पाव – 8
- हरी चटनी
- इमली और गुड की चटनी
How to Make वडा पाव (Vadapav)
-
एक छोटी की कटोरी में 2 हरी मिर्च और 6 लहसुन की कलियाँ डाले और कूट ले।
-
सबसे पहले 3 मध्यम साइज़ के आलू को धो ले और उबालने रखे।
-
जब आलू उबल जाए इसके छिल्के उतारे और एक बाउल में डाले।
-
अब चम्मच की मदद से या फोक की मदद से आलू को मैश कर ले।
-
अब कड़ाई या पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाले और गर्म करे।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून यानि छोटा चम्मच राई डाले और भूने।
-
जब राई तडकने लगे इसमें एक चुटकी हींग और करी पत्ता डाले और भूने।
-
अब इसमें हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट इसमें डाले और भूने।
-
अब इस मिश्रण को उबालकर मैश करके रखे आलू वाले बाउल में डाले।
-
अब हरा धनियाँ धो ले और इसमें 2 टेबल स्पून डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
अब थोडा सा मिश्रण हाथो में ले और छोटा सा गोला बना ले।
-
अब इस गोले को हथेली के बीच रखे और दूसरी हथेली से हल्का सा दबाकर चपटा करे, ज्यादा चपटा नही करे।
-
इसी तरह सभी गोले बना ले और साफ़ कपडे से ढक दे।
अब वडे के लिए बेसन का घोल बनाए
-
एक बाउल ले और उसमे करीबन एक कप बेसन डाले।
-
अब उसमे एक चुटकी हींग, जरा सा हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 चुटकी बेकिंग सोडा डाले।
-
अब थोडा थोडा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार करे।
-
बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा मोटा।
-
अगर बैटर पतला हो गया है तो थोडा सा बेसन डाले और मिक्स करे और अगर घोल मोटा हो गया है तो इसमें थोडा सा पानी डाले और मिक्स करे।
अब हम वडे तलेंगे
-
अब एक पैन या कड़ाई में तलने जितना तेल डाले और गरम करे।
-
जब तेल गरम हो जाए आंच को मध्यम करे।
-
अब आलू के तैयार गोला ले और उसको बेसन के घोल में डाले।
-
अब अच्छे से बेसन से लिपटे आलू के गोले को धीरे से तेल में डाले।
-
एक बार में थोड़े ही वडे डाले, ज्यादा डालने से वडे आपस में चिपकेंगे और इसको तलने में भी मुश्किल होगी।
-
अब इन वड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक तले और एक टिश्यू बिछी प्लेट या न्यूज़ पेपर बिछी प्लेट में निकाल ले ताकि टिश्यू वडा का अतिरिक्त तेल सोक ले।
-
इसी तरह सभी वडे तैयार कर ले।
-
अब फटाफट वडा पाव तैयार करे और सर्व करे।
-
सबसे पहले सभी चीजे जैसे हरी चटनी, सौठ की चटनी, वडे और पाव अपने सामने रख ले।
-
सबसे पहले पाव को बीच से काटे, इस तरह काटे कि पाव के दो टुकड़े न हो।
-
अब सबसे पहले पाव के एक तरफ सौठ की चटनी लगाए और फैला दे।
-
अब पाव की दूसरी साइड पर हरी चटनी लगाए और फैला दे।
-
अब बीच में आलू का तैयार वडा डाले और तुरंत सर्व करे।
Notes
- वडा पाव में आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा चटनी लगा सकते है।
- पाव को ध्यान से काटे, पाव दो टुकडो में नही कटना चाहिए।
- आप चाहे तो पाव को पहले तवे पर घी लगाकर हल्का सा सेक ले।
आज ही मुंबई स्टाइल का Vadapav बनाए और सबको खिलाए और आप भी खाए और इसके चटपटे स्वाद का आनंद ले