Veg Biryani Recipe की बात कर रही हूँ। इस स्पेशल वेज बिरयानी को हैदराबाद में सबसे ज्यादा बनाया जाता है। वहां पर तो इसके स्पेशल स्टाल्स और रेस्टोरेंट होते है जहाँ पर इसे खाने वालो की लम्बी लाइन लगी होती है। आप भी उसी टेस्टी डिश को घर पर बनाना सीख जाए इसलिए ये डिश तैयार की गई है।
वेज बिरयानी की लोकप्रियता
वेज बिरयानी एक फेमस हैदराबादी डिश है। ये हैदराबादी बिरयानी के नाम से लोकप्रिय है। इस बिरयानी को खाना सभी पसंद करते है। लगभग हर रेस्टोरेंट में आपको हैदराबादी बिरयानी खाने को मिल जाएगी। कुछ ख़ास पार्टीज में इस डिश को शामिल किया जाता है।
वेज बिरयानी का स्वाद और फ्लोवर
वेज बिरयानी का स्वाद टेस्टी और तीखा होता है। इसमें कई तरह की सब्जियां डाली जाती है जिस वजह से इसका स्वाद सभी को बहुत भाता है। इसमें लगभग सभी साबुत मसाले डाले जाते है जिस वजह से इस डिश का अरोमा और फ्लेवर जबरदस्त होता है। इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते है जिस वजह से इसका टेक्सचर रिच हो जाता है।
वेज बिरयानी की खासियत
वेज विरयानी की खासियत है इसका लाजवाब स्वाद और जबरदस्त फ्लेवर। ये डिश देखने में भी बहुत अच्छी लगती है। इस डिश को पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। पहले चावल को साबुत मसालों के साथ बनाया जाता है फिर सब्जियां तैयार की जाती है और फिर दोनों को मिलाकर दम में पकाया जाता है। इस डिश बिलकुल कम आंच पर बनाया जाता है। इसे बनाते वक्त इसे सील करके इसके ऊपर वजन रखा जाता है। इस तरीके की वजह से इस डिश का अरोमा लाजवाब होता है। ये डिश स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छी होती है क्योकि इसे बनाने के लिए इसमें बहुत सारी सब्जियां डाली जाती है जिसमे भरपूर पोषक तत्व होते है।
वेज बिरयानी को कैसे सर्व करे
वेज बिरयानी को दही के साथ सर्व करे।
वेज बिरयानी को रायते के साथ भी सर्व कर सकते है।
इसे दोपहर के खाने में और रात के खाने में सर्व कर सकते है।
आप बिरयानी के साथ पापड़ सर्व करेगे तो खाने वाले को मजा जा जाएगा।
वेज बिरयानी (Veg Biryani) बनाने की विधि हिंदी में
आज की रेसिपी उस हैदराबादी वेज बिरयानी की है जिसको खाने के लिए आप हमेशा तैयार रहते है। इसी टेस्टी डिश को आप घर पर खा सके इसके लिए हमने आसान Veg Biryani Recipe तैयार की है। इस आसानी रेसिपी की मदद आप लजीज वेज बिरयानी अपने हाथ से बना पाएगे। चलिए शुरू करते है।
Ingredients for वेज बिरयानी (Veg Biryani)
- बासमती चावल – 1। 5 कप
- पानी – 1 कप
- कटी हुई फूलगोभी- 1।5 कप
- कटे हुए आलू – 1 कप
- कटे हुए गाजर – 1/2 कप
- कटे हुए फ्रेंच बीन्स – 1/4 कप
- मशरूम – 8
- कटी हुई शिमला मिर्च – 1/4 कप
- हरे मटर – 1/2 कप
- पतले कटे लम्बे प्याज – 1 कप
- अदरक का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
- लहसुन का पेस्ट – 1/2 टेबल स्पून
- बारीक कटी मिर्च – 2
- हरी इलायची – 3
- बड़ी इलायची – 1
- लौंग – 3
- दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
- तेज पत्ता – 1
- जावित्री – 2
- पानी – 5 कप
- स्वादानुसार नमक
- दही – 1 कप
- हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश – 1 टेबल स्पून
- बादाम – 2 टेबल स्पून
- बारीक कटा हर धनियाँ – 1/2 कप
- बारीक कटा पुदीना – 1/2 कप
- दूध – 4 टेबल स्पून
- केसर – 1/4 टी स्पून
- गुलाब जल – 2 टी स्पून
How to Make वेज बिरयानी (Veg Biryani)
-
सबसे पहले चावल को तीन चार पानी से धो ले और फिर आधा घंटा भिगो दे।
-
जब तक चावल भीग रही है आप सब्जियां काट ले।
-
सबसे पहले फूलगोभी को धो ले और छोटा छोटा काट ले।
-
आलू को धोले, छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
गाजर को धोले, छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
फ्रेंच बीन्स को धो ले और छोटा छोटा काट ले।
-
मशरूम को भी धो ले और काट ले।
-
हरे मटर के दाने छील ले।
-
अब प्याज को लम्बा और पतला काट ले।
-
अब अदरक को छीले और बारीक काट ले।
-
लहसुन को छीले और बारीक काट ले।
-
हरी मिर्च को धो ले और फिर चीरा लगाकर दो हिस्से कर दे।
-
हरा धनियाँ धो ले और बारीक़ काट ले।
-
पुदीना पत्ते को धो ले और बारीक काट ले।
-
आधे घंटे बाद चावल में से पानी निकाल दे।
-
अब एक बढे और गहरे बर्तन में 5 कप पानी डाले और गरम करे।
-
अब इसमें तेज पत्ता, दाल चीनी, लौंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची और जावित्री डाले।
-
अब इसमें 1/2 टेबल स्पून नमक डाले।
-
अब पानी को उबाल ले।
-
जब पानी उबल जाए इसमें चावल डाले।
-
अब चम्मच की मदद से चावल को घुमा ले।
-
अब जरा सा चावल वाला पानी चखे, अगर आपको कम नमक लग रहा हो तो थोडा और डाल दे।
-
तेज आंच पर चावल को पकने दे।
-
जब चावल पके लेकिन पूरे नही तो आंच बंद करे और चावल को छन्नी से छान ले।
-
अब इन चावल को एक बाउल में निकालकर रख दे।
-
अब पैन में तेल या घी डाले और गरम करे।
-
अब इमे तेज पत्ता, 1 टेबल स्पून शाही जीरा, 3लौंग, 3 हरी इलायची, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, एक बड़ी इलायची और भूने।
-
जब साबुत मसालों में से खुशबु आने लगे तब इसमें बारीक और लम्बी कटी प्याज डाले और भूने।
-
अब आंच कम करे और प्याज को भून ले।
-
जब तक प्याज भुन रही है आप एक कटोरी में दही ले और फेटकर साइड में रख ले।
-
अब तक प्याज भूनकर गोल्डन ब्राउन हो गयी होगी।
-
अब इसमें बारीक कटी लहसुन और बारीक कटा अदरक डाले और भूने।
-
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाले और भूने।
-
थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें सभी काटकर रखी सब्जियां डाले।
-
अब थोड़ी देर तक सब्जियों को पका ले।
-
अब इसमें कटोरी में रखा फेटा हुआ दही डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें करीबन आधा कप पानी डाले।
-
अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले। ध्यान रहे चावल में भी डाला है।
-
अब पैन को ढक्कन लगा दे और सब्जियां पकने दे, एक बाद का ध्यान रखे सब्जियां ज्यादा नही गलनी चाहिए।
-
आप सब्जी को तब तक पका ले जब तक सब्जियों की नमी खत्म नही हो जाती।
-
अब इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और इलायची डाले और मिक्स करे।
-
अब मसाले में से नमक चख ले, जरुरत लगे तो अपने हिसाब से डाल दे।
-
जब तक सब्जियां पक रही है, एक कटोरी में 4 टेबल स्पून दूध डाले और उसमे 1/2 टेबल स्पून केसर के लच्छी डाले और मिक्स करे।
-
अब एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन में सबसे पहले तैयार सब्जी की एक लेयर डाले।
-
अब तैयार चावल में से चावल ले और इसके एक लेयर सब्जी के ऊपर बना दे।
-
अब इसके ऊपर केसर का थोडा दूध, थोडा बारीक कटा पुदीना पत्ता और थोडा बारीक़ कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इसमें बाकी बची सब्जी की लेयर डाले।
-
अब फिर से चावल की लेयर डाले।
-
अब फिर से बचा हुआ केसर का दूध, बारीक कटे पुदीना पत्ते और बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इस सबके ऊपर गुलाब जल डाले करीबन 2 टेबल स्पून।
-
जब भी लेयर्स बनाए इस बात का ख्याल रखे कि सबसे ऊपर चावल की लेयर होनी चाहिए न कि सब्जी की।
-
अब पैन पर ढक्कन लगाने से पहले फॉयल पेपर की मदद से पैन को अच्छे से पैक करे।
-
अब इसके ऊपर ढक्कन लगाकर टाइट बंद करे।
-
अब इस ढक्कन के ऊपर कोई भारी सामान रखे जैसे कोई पत्थर।
-
अब गैस पर तवा रखे और गरम करने रखे।
-
जब तवा गरम हो जाए, इस पर सील करके रखा पैन रख दे।
-
आधे घंटे बाद आंच बंद करे और बिरयानी को ऐसे ही तवे पर रखे रहने दे।
-
अब बिरयानी को सर्व करे, सर्व करते समय इस बात का ध्यान रखे की सब्जी और चावल दोनों साथ में सर्व होनी चाहिए।
-
आपकी टेस्टी बिरयानी तैयार है, इसे गरमागरम सर्व करे।
Notes
- इसे बनाने के लिए हमेशा बासमती चावल का इस्तेमाल करे।
- इसे हमेशा कम आंच पर ही बनाए।
- इसमें अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां डाल सकते है।
- बिरयानी को दम पर पकाने के लिए बर्तन को सील किया जाता है। आप इसे गुंथे हुए आटे से भी कर सकते है।
आज ही Veg Biryani Recipe पढ़े और बना ले लजीज डिश जो सभी को आपकी कुकिग कला का दीवाना बना देगी।