आज की डिश है Vegetable Kurma। ये डिश आप में से कई लोगो ने रेस्टोरेंट में खाई होगी और हम में कई लोगो की ये फेवरेट डिश होगी। आज इसी टेस्टी डिश को आप घर पर आसानी से कैसे बनाए ये सीखेगे। इसकी रेसिपी को बहुत सिंपल तरीके से बताया गया है।
वेजिटेबल कुरमा की लोकप्रियता
ये एक लोकप्रिय इंडियन डिश है। पूरे भारत में इसे बढे ही चाव से बनाया जाता है। ये स्पेशल डिश खासकर वीकेंड पर बनाई जाती है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत दोनों में ये डिश बनाई जाती है, बस बनाने का तरीका थोडा सा अलग होता है।
वेजिटेबल कुरमा का स्वाद और फ्लेवर
Vegetable Kurma का स्वाद हल्का सा तीखा और टेक्सचर क्रीमी होता है। इसमें कई सब्जियां डाली जाती है जिस वजह से इसका स्वाद सबसे उत्तम हो जाता है। इसमें काजू होता है जिस वजह से इसका टेक्सचर रिच हो जाता है। इसमें कई तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते है जिस वजह से इसका स्वाद और फ्लेवर कई गुना बढ़ जाता है।
वेजिटेबल कुरमा की खासियत
वेजिटेबल कुरमा की खासियत है उसका स्वाद और क्रीमी टेक्सचर। ये डिश देखने में भी बहुत सुन्दर लगती है। इसका क्रीमी टेक्सचर इसे मेहमानों को परोसने के लिए बेस्ट डिश साबित करता है। इसको बनाने की रेसिपी बहुत आसान तो नही लेकिन ज्यादा कठिन भी नही है। बस स्टेप्स को फॉलो करने की देर है, आप भी टेस्टी Vegetable Kurma बनाना सीख जाएगे। ये साउथ इंडियन स्पेशल डिश को बनाने में काजू का इस्तेमाल होता है जो इसका प्लस पॉइंट है।
वेजिटेबल कुरमा सर्व कैसे करे
- वेजिटेबल कुरमा आप नरम नरम रोटियों के साथ सर्व कर सकते है।
- इसे आप दोपहर के खाने में सर्व कर सकते है।
- इसे आप रात को डिनर में भी सर्व कर सकते है।
- इसे आप दूसरी सब्जियों के साथ एक साइड डिश के रूप में भी सर्व कर सकते है।
वेजिटेबल कुरमा (Vegetable Kurma) बनाने की विधि हिंदी में
वेजिटेबल कुरमा का परिचय
Vegetable Kurma एक ऐसी डिश है जिसे भारत में दो तरीको से बनाया जाता है। आज हम दोनों में से एक तरीका सीखने वाले है और वो तरीका है साउथ इंडियन तरीका। इस साउथ इंडियन तरीके को हमने बहुत ही आसान भाषा में समझाया है ताकि आपको ये रेसिपी आसानी से समझ आ जाए। देर किस बात की, चलिए शुरू करे और जान लेते है कि इस डिश को बनाने के लिए किन किन चीजो की जरुरत पडेगी।
Ingredients for वेजिटेबल कुरमा (Vegetable Kurma)
- कद्दूकस ताजा नारियल – 5 टेबल स्पून
- काजू – 15
- खसखस – 2 टेबल स्पून
- भुना चना दाल – 1/2 टेबल स्पून
- साबुत धनियाँ – 1/2 टेबल स्पून
- सौफ – 1 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 टी स्पून
- लौंग – 2
- हरी इलायची – 2
- साबुत काली मिर्च – 4
- हरी मिर्च – 2
- लहसुन – 4 कलियाँ
- अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा
- पानी - 1/2 कप
- फूल गोभी – 1 कप
- कटे हुए आलू – 3/4 कप
- हरे मटर के दाने – 1/3 कप
- फ्रेंच बीन्स – 1/4 कप
- बारीक कटे गाजर - 1/2 कप
- तेल – 2 टेबल स्पून
- बारीक कटी प्याज – 1/3 कप
- बारीक कटे टमाटर – 1/3 कप
- करी पत्ता – 7
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- दही – 2 टेबल स्पून
- पानी - 1.25 कप
- स्वादानुसार नमक
- बारीक़ कटा हरा धनियाँ – 2 टेबल स्पून
How to Make वेजिटेबल कुरमा (Vegetable Kurma)
-
एक कटोरी में गर्म पानी डाले और उसमे काजू डाले और आधे घंटे के लिए भिगो दे।
-
अब गर्म पानी में 1.25 कप कटी हुई फूलगोभी 20 मिनट के लिए भिगो दे। ऐसा करने से गोभी अच्छे से साफ़ हो जाती है।
-
अब आलू को धो ले और छोटा छोटा काट ले।
-
फ्रेंच बीन्स को धो ले और छोटा छोटा काट ले।
-
गाजर को धो ले, छीले और छोटा छोटा काट ले।
-
प्याज को बारीक काट ले।
-
टमाटर को धो ले और बारीक काट ले।
-
अब सारी सब्जियां एक बाउल में डाल दे।
-
अब मिक्सी के जार में 2 टेबल स्पून खसखस 5 टेबल स्पून ताजे नारियल के छोटे छोटे टुकड़े, 1/2 टेबल स्पून साबुत धनियाँ, 1/2 टेबल स्पून भुना हुआ चना दाल, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 टेबल स्पून सौफ, 2 हरी इलायची, 3 लौंग, 4 काली मिर्च डाले।
-
अब इसमें 3 बारीक कटी लहसुन, 2 कटी हुई हरी मिर्च और 3/4 इंच अदरक का टुकड़ा डाले।
-
अब इसमें आधा कप पानी डाले और इसका बारीक पेस्ट तैयार करे।
-
अब गैस पर पैन या कड़ाई रखे और उसमे तेल डालकर गरम करने रखे।
-
अब इसमें बारीक कटी प्याज डाले और भूने।
-
जब प्याज हल्की गुलाबी हो जाए इसमें 7 करी पत्ता डाले और भूने।
-
अब इसमें बारीक कटा टमाटर डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें 1/2 टी स्पून लाल मिर्च और 1/4 टी स्पून हल्दी डाले और मिक्स करे।
-
अब आंच कम करे और कम आंच पर 2 मिनट भून ले।
-
अब इसमें बारीक पीसकर रखा पेस्ट डाले और भूने।
-
बीच बीच में चम्मच से चलाते हुए कम आंच पर 5 मिनट भूने।
-
अब इसमें ताज़ी दही डाले और मिक्स करे।
-
अब इसमें सभी बारीक कटी सब्जियां डाले।
-
अब सब्जियों को और मसालों को अच्छे से मिक्स करे और एक से दो मिनट तक भूने।
-
अब इसमें करीबन 1.25 कप पानी पानी डाले और अच्छे से मिक्स करे।
-
अब इसमें स्वादानुसार डाले और मिक्स करे।
-
अब कुकर को ढक्कन लगाए और 10 मिनट पका ले।
-
2 सीटी बजने के बाद आंच बंद करे और भाप अपने आप निकलने दे।
-
अब ढक्कन खोलकर देखे। अगर ग्रेवी पतली लग रही है तो थोड़ी देर और पका ले और अगर गाढ़ी लग रही है तो थोडा सा पानी डालकर कम आंच पर थोड़ी देर और पका ले।
-
अब वेज कुरमा को बाउल में निकाले और इसके ऊपर हरा धनियाँ डाले।
अब Vegetable Kurma सब्जी को गरमागरम रोटी या पराठो के साथ सर्व करे।
Notes
- आप अपने हिसाब से तीखापन कम कर सकते है या बढ़ा सकते है।
- इसमें इस्तेमाल होने वाला दही खट्टा नही होना चाहिए।
- आप चाहे तो इसमें शिमला मिर्ची भी डाल सकते है।
- अगर पनीर बहुत पसंद है तो आप इसमें पनीर भी डाल सकते है।
आज ही Vegetable Kurma डिश को ट्राई जरुर करे, आपको भी इसका स्वाद बहुत अच्छा लगेगा।