आज हम एक टेस्टी और लजीज पराठे, Vegetable Paratha की रेसिपी सीखने वाले है। ये पराठे बनाने में तो सिंपल होते है लेकिन इसका स्वाद सबसे जबरदस्त होता है। अन्दर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी ये पराठा आपको बहुत पसंद आएगा।
वेजिटेबल पराठा की लोक्र्प्रियता
Vegetable Paratha बहुत मजेदार और टेस्टी डिश है जो भारत में हर घर में बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए इसमें ढेर सारी सब्जियां डाली जाती है जिस वजह से ये काफी पौष्टिक हो जाती है इसलिए ये लगभग हर घर में बनाया जाता है।
वेजिटेबल पराठा का स्वाद और फ्लेवर
Vegetable Paratha का स्वाद नमकीन और टेस्टी होता है। इसमें बहुत सारी सब्जियां जैसे फूल गोभी, मटर, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, आलू, पालक और बीन्स डाली जाती है जिस वजह से इसका स्वाद बेहतरीन हो जाता है। इसमें कई मसाले भी डाले जाते है जो इसका स्वाद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
वेजिटेबल पराठा की खासियत
वेजिटेबल पराठा एक लाजवाब और स्वास्थ्यवर्धक डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है। इसका प्लस पॉइंट है इसमें डली ढेर सारी सब्जियां। इन सब्जियों की वजह से इन पराठो में स्वाद और क्रंच दोनों आता है। जो बच्चे सब्जियां खाने में बहुत तंग करते है उन्हें Vegetable Paratha जरुर बनाकर खिलाने चाहिए। ये पराठे उनको बहुत अच्छे लगेगे। बच्चे अगर ये पराठे खाएगे तो आपको तस्सली होगी कि बच्चे कुछ पौष्टिक खा रहे है। इस डिश को बनाने के लिए लोग अपनी पसंद की सब्जियां डालते है और बनाते है। इसमें मौसमी सब्जियां भी इस्तेमाल की जा सकती है। इस डिश को बनाने की रेसिपी इतनी आसानी है कि आप इसे एक बार पढकर और बनाकर ही इसे बहुत टेस्टी और लाजवाब बनाना सीख जाओगे।
वेजिटेबल पराठा कैसे सर्व करे
-
Vegetable Paratha आप मक्खन के साथ सर्व कर सकते है।
-
वेजिटेबल पराठा आप अचार के साथ सर्व कर सकते है।
-
वेजिटेबल पराठा आप सुबह नाश्ते में सर्व कर सकते है।
-
इसे आप शाम को चाय का मजा बढ़ाने के लिए सर्व कर सकते है।
-
घर पर आए मेहमानों को नाश्ते में कुछ टेस्टी और लाजवाब खिलाने के लिए सर्व कर सकते है।
-
आप इसे बच्चो को टिफ़िन में भी दे सकते है।
वेजिटेबल पराठा (Vegetable Paratha) बनाने की विधि हिंदी में
वेजिटेबल पराठा का परिचय
आज हम एक टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद और पौष्टिक Vegetable Paratha को बनाने की रेसिपी सीखने वाले है। इस डिश को आप घर पर आसानी से बिना परेशानी के बना सकते है। अगर आप हमारी रेसिपी के हिसाब से डिश बनाओगे तो आपका वेजिटेबल पराठा किसी कुकिंग स्पेशलिस्ट से भी अच्छा और स्वादिष्ट बनेगा।
Ingredients for वेजिटेबल पराठा (Vegetable Paratha)
- गेहू का आटा – 2.5 कप
- फूल गोभी – 100 ग्राम
- गाजर – 100 ग्राम
- आलू – 100 ग्राम
- पालक – 100 ग्राम
- बीन्स – 10
- हरे मटर – 1/4 कप
- हरी मिर्च – 2
- अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
- धनियाँ पाउडर – 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
- गरम मसाला पाउडर – 1/4 टी स्पून
- हींग – 1 चुटकी
- स्वादानुसार नमक
- तेल – 1 टेबल स्पून
- पानी – 2 टेबल स्पून
- घी – सकने के लिए
How to Make वेजिटेबल पराठा (Vegetable Paratha)
-
फूल गोभी को अच्छे से धो ले और बारीक काट ले।
-
गाजर को धो ले, छीले और बारीक काट ले।
-
आलू को छीले, धो ले और बारीक काट ले।
-
पालक को धो ले और बारीक काट ले।
-
फ्रेंच बीन्स को धो ले और बारीक काट ले।
-
हरे मटर को चीले और धोकर छोटा छोटा काट ले।
-
हरी मिर्च को धो कर और बारीक काट ले।
-
अदरक को चीले और बारीक काट ले या कद्दूकस कर ले।
-
सबसे पहले हम सब्जियों को या तो स्टीम करेंगे या कुकर में उबालेंगे। फूल गोभी, आलू, गाजर, मटर, बीन्स को स्टीम या उबाल ले।
-
अब उबली सब्जियों को छन्नी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दे।
-
जब सभी सब्जियां ठंडी हो जाए इसे एक बर्तन में निकाले और कटोरी से मैश करे।
-
अब इसमें बारीक कटी पालक डाले। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस करा अदरक और बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
-
अब इस मसाले में धनियाँ पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, गरम मसाल पाउडर और स्वादानुसार नमक डाले।
-
अब सभी मसालों और सब्जियों को अच्छे से मिक्स करे।
-
अब इसमें 2.5 कप गेहू का आटा डाले।
-
अब इसमें घी या तेल डाले और मिक्स करे।
-
अब आटा गूँथ ले। वैसे तो पानी की जरुरत नही पड़ेगी लेकिन अगर लगे तो जरा से पानी का इस्तेमाल करे।
-
अब आटे में से थोडा सा आटा ले और लोई बना ले।
-
अब चकले पर थोडा सा सूखा आटा डाले और रोटी बेल ले।
-
अब गैस पर तवा रखे और गरम करे।
-
जब थोडा सा पक जाए तो पराठे को सेक ले।
-
अब इस तरफ घी या तेल लगाए।
-
जब दूसरी तरफ भी थोडा सा पक जाए पराठे को पलटे और उस तरफ भी घी या तेल लगा ले।
-
अब चम्मच की मदद से दबा दबाकर अच्छे से दोनों तरफ से सेक ले।
-
अब इस गरमागरम Vegetable Paratha को दही, मक्खन, और अचार के साथ सर्व करे।
Notes
-
वेजिटेबल पराठा बनाने के लिए आटा नरम गूँथे।
-
सभी उबली सब्जियों को ठीक से मैश करे ताकि पराठे बेलते वक्त स्टफिंग बाहर न आ जाए।
-
इसमें मटर भी डाले जाते है, इसे तो खासकर अच्छे से मैश करे।
-
आप इसमें अपने पसदं के हिसाब से सब्जियां डाल सकते है।
-
आप इसमें मौसम के हिसाब से भी सब्जियां डाल सकते है।
-
आप सब्जियों को स्टीम या उबालने की वजाए पकाकर भी मैश कर सकते है।
-
आप अपने Vegetable Paratha को किसी भी आकार में बना सकते है, चोकोर, तिकोना या गोल।